Page 192

‘सर्व धर्म सम्भाव’ पर आधारित होगा गुरु गोविन्द सिंह के जीवन से जुड़ा कार्यक्रम

0

(रुद्रपुर) गुरु गोविन्द सिंह के जीवन पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की ओर से 15 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्यता के साथ सम्पन्न कराने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी डाॅ नीरज खैरवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ खैरवाल ने बताया कि,” प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार गुरु गोविन्द सिंह के जीवन पर आधारित विशेष कार्यक्रम 15 फरवरी को नानकमत्ता गुरुद्वारा परिसर कार सेवा डेरा में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का थीम ‘सर्वधर्म सम्भाव’ है। कार्यक्रम में सिख समुदाय के अलावा विभिन्न जाति, धर्म, सम्प्रदाय के लोग भी शामिल होंगे । भव्य कार्यक्रम का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में पहुंच सकें।”

उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ सदानन्द दाते से कहा कि वे कार्यक्रम स्थल के आसपास व्यापक संख्या में पुलिस बल रखें तथा सुरक्षा के सभी इंतजाम समय से कर लिए जाएं ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को कोई परेशानी न होने पाए।

बैठक में विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि, “प्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविन्द सिंह के जीवन पर आधारित यह कार्यक्रम निश्चय ही प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में सर्वधर्म की झलक भी देखने को मिलेगी। वहीं गुरु गोविन्द सिंह की शिक्षा एवं उपदेशों का प्रचार भी जनता के बीच होगा।” 

विधायक डाॅ प्रेम सिंह राणा ने बताया कि, 22 दिसम्बर 1666 को जन्मे सिखों के गुरु गुरुगोविन्द सिंह ने समाज को बलिदान, त्याग व देश प्रेम का रास्ता दिखाया था। ऐसे में गुरु गोविन्द सिंह के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन अनुकरणीय है।”

 

रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की बैठक

0

अनिल के.रतूड़ी, ड़ीजीपी उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में राज्य रेलवे सुरक्षा व्यवस्था समिति की एक उच्चस्तीरय बैठक हुई, जिसमें अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड, वी.विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना/सुरक्षा, राम सिंह मीना, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, उप निदेशक, आसूचना ब्यूरो, रोशन लाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, पंकज गंगवार, पुलिस उपमहानिरीक्षक आरपीएफ, उत्तर रेलवे, राजेश चन्द्र जोशी, सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, मुरादाबाद, मौहम्मद इशान, डिप्टी चीफ, ट्रैक इंजीनियर,उत्तर रेलवे, अरुण कुमार, सीनियर डिवीजनल इंजीनियर, पूर्वोत्तर रेलवे एवं डायरेक्टर राजाजी नेशनल पार्क ने भाग किया गया।

अशोक कुमार ने बताया कि बैठक में सुरक्षा व प्रशासनिक बिन्दुओं पर विचार विर्मश किया गया:-

1- गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक तीन माह में एक बार पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक तथा पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, आरपीएफ, NER एवं NR एवं वन विभाग के अधिकारियों के मध्य माह में एक बैठक आयोजित की जायेगी।

2- रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण बिन्दु है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी, बैगेज स्केनर, गुड्स स्केनर, डीएफएमडी की पर्याप्त व्यवस्था किये जाने का भी निर्णय लिया गया।

3- ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सहायता के लिये जारी हेल्प लाइन नम्बर-182 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये।

4- टप्पेबाजी, जहरखुरानी गतिविधियों में सक्रिय एवं पेशेवर अपराधियों का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जाये।

5- रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिये अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना/सुरक्षा की अध्यक्षता में  आरपीएफ, जीआरपी, अभिसूचना विभाग एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से रेलवे स्टेशनों का वार्षिक सुरक्षा ऑडिट किये जाने का भी निर्णय लिया गया ।

6- रेलवे ट्रैकों पर जंगली जानवरों के ट्रैक पर आने की सम्भावना वाले स्थानों का चिन्हीकरण कर ऐसे स्थानों पर वन विभाग से समन्वय स्थापित कर संयुक्त पट्रोलिंग की जाये।

7-रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का परीक्षण कर लिया जाये तथा खराब सीसीटीवी कैमरों को सही कराया जाये तथा उनका रख-रखाव सुनिश्चित किया जाये।

