Page 141

ऋषिकेश में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

0

ऋषिकेश, ऋषिकेश में 1 से 8 मार्च तक चलेने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के मौके पर गढ़वाल मंडल विकास निगम में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के साथ साथ योग से जुड़े तमाम बड़ी हस्तियां भी ऋषिकेश में पहुंचे।

WhatsApp Image 2018-03-01 at 13.38.51

योग के इस महाकुंभ में पहुंचे दुनिया के कोने-कोने से योग साधक भी योग नगरी पहुँचे। 30वं अंतरराष्ट्रीय इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल का आजाग, ऋषिकेश के गंगा तट पर हुअा। 1 से 7 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में दिखेंगे कई रंग, 100 देशो से विदेशी साधक पहुंचे योग के रहस्य को जानने।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्व से आए योगा प्रेमिका का स्वागत करते हुए कहा कि, “पूरे विश्व में योग की पहचान ऋषिकेश से है और योग बड़ी तेजी के साथ विश्व में अपनी जड़ें जमा रहा है। इस फेस्टिवल के माध्यम से उत्तराखंड में टूरिज्म को एक नई दिशा मिलती है। मुख्यमंत्री ने एक वाक्या सुनाया कि, “एक बार मैं ऑस्ट्रेलिया गया मुझे लगा कि भारत को बहुत ज्यादा लोग जानते हैं, मेरे पास कुछ विदेशी आये उन्होंने कहा कहां से आए हो? मैंने कहा देहरादून से आया हूं। देहरादून कहां पड़ता है? जब मैंने कहा मैं ऋषिकेश से आया हूं तो  वह बड़े उत्साहित होकर बोले यह कैसा शहर है जहां योग और योगी रहते हैं।”

ऋषिकेश अंतरराष्ट्रीय योग नगरी के रूप में पुरे विश्व में अपनी पहचान बना चूका है। ऋषिकेश एक बार फिर योग के प्रसार-प्रचार के लिए तैयार हो गया है। योग का महाकुंभ कहे जाने वाले योग फेस्टिवल की तैयारी पूरी हो चूकि है, गंगा के तट पर विश्व के जाने माने योग गुरु अपनी-अपनी योगकलाओ का आदान-प्रदान करेंगे।

 

चारधाम यात्रा : व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने में जुटा प्रशासन

0

गोपेश्वर। चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी ने जिला सभागार गोपेश्वर में चारधाम यात्रा के संदर्भ में बुधवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि बद्रीनाथ धाम एवं हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने से पूर्व क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का सर्वे कर समय से सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर लें। बैठक के दौरान सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए चिकित्सा व्यवस्था, रिलीफ सेंटरों में आवश्यक व्यवस्थाएं, टोल फ्री नंबरों को चस्पा करने आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी ने यात्रा शुरू होने से पूर्व सड़क मार्ग को दुरूस्त करने, सड़क मार्ग पर साइनेज बोर्ड लगाने, वैकल्पिक मार्गो को ठीक करने के साथ-साथ खाद्यान, पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण की वजह से चारधाम यात्रा के दौरान सड़क मार्ग के बाधित होने की अधिक संभावनाएं हैं। उन्होंने एनएच, लोनिवि एवं बीआरओ के अधिकारियों को चारधाम यात्रा के दौरान अर्लट रहते हुए सभी चिह्नित संवदेनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में मैन पाॅवर, बुलडोजर, जेसीबी मशीन की तैनात करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि रोड कटिंग की वजह से नये संवदेनशील स्थलों को भी चिह्नित किया जाय। लोनिवि, वन एवं पर्यटन अधिकारियों को सभी वैकल्पिक मार्गों को ठीक कराने के निर्देश दिये। जिला पूर्ति अधिकारी को विगत वर्षों के आधार पर यात्रा काल के दौरान गैस आपूर्ति व खाद्यान्न तथा पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त मात्रा में स्टाॅक रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष कम बारिश व बर्फवारी हुई है। इसलिए चारधाम यात्रा के दौरान पेयजल की समस्या हो सकती है। उन्होंने बद्रीनाथ धाम, गोविन्दघाट सहित पूरे यात्रा मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था ठीक कर ली जाए।
चारधाम यात्रा की तैयारी बैठक में पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया कि यात्रा के दौरान कई स्थानों पर पर्यटन पुलिस चैकियां अस्थाई रूप से खोली जाएंगी। संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त यात्रा मार्गों पर यातायात पुलिस के साथ ही पुलिस सहायता केंद्र भी खोले जाएंगे। एसडीआरएफ व पैरामेडिकल टीम को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने यात्रा मार्ग पर कार्यरत गैंग, मशीन आॅपरेटरों की सूची भी समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भट्ट के अलावा एसडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम केएन गोस्वामी, एसडीएम परमानंद राम, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, सीवीओ डॉ. लोकेश कुमार आदि मौजूद थे।

