Page 199

संगीता को बुलंद हौसलों से मिला गोल्ड

0

काशीपुर: दिल में कुछ कर गुरने की तमन्ना हो और हौसले बुलंद हो तो मंजिल तक पहुंचना मुश्किल नहीं होता, कठिन मेहनत और परिश्रम की बदौलत काशीपुर की संगीता छाबड़ा ने भी ये साबित कर दिया है कि लक्ष्य अगर सामने हो तो कोई भी कठिनाई आपके हौसलों के सामने टिक नहीं सकती, न्यूजीलैंड में चल रही 19वीं ओशिनियां मास्टर्स चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर संगीता ने देश का नाम रोशन किया है, और ये साबित कर दिया है कि उनकी मेहनत और लगन ने ही उनको इस मुकाम तक पहुंचाया है।

gold

काशीपुर के मानपुर रोड कालोनी में रहने वाली संगीता छाबड़ा ने 21 जनवरी को न्यूजीलैंड के इंटरनेशनल ओपन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिंग थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का तिरंगा फहराया। संगीता छाबड़ा 1998 में पुलिस में भर्ती हुई थीं। इनकी पहली तैनाती नैनीताल में हुई थी। राज्य के बंटवारे के समय उन्हें उत्तराखंड पुलिस में सेवा करने का मौका मिला। 2005 में उत्तराखंड पुलिस में उन्हें महिला वेटलिफ्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही वह जैवलिन थ्रो शॉटपुट और चक्का फेंक खेलने का भी शौक रखती हैं। नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर अभी तक दो गोल्ड तीन सिल्वर और एक ब्राज मेडल वह हासिल कर चुकी हैं। उन्हें न्यूजीलैंड में खेलने का मौका मिला तो देश के लिए गोल्ड मेडल दिलवा दिया। संगीता छावड़ा वर्तमान में काशीपुर स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग की कोच हैं।

 

फिल्म पद्मावत का विरोध कर रहे 25 युवक गिरफ्तार

0

ऋषिकेश। फिल्म पद्मावत के रिलीज के बाद तीर्थनगरी के एकमात्र सिनेमाघर रामा पैलेस में फिल्म प्रदर्शन का विरोध कर रहे हिंदू संगठनों के बीच 25 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन में गिरफ्तार किया।
हिंदू संगठनों ने पूर्व में फिल्म पद्मावत का विरोध करने की चेतावनी दी थी। इस कड़ी में गुरुवार को ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर हिंदू जागरण मंच के कार्यालय पर एकत्रित हुए कार्यकर्ता जुलूस के रुप में रामा पैलेस पहुंचे। उन्होंने फिल्म रिलीज का जबरदस्त विरोध करते हुए अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान रामा पैलेस पर उपस्थित भारी संख्या में पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को हल्का फुल्का लाठीचार्ज कर खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बाद भी प्रदर्शन जारी रहा तो पुलिस ने जागरण मंच के प्रदेश संयोजक सतवीर तोमवार समेत 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हिरासत मे लिए गए लोगों के धारा 144 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

दुष्कर्म पीडिता बहन बनकर आरोपी से मिलने गयी जेल

0

हल्द्वानी- पहले लगाया दुष्कर्म का आरोप और फिर आरोपी से जेल मे बहन बनकर मिलने गयी और दस लाख में मामला निपटाने की रखी पेशकश, जिसके बाद पीडित ने सुझबुझ से दुष्कर्म पीडित युवती के खिलाफ साक्ष्य देते हुए आखिर युवती को भी सलाखों के पीछे भेज दिया है और खुद गुहार लगाई है कि उसको न्याय मिलना चाहिए।

ये मामला है हल्द्वानी के गांधी नगर का, जहां वर्ष 2016 में शहर के बरेली रोड पर रहने वाली एक युवती ने गांधीनगर निवासी राहुल मसीह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा। कुछ समय बाद राहुल ने जेल से कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र भेजा। राहुल का आरोप था कि 24 जुलाई 2016 को कथित दुष्कर्म पीड़िता जेल में उससे मिलने आई। युवती ने जेल अधीक्षक को मिलाई के लिए दिए पत्र में खुद को राहुल की बहन बताया। आरोप था कि युवती ने जेल के भीतर दुष्कर्म के मामले को निपटाने के लिए 10 लाख रुपये मांगे। साथ ही राहुल को जमानत पर रिहा होकर बाहर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

सूचना अधिकार अधिनियम में युवती के जेल में मिलने आने पर बहन होने की झूठी जानकारी देने की सूचना मांगी और इसकी प्रति संलग्न की। राहुल की तहरीर पर पुलिस ने 13 अक्टूबर 2016 को युवती के विरुद्ध धारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस युवती के खिलाफ रंगदारी की जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर चुकी है। इसके बाद न्यायालय ने युवती के गैर जमानती वारंट जारी किए। युवती ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम हल्द्वानी शचि शर्मा की अदालत में आत्मसमर्पण किया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने युवती के अधिवक्ता की ओर से दिए जमानती पत्र को खारिज कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर युवती को जेल भेजा गया है।