8- ट्रेनों में चलने वाले एस्कार्ट के सम्बन्ध में जीआरपी एवं आरपीएफ समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं व उपयोगिता के आधार पर संचालित किया जाये।

9-  महिला सुरक्षा हेतु रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी एवं आरपीएफ से महिला कर्मियों को नियुक्त किया जाये।

10-जीआरपी व आरपीएफ समन्वय स्थापित कर आपराधिक तत्वों के सम्बन्ध में सूचनाओं का आदान-प्रदान करें।

11- रेलवे प्लेटफार्म व ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था जीआरपी व आरपीएफ आपसी समन्वय से सुदृढ़ करें।

हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का क्रमिक अनशन शुरू

0

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय में मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कर्मियों की पदोन्नति समायोजन तथा अन्य लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु उत्तरांचल मेडिकल एण्ड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री कुलदीप रावत ने कहा कि यदि उचित मांगों पर यथाशीघ्र कार्यवाही नहीं की जाती है, तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। धरनास्थल पर सुनील दत्त कोठारी, सुभाष दिवालियाल, कुलदीप सिंह रावत,आरपी जुयाल, चंद्रशेखर, आनंद सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य मांगें
1. संवर्ग में मुख्य/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व पदोन्नति के अन्य सभी स्तरों पर इस भर्ती वर्ष में होने वाली रिक्तियों को सम्मिलित करते हुए सभी रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल पदोन्नति की जाए।
2. प्रेमलाल माहोरी प्रशासनिक अधिकारी के पद प्रकरण का तत्काल निस्तारण किया जाए।
3. संवर्ग में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति/पदोन्नति से फारगो के लिए आवेदन करने वाले कर्मियों के प्रकरणों पर तत्काल निर्णय करते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति/पदोन्नति से फारगो प्रदान की जाए।
4.संवर्ग में वर्षों से अधिसंख्यक पदों पर कार्यरत कनिष्ठ सहायकों का तत्काल रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजन किया जाए।
5. संवर्ग में मृतक आश्रित भर्ती नियमावली के अंतर्गत नियुक्ति के प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराते हुए नियुक्ति आदेश जारी किया जाए।

एनएसएस के छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

0

ऋषिकेश। सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत सोमवार को युवा स्वयं सेवियों द्वारा विष्णु विहार के वार्ड नम्बर छह में सफाई अभियान चलाया गया।
ग्रामसभा खदरी खड़क माफ में पं. ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लगाये गए शिविर में सोमवार की सुबह तमाम स्वयंसेवियों ने क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जन जागरुकता रैली निकाली और क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही तमाम बीमारियों से बचने के लिए घरों के आसपास स्वच्छता रखने को प्रेरित किया। इसके बाद में करीब तीन घंटो तक क्षेत्र में जोरदार तरीके से स्वंयसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर जगह-जगह उगी झाड़ियों की सफाई की। इस अवसर पर युवा स्वयंसेवकों के साथ एनएसएस के परियोजना अधिकारी डॉ अनिल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जुगलान, स्थानीय पूर्व सैनिक सुन्दर लाल गौड़, सतीश रावत,शशांक पोखरियाल, सन्नी धीमान, दिवाकर, गौराव सिंह, गौतम नेगी आदि उपस्थित रहे।

विस अध्यक्ष ने किया आवास समिति की प्रथम बैठक का शुभारंभ

0

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में आवास समिति की सोमवार को प्रथम बैठक का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा की आवास समिति अत्यंत महत्वपूर्ण समिति है। उन्होंने आवास समिति के कार्यों का सभी सदस्यों के सामने उल्लेख करते हुए कहा कि विधायकों, पूर्व विधायकों एवं कार्मिकों को आवाज सुविधा, भू-खंड व अन्य सुविधाओं पर समिति अपने दायित्व का निर्वहन करेगी ताकि विधायकों को आवास आवंटन से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आवास से संबंधित किसी भी समस्या का शीघ्र समाधान के लिए आवास समिति अपना कार्य करेगी।
इस अवसर पर आवास समिति के सभापति एवं विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक महेंद्र भट्ट, विधायक महंत दलीप सिंह रावत, विधानसभा के सचिव जगदीश चंद्र समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बीजेपी सरकार की ​नीतियों के खिलाफ ​कांग्रेस ने निकाली जन चेतना रैली

