Page 200

भारत-आसियान शिखर सम्मेलन के लिए आए राष्ट्राध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों ने की आगवानी

0

नई दिल्ली, नई दिल्ली में 25-26 जनवरी को हो रहे भारत-आसियान शिखर सम्मेलन के लिए आसियान के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंचे। सभी राष्ट्राध्यक्षों का दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर राजकीय स्वागत किया गया। सभी राष्ट्राध्यक्षों की आगवानी केंद्र सरकार के मंत्रियों ने की।

भारत एशियान-भारत शिखर सम्मेलन के लिए वियतनाम के प्रधानमंत्री, गुयेन झुआन फुक और मैडम ट्रॅन गुयेन थायू की आगवानी मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने की। कंबोडिया के प्रधानमंत्री समेक तिको हू सेन का स्वागत कपड़ा राज्यमंत्री अजय टमटा ने किया। म्यांमार की दाऊ आंग सान सू की का स्वागत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हिसियन लूंग का स्वागत महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार ने किया।

ब्रुनेई दारुसलाम के सुल्तान हसनल बोलकेयाह की आगवानी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की। फिलिपिन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो रॉआ डूटेटेटे का स्वागत मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने किया। थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओ-चा और श्रीमती नारापोर्न चान-ओ-चा की आगवानी विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह की।

भारत सरकार इस बार नई दिल्ली में भारत-आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रही है, जिसमें आसियान सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत कर रहे हैं। 25-26 जनवरी को आयोजित इस शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इन राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी होंगी। आसियान सदस्य देशों के 10 राष्ट्राध्यक्ष भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगे। 

‘उत्तराखंड फिल्म नीति-2015 में संशोधन जल्द’

0

देहरादून । उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद जल्द ही फिल्म नीति में संशोधन करेगी। इसे लेकर प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है। परिषद ने फिल्म क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं से सुझाव देने की अपील की है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद डाॅ पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्तराखंड फिल्म नीति-2015 में संशोधन किए जाने प्रस्तावित है। फिल्म क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों एवं संस्थाओं से अपील की है कि फिल्म नीति में संशोधन के लिए अपने सुझाव विभाग या परिषद को प्रेषित कर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। प्रदेश में फिल्म उद्योग को और अधिक अवसर मिले, इसके लिए फिल्म नीति-2015 में संशोधन किए जाने है। इसके लिए फिल्म क्षेत्र से जुड़े सभी लोगो से सुझाव आमंत्रित है।
उत्तराखंड फिल्म नीति-2015 विभागीय वेबसाइट (www.uttarainformation.gov.in) पर उपलब्ध हैं। फिल्म नीति के संबंध में अपने सुझाव विभागीय ईमेल ([email protected]) पर भी भेज सकते हैं। साथ ही लिखित रूप में विभाग व परिषद के पते-उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद, सूचना भवन में भी प्रेषित किए जा सकते हैं।

उत्तराखण्ड में पांच साल में लिंगानुपात को संतुलित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