आज निपटा ले बैंक के जरुरी काम,आने वाले तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

0

बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आज उसे निपटा लें। क्योंकि 26 जनवरी से लगातार तीन दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है।

उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश होने से बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 27 जनवरी को महीने का आखिरी शनिवार है और उसके अगले दिन रविवार होने से बैंकों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में बैंक शाखाओं में जाकर होने वाले काम नहीं हो सकेंगे।

वहीं, पंजाब नेशनल बैंक अपने कोर बैंकिंग सिस्टम को अपग्रेड करने जा रहा है, इसके चलते पीएनबी में 29 जनवरी को भी बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते हैं। पीएनबी के देहरादून मंडल सचिव प्रमोद रंजन कुकरेती ने बताया कि उपभोक्ता ऑनलाइन ट्रांजिक्शन का काम आज निपटा लें।

अगले तीन दिन अवकाश रहेगा और इन्हीं तीन दिन में सिस्टम अपग्रेड करने की करवाई भी पूरी की जाएगी। उम्मीद है कि 28 तक काम पूरा करने के बाद 29 से ग्राहकों को कोई परेशानी नही होगी।

विरोध करने वालों को एक बार देखनी चाहिए पद्मावत फिल्म : सीएम

0

ऋषिकेश में भरत मंदिर इंटर कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का ऋषिकेश में हो रहे विरोध पर बोलते हुए कहा कि ”विरोध करने से पहले पद्मावत फिल्म को देखना चाहिए और मैंने खुद ही फिल्म देखी है मुझे इसमें विरोध के लायक कोई चीज नहीं दिखाई दिया।” गौरतलब है कि ऋषिकेश में हिंदूवादी संगठनों ने फिल्म पद्मावत का विरोध किया है।

आपको बता दें ‘पद्मावत’ फिल्म शुरू से ही चर्चा का विषय बनी रही है जिसको लेकर पूरे देश भर में करणी सेना का विरोध भी देखा गया। लंबे समय के संघर्ष के बाद आखिरकार सुप्रीम कोर्ट का फैसला ‘पद्मावत’ के हक में आया था और पूरे देश में इसे रिलीज करने का आर्डर मिला था।

पहले फिल्म का नाम ‘पद्मावती’ था जिसको बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया और सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार पूरे देश में ‘पद्मावत’ को रिलीज करने के आर्डर मिले थे, लेकिन अभी भी फिल्म का संकट टला नहीं है ऐसे में तीर्थ नगरी ऋषिकेश में ‘पद्मावत’को लेकर विवाद सामने आया है।

 

रुद्रप्रयाग से आती इलायची की खुशबू से रुकेगा पलायन

0

उत्तराखंड राज्य में पलायन कोई नया विषय नहीं है, इस समय राज्य की सबसे बड़ी परेशानी है पलायन। हालांकि बहुत से युवा पलायन को रोकने के लिए नई पहल कर रहे हैं।

ऐसे ही रुद्रप्रयाग की दो युवतियां बड़ी इलायची की खेती से राज्य से पलायन को रोकने में अपना सहयोग दे रही हैं। जहां एक तरफ राज्य के किसान जंगली जानवरों और उनके आतंक से खेती से मुह मोड़ रहे हैं वहीं इन दोनों लड़कियों ने इलायची की खेती से बीच का रास्ता निकाला है और बहुत ही नायाब तरीके से खेती कर रहीं हैं।

elaichi farming

इलायची की खेती करनी वाली मनीषा और सुमन ने इसकी शुरुआत की।मनीषा ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से इंग्लिश में एम.ए किया है और सुमन बी.कॉम की छात्रा हैं।इन दोनों ने मिलकर गांववालों के लिए एक नई मिसाल कायम की है।जहां एक तरफ गेहूं की फसल को जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इलायची को जंगली जानवरों से कोई नुकसान नहीं है, कारण इलायची को जानवर खाने में पसंद नहीं करते।