0

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डबल इंजन की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ महंगाई, जीएसटी, नोटबंदी, एफडीआई, बेरोजगारी और किसानों की ऋण माफी के मुद्दे को लेकर सोमवार को जनचेतना रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें हजारों की संख्या में जिलेभर के महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए। कांग्रेस की दोपहिया रैली से शहर में जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जगह-जगह मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्ट किया है।
सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर सरकार की नीतियों का विरोध कर जनता का ध्यान आक्रषित किया। रैली की सबसे दिलचस्प बात पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह का बुलेट से निकलना रहा, इसके जरिए प्रीतम सिंह ने मीडिया समेत सभी का ध्यान अपनी अोर खींचा।
जन चेतना रैली देहरादून के राजपुर रोड से शुरू हुई। जहां से राजपुर रोड, कांग्रेस भवन होते हुए दर्शनलाल चौक, तहसील चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, निरंजनपुर मण्डी-माजरा होते हुए सेंट ज्यूड्स चौक से जीएमएस रोड होते हुए चौधरी फार्म हाउस में संपन्न हुई।
इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार की मौजूदा नीतियों की खिलाफत करते हुए केन्द्र और राज्य की सरकारों पर जमकर नारेबाजी करते हुए जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। सरकार से पूछते हुए कहा कि बेरोजगार को रोजगार कब मिलेगा और बाजार में लगी महंगाई की आग से जनता को कब राहत मिलेगी। अन्नदाता कब सुकून से जिएंगे। किसानों के वो अच्छे दिन कब आएंगे जब किसान खुदकुशी के लिए मजबूर नहीं होगा। आपके सरकार में किसान व आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है, इसी का नतीजा है कि लोग आए दिन आत्महत्या जैसे कदम विवश होकर उठा रहे हैं। रैली में चकराता, कालसी, विकासनगर, सहसपुर, प्रेमनगर, डोईवाला, ऋषिकेश, मसूरी के साथ ही देहरादून शहर के कार्यकर्ता शामिल हुए।
सोमवार सुबह कांग्रेस की रैली ओल्ड राजपुर रोड से शुरू हुई। रैली के दौरान ट्रैफिक बढ़ने पर पुलिस ने यूकेलिप्टस चौक, ओरियन्ट चौक, बुद्धा चौक, सर्वे चौक, दर्शनलाल चौक, दून चौक, तहसील चौक, सीएमआई चौक, रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक डायवर्ट किया। रैली के दौरान यूके लिप्टस, ओरियन्ट, बुद्धा चौक, सर्वे चौक, दर्शनलाल चौक, दून चौक, तहसील चौक, सीएमआई चौक, रेलवे इन गेट तथा घण्टाघर पर बैरियर की व्यवस्था की गई। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि कुल 46 बैरियर लगाए गए।

बेरोजगारों ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन

0

देहरादून। उद्यान पर्यवेक्षक संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े बेरोजगारों ने सोमवार को रेस कोर्स विधायक निवास पर जाकर विधायकों को ज्ञापन सौंपा। बेरोजगारों ने उद्यान विभाग में विभिन्न पदों की चयन प्रक्रिया वर्तमान नियमावली के आधार पर कराने की मांग की।
उद्यान पर्यवेक्षक संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष अतर सिंह थलवाल ने कहा कि उद्यान विभाग वर्तमान चयन प्रक्रिया नियमावली में बदलाव करने का विचार बनाया है, जिसका समिति विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि विभाग ने अचानक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है, जिससे प्रदेश के 12000 अभ्यार्थी आहत हैं। इससे अभ्यार्थियों में सरकार और विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
अतर सिंह थलवाल ने बताया कि इस विषय में मुख्यमंत्री को भी जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया है। जल्द वर्तमान नियमावली के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई तो आक्रोशित अभ्यर्थी जनांदोलन आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट, योगेंद्र कंडारी, राघवेंद्र प्रकाश, तीरथ राणा, आशीष काला, रोहित नेगी, सौरभ भट्ट, प्रीतम रावत, लक्ष्मण सिंह आदि प्रमुख उपस्थित रहे।

दून के कैफे बन रहे हैं नये गायकों के लिये लॉंचपैड

0

दून अब किसी भी मामले में मेट्रोपॉलिटन सिटी से कम नही है चाहे वो फैशन ट्रैंड हो,या फिर यहां के युवाओं का स्टाईल हो या फिर यहां के अलग-अलग थीम कैफे ही क्यों ना हो। खाने के शौकिनों के लिए दून अब ‘फूड-हब’ बन चुका है, चाहे मोमो,बर्गर,सूप,साउथ इंडियन हो या फिर किसी भी तरह का खाना हो।