0

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बेटियां प्रदेश के विकास में बेटों के समान बराबरी का योगदान कर सकें, इसके लिए उन्हें समान रूप से आगे बढ़ाना जरूरी है। राज्य के पांच जिलों पिथौरागढ़, चम्पावत, चमोली, हरिद्वार एवं देहरादून में लिंगानुपात में असमानता है। पांच सालों में इस लिंगानुपात के अन्तर को संतुलित करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरटीडी आॅडिटोरियम में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 50 नवजात बालिका शिशुओं को वैष्णवी किट का वितरण एवं बालिकाओं के विकास पर आधारित प्रारम्भिक एक हजार दिनों पर आधारित ‘सुनहरे 1000 दिन’ कलेण्डर का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए बेटियों की सुरक्षा, सुविधा एवं समृद्धि के लिए सबको एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। पिछले 09 माह में बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता से पिथौरागढ़ में बाल लिंगानुपात में बेटियों की संख्या में वृद्धि हुई है, जहां 09 माह पहले एक हजार बालकों पर 813 थीं वहीं आज बढ़कर 934 हो गई हैं।
सीएम ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड में बनाए गए गुड्डा-गुड्डी बोर्ड के माध्यम से बाल लिंगानुपात की लगातार समीक्षा की जा रही है, जिन जिलों में बालिकाओं की संख्या में कमी होगी, उन पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने में इससे मदद मिलेगी। शीघ्र ही प्रदेश के 27 लाख परिवारों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा जाएगा। जच्चा और बच्चा की सही देखाभाल हो सके, इसके लिए शीघ्र ही 900 नर्सों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए आशा कार्यकत्रियों के लिए 33 करोड़ रुपये के फंड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियां राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हांसिल कर रही हैं। यह समय रूढ़िवादी विचारधारा से हटकर आगे बढ़ने का है। नवजात बालिका शिशुओं के बीमा कवर देने के लिए भी सरकार कदम बढ़ाने को तैयार है।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रदेश में बेटी बचाने-बेटी पढ़ाने की योजना को और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश में पहली बार नवजात बालिका शिशुओं के लिए समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहला ऐसा कार्यक्रम हैं, जिसमें नवजात बालिका शिशु अपने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रही हैं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की शुरुआत प्रदेश में देहरादून से की है। नवजात बालिका शिशुओं को जो वैष्णवी किट दिया जा रहा है। उसमें मुख्यमंत्री एवं महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री का शुभाकामना संदेश भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को लेकर 55 किमी साइकिल रेस का आयोजित किया गया। जल्द ही रुद्रपुर से महिलाओं को सेनेट्री नैपकिन उपलब्ध कराने की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि देहरादून में लिंगानुपात के अन्तर को कम करने के लिए हम सबको संकल्प लेना होगा।
राजपुर विधायक खजानदास ने कहा कि उत्तराखण्ड में बेटियों की सुरक्षा एवं प्रदेश में लिंगानुपात के संतुलन के लिए सीएम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरुकता पर विशेष बल दे रहे है, इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। पिथौरागढ़ एवं चम्पावत में लिंगानुपात में जो कमी आयी थी, अब उसमें वृद्धि हो रही है।
प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि मातृत्व एवं शिशु मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जा रही है। इस योजना के तहत बालिका के जन्म पर पांच हजार रुपये की धनराशि आॅनलाईन माध्यम से गर्भवती महिला के बैंक खाते में चली जाएगी। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अपर सचिव,महानिदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, विकासनगर की ब्लाॅक प्रमुख तारा देवी, विशाल गुप्ता, खेमराज गुप्ता, डाॅ डीएस भण्डारी एवं महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के अधिकारी उपस्थित रहे।

नौनिहालों का भविष्य चौपट कर रहे शिक्षक

0

प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार गिरते जा रहा है जिसके लिए कई बार हाईकोर्ट सरकार को फटकार भी लगा चुकि है, बावजूद इसके प्रदेश के शिक्षा विभाग का सिस्टम है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहा है, सूबे के शिक्षा मंत्री के ही गृह जनपद का हाल ये है कि यहां शिक्षा के नाम पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है, जिन शिक्षकों के हाथों में नौनीहालों का भविष्य सौंपा गया है उन शिक्षकों को ये तक नहीं पता कि उनके प्रदेश में कितने जिले हैं और उनके प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन है, एसे में शिक्षा के कर्णधार नौनीहालों का भविष्य कैसे संवारेंगे ये सवाल शिक्षा विभाग के लिए यक्ष प्रश्न है।

teacher

सूबे के शिक्षा मंत्री जहां शिक्षा में गुणात्मक सुधार के दावे कर रहे हैं वहीं जिन शिक्षकों के हाथों में नैनीहालों का भविष्य है जब उनकी ही शिक्षा पर सवाल खडे हों तो शिक्षा में सुधार के दावे करना बेमानी ही होगा। जनपद उधमसिंहनगर के कुदय्योवाला गांव में राजकीय प्राथमिक विघालय में तौनात दो शिक्षकों की शिक्षा पर तब सवाल खडे होने लगे जब वो बच्चों को ब्लेकबोर्ड पर वो ज्ञान बांट रहे थे जो उनको भी नहीं आता, आधा अधूरा ज्ञान नौनीहालों को देते हुए शिक्षकों को जहां जिलों के नाम सही से पता नहीं थे वहीं अंग्रेजी में जिलों के नाम की तो पुरी तरह ही टांग तोड कर रख दी गयी, यही नहीं एक शिक्षक ने तो जिलों के पुरे नाम ही नहीं लिखे और अपनी ही मर्जी से जिले तक बना दिये, यही नहीं नौनीहालों को शिक्षा देने वाले गुरुजी को मुख्यमंत्री का नाम तो पता नहीं लिहाजा विभागीय मंत्री को ही मुख्यमंत्री का दर्जा दे डाला, शिक्षकों के इस सामान्य ज्ञान से आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि देश के नौनीहालों का भविष्य किन शिक्षकों के हाथों में, जो देश का भविष्य संवारने के बजाय़ बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं।