कोटमल्ला गांव, रुद्रप्रयाग निवासी देव राघवेंद्र बद्री ने टीम न्यूजपोस्ट से हुई बातचीत में बताया कि, “गांव के आधा से ज्यादा किसान जंगली जानवरों के खेतों में हमला करके फसल नुसान करने की वजह से खेती छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं।कभी जंगली सूअर तो कभी बंदर गेहूं की फसल बरबाद कर देता है जिससे किसानों को नुकसान होता है।जानवरों को रोकना मुश्किल हैं क्योंकि जंगलों में आग लगने की वजह से वह खेतों की तरफ रुख कर रहे हैं जिसका खामियाज़ा किसानों को भरना पड़ रहा हैं। देव ने बताया कि, “इस परेशानी को देखते हुए गांव कि लड़कियों और कुछ लोगों ने इलायची की खेती शुरु की  है जिससे उनको काफी मुनाफा हो रहा है, इतना ही नहीं इलायची की खेती का मार्केट में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

मनीषा और सुमन की टीम न्यूजपोस्ट से हुई बातचीत में बताया कि, “हम दोनों ने लगभग दस नालियों में इलायची की खेती शुरु की है और हमें इससे काफी फायदा हैँ।इलायची की फसल को जंगली जानवरों से कोई नुकसान नहीं है इसलिए जो भी फसल होती है हम उसे बेच देते हैं।मनीषा ने बताया कि, “इलायची बहुत ही महंगा मसाला है और छाटे-बड़े होटलों से लेकर फाईव स्टार होटलों तक इसकी बहुत डिमांड है।इलायची की कीमत लोकल बाजार में 1500 रुपये प्रति किलो हैं हालांकि मार्केट बड़ा ना होने की वजह से यह कीमत कम है वरना इलायची 1900-3000 रुपये प्रति किलो बिकती है।”

farming

मनीषा और सुमन के साथ इलायची की खेती कर रहे लक्ष्मण सिंह चौधरी ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ हम इलायची की उत्पादन भी कर रहे हैं।वहीं पर्यावरणविद जगत सिंह चौदरी जंगली जी ने कहा कि, “जिस तरह से गांव के युवा बच्चों ने अपने गांव में रहकर बड़ी इलायची की खेती का विचार किया और इसपर मेहनत की ऐसे ही सभी को अपनी जन्मभूमि में रहकर आर्थिक पहलूओं पर सोचना चाहिए और काम करना चाहिए,इससे ना सिर्फ पलायन रुकेगा बल्कि राज्य भी मजबूत होगा।”

मनीषा और सुमन का यह ‘मिशन इलायची’ वाकई में काबिले तारीफ है और सभी युवाओ को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए की बिना पलायन के भी राज्य में बहुत से विकल्प हैं।

यहां देखें विडियोः

ऋषिकेश में फिल्म पद्मावत का विरोध

0

ऋषिकेश, ऋषिकेश में चल रहीऋषिकेश में फिल्म पद्मावत का विरोध हिंदू संगठनों ने रामा पैलेस पहुंच कर किया प्रदर्शन पुलिस ने खदेड़ा ‘पद्मावत’ के विरोध में आज हिंदू संगठनों ने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। रामा पैलेस पहुंचकर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में नारे लगाए और प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2018-01-25 at 12.03.19

रामा पैलेस में सुरक्षा की दृष्टि से पहले से ही पुलिस बल तैनात था जिसने प्रदर्शन कर रहे इन संगठन को वहां से खदेड़ा। धारा 144 के उल्लंघन में हिंदू संगठन के कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया।

आपको बता दें ‘पद्मावत’ फिल्म शुरू से ही चर्चा का विषय बनी रही है जिसको लेकर पूरे देश भर में करणी सेना का विरोध भी देखा गया। लंबे समय के संघर्ष के बाद आखिरकार सुप्रीम कोर्ट का फैसला ‘पद्मावत’ के हक में आया था और पूरे देश में इसे रिलीज करने का आर्डर मिला था।

पहले फिल्म का नाम ‘पद्मावती’ था जिसको बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया और सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार पूरे देश में ‘पद्मावत’ को रिलीज करने के आर्डर मिले थे, लेकिन अभी भी फिल्म का संकट टला नहीं है ऐसे में तीर्थ नगरी ऋषिकेश में ‘पद्मावत’को लेकर विवाद सामने आया है।

पंकज की बहादुरी को पीएम मोदी का सलाम

0

देहरादून, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बहादुरी जैसे पेड़ों की तरह उठती है, कुछ ऐसा ही चरितार्थ कर दिखाया है टिहरी के पंकज ने जिनकी बहादुरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटी उम्र में तेंदुए से भिड़ने वाले टिहरी के पंकज सेमवाल को असाधारण बालक बताया है। उन्होंने मां की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह न करने के लिए पंकज को दूसरा श्रवण कुमार भी कहा।

प्रधानमंत्री ने पंकज को देश का सर्वोच्च बाल सम्मान “राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार” प्रदान किया। इस दौरान हर कोई उत्तराखंडवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा था। प्रधानमंत्री से मुलाकात से एक दिन पूर्व पंकज ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी विशेष भेंट की।

pankaj

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयनित टिहरी के पंकज सेमवाल समेत सभी वीर बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास में मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इन सभी बच्चों से व्यक्तिगत बातचीत की। प्रधानमंत्री को जब पंकज सेमवाल की वीरता का परिचय दिया गया तो वे बेहद प्रभावित हुए।

उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव केपी भट्ट ने बताया कि, “प्रधानमंत्री मोदी ने पंकज की प्रशंसा करते हुए कहा कि छोटी उम्र में गुलदार से भिड़ने का मजबूत हौसला असाधारण है। कहा कि अपनी मां व भाई-बहन को बचाने के लिए पंकज ने अपने प्राणों की चिंता नहीं की। यह सभी बच्चों के लिए मातृभक्ति की मिसाल बनेगा।” 

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंकज समेत सभी वीर बच्चों को राष्ट्रीय वीरता मेडल पहनाया और 20 हजार रूपये का चैक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड में सभी वीर बच्चों को शामिल होने का मौका मिलेगा।

इससे पहले मंगलवार को पंकज समेत सभी वीर बच्चों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में भी विशेष भेंट की थी। वहीं, इससे पूर्व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, थलसेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत समेत कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात कर चुके हैं।

गौरतलब है कि 10 जुलाई 2016 की रात पंकज की मां बिमला देवी घर के आंगन में काम कर रही थी। उस समय पंकज, छोटा भाई और बहन भी वहीं मौजूद थे। इस दौरान आंगन में घात लगाए बैठे गुलदार ने मौका देख पंकज की मां पर हमला कर दिया। मां की चीख सुन पंकच वहां दौड़ा चला आया और बिना डरे तेंदुए पर टूट पड़ा। पकंज ने गुलदार का डटकर सामना किया। जिसके बाद तेंदुए बिमला देवी को छोड़कर भाग गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने किया क्रेजी पर्यटन मेले का उद्घाटन

0

मुनि-की-रेती, ऋषिकेश में क्रेजी  विकास एवं पर्यटन मेला समिति के तत्वाधान में क्रेजी पर्यटन मेला 2018 का शुभारम्भ उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने किया, इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने मेला समिति को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि, “यह मेला ऋषिकेश क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है, इस प्रकार के आयोजनो से मन मस्तिष्क में नई चेतना का संचार होता है और साथ ही हमें अपनी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।” अग्रवाल ने कहा कि, “मेले हमें मनोरंजन के साथ कुछ ना कुछ सीख भी दे कर जाते है।”

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने मेला समिति को अपनी विधायक निधि से 50 हजार रूपये देने की घोषणा भी की साथ ही सास्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले 12 बच्चों को विधान सभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से दो-दो हजार रूपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने मेले में लगे स्टालो को देखा एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शिवमूर्ति कण्डवाल, रोशन रतुडी, शम्भु पासवान, मनीष कुकरेती, भरत बिष्ट, मौजूद रहे।

अब हवाई मार्ग से जुड़ेंगे उत्तराखंड के पहाड़

0

देहरादून, विषम भौगोलिक परिस्थिति के चलते उत्तराखंड में यात्रा करना पर्यटक और आम आदमियों पर भारी पड़ता था। ज्यादा समय लगना और लैंडस्लाइड के समय घंटों का इंतजार पर्यटकों को उत्तराखंड में आने से रोके रखता था। अब 2018 में उत्तराखंड के 26 मार्गों पर हवाई सेवा का रास्ता साफ हो गया है ।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पवन हंस लिमिटेड और हेरिटेज एविएशन को सेवा शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी है। 2 माह के अंदर इन मार्गों पर सस्ती दर पर हेलीकॉप्टर और विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत उड़ान दो योजना में देशभर के 300 मार्गों का आवंटन किया है। इसमें उत्तराखंड के 26 मार्च शामिल है प्रदेश में 26 मार्गों पर उड़ान टू के तहत कम कीमतों पर हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी कर दी गई है।

helicopter

अब डीजीसीए और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की औपचारिकता पूरी करने के बाद कंपनियां सेवा देना शुरू कर सकेंगी हवाई जहाज 15 सो रुपए से लेकर ₹2000 प्रति व्यक्ति चार्ज करेंगे साथ ही हेलीकॉप्टर ₹3000 से लेकर ₹4500 प्रति यात्री किराया वसूलेगा।

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के अनुसार,” प्रदेश में 1984 से हवाई पट्टी बनी हुई है लेकिन इसका उपयोग नहीं हो पा रहा था इस सेवा को मंजूरी से प्रदेश की जनता बहुत खुश है जिससे अति दुर्गम क्षेत्रों में हवाई सेवा शुरू करने के लिए केंद्र सरकार को उत्तराखंड सरकार बधाई देती है।”