Melodic Watch Band
Melodic Watch Band

शहर में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के साथ ही शहर में युवाओं की तादाद भी बढ़ रही है।इन युवाओं के लिये शहर में तरह तरह के कैफे कुछ पल अपने दोस्तों के साथ गुजारने की मुफीद जगह बन बये हैं। ये कैफे ना केवल लोगों को खाने की वेरायटी दे रहे बल्कि बहुत से उभरते कलाकारों को अपनी कला लोगों तक पहुचाने का मंच भी दे रहे हैं। इन दिनों दून के सभी कैफे और आउटलेट्स में थीम के साथ-साथ लाइव म्यूजिक का ट्रेंड भी लगातार बढ़ रहा है, वो चाहे बड़े होटल हो या फिर छोटे-छोटे कैफे।

शहर का मशहूर वर्लड इंटिग्रेशन सेंटर (डब्लूआईसी) इस लिस्ट में एक ऐसी जगह है जहां आए दिन मेंबरों के लिये कुछ नया ऐक्सपीरियेंस होता रहता है। कभी लाइव म्यूजिक तो कभी इवेंट यह क्लब आए दिन नए-नए ईवेंटस से भरा रहता है। डब्लूआईसी के संचालक सचिन उपाध्याय बताते हैंं कि, “डब्लूआईसी का मकसद ही नई प्रतिभाओं को मौका देने का है। ये कलाऐं संगीत, कला, साहित्य किसी भी क्षेत्र से हो सकती हैं। हमने ये सिलसिला साल 2012 से शुरू किया था और अब अच्छा लगता है कति शहर में सब जगह इसी फोलो किया जा रहा है।”

वहीं दूसरी तरफ ओल्ड मसूरी रोड पर स्थित “स्ट्रिंग एंड बोल” भी युवाओं को खासा पसंद आ रहा है। जब कभी युवाओं को शहर से दूर कहीं शांति में जाने की इच्छा होती है तो एस-एंड-बी उनकी पहली पसंद है। यहां अलग-अलग तरह के व्यंजनों के साथ ही लाइव म्यूजिक भी ग्राहकों का मन लुभाने के लिये रहता है। इस आउटलेट के मालिक रोहित जोशी पहले एक फेमस बैंड ‘स्वास्तिक’ के गिटारिस्ट भी रह चुके हैं। खुद एक म्यूजिकल बैकग्राउंड से होने की वजह से उन्होंने अपने कैफे को म्यूजिकल थीम में तैयार किया है जिसमें यह लाईव म्यूजिक को काफी प्रमोट किया जाता है। रोहित बताते हैं कि, “कैफे में आने वाले कस्टमर हमारे थीम से तो इंप्रेस होते ही हैं साथ में हमारे लाइव म्यूजिक का आनंद भी वो पूरी तरह से लेते हैं।” रोहित के मुताबिक उनका कैफे देहरादून का एक ऐसा कैफे है जहां हर समय खाने के साथ लाइव म्यूजिक सुनने को मिलता है।

लाइव म्यूज़िक के साथ-साथ अब कैफे में स्टोरी टेलिंग, टैटू मेकिंग, टैरो कार्ड रिडिंग जैसी एक्टिविटी भी होने लगी है जोकि लोगों को भा रहीं है।यूं तो देहरादून किसी भी क्षेत्र में मेट्रोपॉलिटन शहरों से कम नहीं है और ऐसे कैफे के माध्यम से उभरते कलाकारों के साथ कैफे को भी अपने आप को मार्डन शहरों गोवा और शिलांँग जैसे कल्चर को दिखाने का मौका मिल रहा है।शायद यहीं कारण हैं कि आए दिन देहरादून के कलाकार अलग-अलग शो में नेशनल टीवी पर नज़र आ रहे हैं और उनके इस एक्सपोज़ में दून के कैफे का बड़ा हाथ है।

रवन्ने से डेढ़ गुना खनन सामग्री ढो रहे खनन माफिया

0

विकासनगर। खनन माफिया रवन्ने की आड़ में खेल कर रहा है। रवन्ने के सापेक्ष डेढ़ गुना तक खनन सामग्री ढोई जा रही है। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