“पेसिफिक दून बुक बैंक” में पहुँची एस.एस.पी निवेदिता कुकरेती कुमार

0

बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने और “सब पढ़े सब बढ़े” के सपने को साकार करने की दिशा में पैसिफिक मॉल द्वारा एक कैंपेन “पैसिफिक दून बुक बैंक” की शुरुआत की गई है। जिसमें उनके द्वारा 15 दिनों तक शहर भर से 5,50,000 किताबें एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में निवेदिता कुकरेती कुमार, महोदया ने पैसिफिक मॉल में “पेसिफिक दून बुक बैंक” कार्यक्रम में शिरकत की गई।

उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए एस.एस.पी ने बच्चों की शिक्षा के हित के लिए पैसिफिक मॉल की इस पहल को अपना समर्थन देते हुए उसकी प्रशंसा की। उनके द्वारा बताया गया कि, “जिंदगी में मेहनत करने वाले की कभी हार नहीं होती इसलिए हमें अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसकी प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए।”

उपस्थित बच्चों ने एस.एस.पी से प्रश्न भी पूछे, जिनका उनके द्वारा जवाब दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पैसिफिक मॉल के सेंटर डायरेक्टर किंजल राडिया ने बताया गया कि, “15 दिनों तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों के माध्यम से पैसिफिक मॉल द्वारा शहर के सभी लोगों को इस कैम्पेन का हिस्सा बनने का आह्वान किया ताकि वह आगे आकर अपनी स्वेच्छा से उक्त बुक बैंक में किताबें दान करें।”

1 किलो 300 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार

0

देहरादून, जनपद में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत नशे की रोकथाम के लिये निर्देशो के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर ने समस्त उ.नि.गण एवं चीता मोबाइल कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्दश देते हुए पतारसी-सुरागरसी जारी रखते हुए मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत करते हुए ब्रीफ किया गया।

जिसके अनुपालन में रात को चेकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्तियों में कारगी चौक बंजारावाला में मोटर साइकिल यामाहा को रूकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक वाहन को तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, जिस पर पुलिस टीम को शक होने पर घेर-घोट कर वाहन के चालक को पकड़ लिया।

चालक से नाम अशरफ अली, मोथरोवाला थाना, नेहरू कालोनी का निवासी बताया गया। पकडे गये व्यक्ति से भागने का कारण पूछते हुये तलाशी ली गयी तो इसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पकडे गये व्यक्ति से इतनी भारी मात्रा में चरस रखने का लाइसेंस तलब किया तो माफी मांगने लगा।

अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु.अ.सं 31/18 धारा – 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।

बरामदा माल का विवरण :-1 किलो 300 ग्राम अवैध चरस कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रूपये ।

गो-एयर ने लॉन्च किया ‘रिपब्लिक डे ऑफर’, 726 रूपये में देगा हवाई टिकट

0

नई दिल्ली, निजी एयरलाइन गो-एयर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘रिपब्लिक डे ऑफर’ लॉन्च किया है, जिसमें 726 रूपये से हवाई टिकट की कीमत शुरू की है। इसके अलावा एयरलाइन अपने ग्राहकों को अधिकतम 2500 रूपये तक की छूट देगी, जो एयरलाइन के पोर्टल या एप्प से टिकट बुक करेंगे।

गो-एयर के प्रवक्ता ने बताया कि 24 जनवरी से शुरू हुआ ये ऑफर 28 जनवरी तक खुला रहेगा। इस बीच एयरलाइन के ग्राहक 1 मार्च से 31 दिसम्बर के बीच किसी भी दिन यात्रा करने का हवाई टिकट बुक करवा सकेंगे। इस ऑफर के तह्त हवाई टिकट 726 रूपये से शुरू हो रहे हैं। इस ऑफर में जम्मू, कोच्चि, चेन्नई, बागडोगरा, अहमदाबाद, दिल्ली, लेह, पोर्टब्लेयर सहित 23 सेक्टर्स को शामिल किया गया है। 