शनिवार की शाम को एसडीएम जितेंद्र कुमार ने अभियान चलाकर ऐसे 12 वाहनों को सीज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई शाम छह से रात आठ बजे तक चली। कार्रवाई के दौरान नौ डंपर और तीन ट्रैक्टर ट्रालियों में रवन्ने के सापेक्ष डेढ़ गुना तक ज्यादा खनन सामग्री मिली। ऐसा कर राजस्व की चोरी की जा रही है। जिससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों को खनन एक्ट में सीज कर दिया गया है। वाहन स्वामियों ने जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने भीमवाला और पुल नंबर-एक डाक्टरगंज में खाली प्लॉट में अवैध तरीके से रखी की खनन सामग्री को भी जब्त किया। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। यमुना नदी को जाने वाले रास्तों पर जगह जगह खाइयां खुदवाई गई हैं, ताकि अवैध खनन के लिए वाहन नदी में न उतरे सकें। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। ओवरलोडिंग के आड़ में राजस्व का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

भाजपा को मिल रही सहयोग राशि से कांग्रेस में बेचैनी: अजय

0

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूववर्ती कांग्रेस सरकार को कोसते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री 5.50 करोड़ की धनराशि विधायकों को खरीदने के लिए दी जा रही थी और अब जब भाजपा चेक के माध्यम से पार्टी के लिए धनराशि एकत्रित कर रही है तो कांग्रेस को सांप सूंघ रहा है।
रविवार को राजेन्द्र नगर में आजीवन सहयोग निधि संग्रह महाभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान स्थानीय पार्षद नंदनी शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को 2.75 लाख की धनराशि के चेक आजीवन सहयोग निधि के लिए सौंपे। कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं और युवाओं ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।
इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि जनता और सरकार के बीच की कड़ी होती है। गरीब परिवार का व्यक्ति भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी कार्य करने में विश्वास करती है। आज देश में नरेन्द्र मोदी जैसा व्यक्ति प्रधानमंत्री है जो अपनी डिप्लोमेटिक शक्ति से विश्वभर में भारत का नाम रौशन कर रहे हैं । कांग्रेस ने गुजरात में जातिवाद, क्षेत्रवाद की सीमाऐं तोड़ी, फिर मोदी को लोग वहां याद किए। 16 करोड़ से अधिक सदस्य वर्तमान समय में उत्तराखण्ड में हैं और भाजपा ने सहयोग निधि में अपने लक्ष्य का आधा कार्य पूर्ण कर लिया है। भाजपा की नीयत में कोई खोट नहीं है। जनता को पार्टी की चिंता जनता द्वारा की जाती है और वैसे भी भाजपा एक खुली किताब है। दो निशान, दो विधान और दो प्रधान की भूमिका को रोकने वाले लोग आज देश के प्रति सजगता प्रकट करते हैं | अटल जी सुशासन के पक्षधर थे, उन्होंने हमेशा ही देशहित में कार्य किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि जनता देव तुल्य है और राजनीति में आकर जनता से संवाद जरूरी है। भाजपा की सरकार पूर्ण प्रादर्शिता एवं भष्ट्राचार मुक्त सुशासन के साथ देश एवं प्रदेश में सरकार चला रही है। राजेन्द्र नगर वार्ड को नगर निगम देहरादून के आदर्श वार्ड की संज्ञा देते हुए पार्षद नंदनी शर्मा द्वारा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यो के बारे में आमजन को अवगत कराया गया।
महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने जनता से आगामी निकाय चुनावों में सुयोग्य जनप्रतिनिधि चुनने का आह्वान किया और कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी एवं सरकार के पक्ष में सुझाव भी लेने चाहिए। आजीवन सहयोग निधि के गलत इस्तेमाल किये जाने की बात को लेकर कहा कि यह कांग्रेस की खराब मानसिकता को दर्शाता है। दो करोड़ से अधिक भाजपा महानगर ने आजीवन सहयोग निधि के लिए एकत्रित कर ली गयी है।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष कंचन ठाकुर, विधायक खजानदास, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राकेश जोशी, सुमित पाण्डे, बिट्टू, अंकित जोशी, आरएस परिहार, सुशील काला, राजेश, दीपक सकलानी, यशवीर चौहान, संजय जैन, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, श्याम पंत, राजेन्द्र नगर वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जेसी दत्ता, सुनील उनियाल गामा आदि उपस्थित रहे।