मुख्यमंत्री का उत्तराखण्ड की बेटियों को तोफा

0
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की बेटियों को ‘क्यान आॅल ईन-वन डिवाईस’ का तौहफा दिया।
मुख्यमंत्री ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देहरा में ‘KYAN All-in-One Device’ के माध्यम से चलने वाली स्मार्ट क्लासेज का शुभारम्भ किया, यह उत्तराखण्ड में लाॅन्च होने वाली पहली डिवाइस हैं।
राज्य के दूरस्थ स्कूलों में ई-लर्निंग व स्मार्ट कलासेज के माध्यम से शिक्षा की गुणवता में सुधार लाने के लिये मुख्यमंत्री ने आईआईटी मुम्बई को इस बहुउपयोगी डिवाइस को विकसित करने के लिये बधाई देते हुए कहा कि, “गावं की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस डिवाइस को विकसित किया गया है। छात्रों को डिजिटल माध्यम से बेहतर अध्ययन सामग्री प्राप्त होगा। राज्य के दूरस्थ स्कूलों जहां अध्यापकों के कमी है वहां पर स्मार्ट कलासेज, ई-लर्निग व डिजीटल लर्निंग शिक्षा की गुणवता में सुधार कर सकते है।
शिक्षा क्षेत्र में डिजीटल क्रांति का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि, आ”ज व्यक्ति कम्पयूटर के सम्पर्क के बिना  निरक्षर ही माना जायेगा। शिक्षा के क्षेत्र में डिजीटल क्रांति की जरूरत हैं। हमारे स्कूलों पढ़ने वाला हर बच्चा कंम्पयूटर के माध्यम से पढ़ाई करे, प्रोजेक्टर के माध्यम से किताबी ज्ञान को रोचक तरीके से सीख सके, इस दिशा में प्रयास करने होंगे। उत्तराखण्ड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों व शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अध्यापकों की कमी को भी स्मार्ट क्लासेज व ई-लर्निंग के माध्यम से दूर किया जा सकता है।”
उल्लेखनीय है कि आईआईटी मुम्बई द्वारा तैयार की गई केयान एक ऐसी डिवाइस है जिसमें एक कम्पयूटर, प्रोजेक्टर, ऐम्पलीफायर और इन्टरेक्टिव लर्निंग, हाई क्वालिटी आॅडियो सिस्टम शामिल हैं। इस डिवाइस के जरिए राज्य के किसी भी स्कूल में दीवारों को ब्लैकबोर्ड बनाकर रोचक तरीके से पढ़ाया जा सकता है। डिवाइस के माध्यम से बच्चे न सिर्फ डिजीटल किताबों को पढ़ सकते है बल्कि मनोरंजक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम भी देख सकते है।

वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए होगी आरोपियों की न्यायालय में पेशी:अनिल के. रतूड़ी

0

अनिल के. रतूड़ीपुलिस महानिदेशकउत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड के जेल में निरुद्ध अभियुक्तों को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से माननीय न्यायालय में पेशी करायें जाने के सम्बन्ध में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रथम चरण में जेल में बन्द अपराधियों की वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ही रिमांड कराये जाने का निर्णय लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक कारागार द्वारा बताया गया कि, “सितारगंज, पौड़ी व चमोली जेलों को छोड़कर बाकी सभी जेलों में रिमांड वीडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा ही करायी जा रही है। तीन स्थानों को भी अतिशीध्रता से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जोड़ने पर बल दिया गया साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि द्वितीय चरण में गैगस्टर अभियुक्तों का ट्रायल भी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम  से कराया जायेगा।”

इस गोष्ठी में अशोक कुमारअपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था दीपम सेठपुलिस महानिरीक्षक, अपराध, कानून व्यवस्था, पी.वी.के प्रसाद पुलिस महानिरीक्षक, कारागार, अजय रौतेला, अपर सचिव गृह,  पुष्पक ज्योति, पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र, महेश कोशिया, अपर सचिव न्याय एवं  हरिविनोद जोशी, अपर निदेशक, अभियोजन आदि उपस्थित थे।

कोर्ट परिसर में ही पति और उसके दोस्त को जड़ा थप्पड़

0

तीन तलाक पर मिशाल कायम करने वाली सायरा बानो ने कोर्ट परिसर में ही अपने पति पर थप्पड जड दिया, जिससे वहां मौजूद लोग दंग रह गये, दरअसल तीन तलाक पर सुप्रिम कोर्ट में जीत दर्ज कर देश भर में सुर्कियों में रहने वाली सायरा बानों का काशीपुर की फैमली कोर्ट में बच्चों की कस्टिडी को लेकर वाद चल रहा है, जिसको लेकर की बार वो कोर्ट की तारीखो में भी जा चुकि है।

sayara bano

लेकिन उनके पति कभी भी न्यायालय नहीं आये मगर इस बार सायराबानों के पति रिजवान अपने एक मित्र के साथ काशीपुर के परिवार न्यायालय में पहुंचे, जहां पति से सायरा बानों की नोक झोंक हुई तो पति का दोस्त बदजुबानी करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसपर सायरा बानो को गुस्सा गया और उसके बाद सायरा बानो ने पति को दोस्त को थप्पड रसीद कर दिये वहीम बचाव में आये पति को भी सायरा के गुस्से का सामना करना पडा, जिसके बाद पुलिस के बीच बचाव से मामला शांत हुआ, वहीं सायरा बानों ने अपनी शिकायत आईटीआई थाने में दर्ज करा ली है।