क्या है मोदी की राय केदारनाथ निर्माण कार्यों के बारे में

0
बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने केदारनाथ में हो रहे निर्माण के काम की जानकारी दी।
CS
केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी मुख्य सचिवों, भारत सरकार के सचिवों के सामने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की सराहना कर उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में तेजी से कार्य करने और नई तकनीक के जरिए ड्रोन से कार्य होते हुए लाइव दिखाने के लिए मुख्य सचिव  की सराहना की। उन्होंने मुख्य सचिव और उनकी पूरी टीम को भी बधाई दी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि
  • केदारनाथ मंदिर के चबूतरे का विस्तार 1500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल से बढ़ाकर 4125 वर्ग मीटर कर दिया गया है।
  • फर्श का आधार बन गया है, पत्थर बिछाने का कार्य चल रहा है।
  • मंदाकिनी और सरस्वती नदियों के संगम स्थल से मंदिर तक 270 मीटर में जमा 12 फीट मालवा हटा दिया गया है।
  • मंदिर तक 50 फीट चौड़ाई का रास्ता बनाया जा रहा है। इसके दोनों किनारों पर ड्रेन और डक्ट बनाया जाएगा।
  • 24 भागों में बंटे इस सड़क के 20 पैनल में सतह के कार्य पूरा हो गया है। पत्थर काटने, तराशने और बिछाने का कार्य चल रहा है।
  • मुख्य सचिव ने सुरक्षा दीवार और घाट निर्माण के बारे में बताया कि सरस्वती नदी पर 470 मीटर लंबाई में सुरक्षा दीवार का काम अभी चल रहा है।
  • 140 मीटर में खुदाई और 80 मीटर में 02 मीटर सुरक्षा दीवार बन गई है। घाट का बेस तैयार हो गया है। मौसम अनुकूल होने पर आरसीसी कार्य शुरू किया जाएगा।
  • इसके अलावा मंदाकिनी नदी पर 380 मीटर सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य भी चल रहा है। तापमान बहुत कम होने की वजह से आर.सी.सी. नही हो पा रहा है।
  • मौसम साफ होते ही 73 पुरोहितों के घरों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
  • आदि शंकराचार्य कुटीर और संग्रहालय निर्माण का नक्शा तैयार कर लिया गया है।
  • गरुड़चट्टी से केदारनाथ 3.5 किलोमीटर पैदल मार्ग पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
  • 1.6 किलोमीटर का काम पूरा हो गया है।
  • गौरीकुंड से लिंचैली होते हुए केदारनाथ मार्ग के चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य चल रहा है।
  • केदारनाथ में हिमस्खलन और भूस्खलन से बचाव के लिए 300 मीटर में बैरियर और ड्रेनेज का निर्माण चल रहा है।
  • अगले तीन महीने में कार्य पूरा हो जाएगा। मुख्य सचिव ने बताया कि पुनर्निर्माण के लिए केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया गया है। इस संबंध में वेबसाइट भी बनाई गई है।
आपको बतादें कि प्रधानमंत्री ने 27 अक्टूबर 2017 को केदारनाथ में 5 पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया था।
जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया था वह हैंः
  • केदारनाथ पहुंचने के लिए मुख्य मार्गों का चैड़ीकरण
  • सरस्वती नदी पर बाढ़ सुरक्षा और घाट निर्माण
  • मंदाकिनी नदी पर सुरक्षा और घाट निर्माण
  • तीर्थ पुरोहितों के आवासीय भवनों का निर्माण
  • आदिगुरु शंकराचार्य कुटीर और संग्रहालय का निर्माण
मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में भी जानकारी दी। मातृ वंदना योजना के तहत प्रसव से पूर्व और बाद में आराम करने के लिए महिला को 5000 रुपये देने की व्यवस्था है। इसके लिए उत्तराखण्ड को 24.27 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। अभी तक निलंब खाते(एस्क्रो एकाउंट) में 2.15 करोड़ रुपये स्थान्तरित किए गए हैं। 11243 लाभार्थियों के खाते में 2.52 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। राज्य स्तर पर संचालित 20067 केंद्रों के सापेक्ष 18918 केंद्र पोर्टल पर अपलोड हो गए हैं। 26208 लाभार्थियों के आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे गए हैं।
इस मौके पर अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, सचिव कौशल विकास डॉ.पंकज कुमार पांडेय, निदेशक बाल विकास कैप्टन आलोक शेखर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खटारा वाहनों मे लोगों को करना पड़ रहा है सफर

0

ऋषिकेश। प्रशासनिक उदासीनता के कारण तीर्थनगरी की सड़कों पर लोग खटारा तिपहिया वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं।
शहर की सड़कों पर सवारी लेकर चले रहे करीब 40 प्रतिशत से ज्यादा वाहन खटारा हो चुके हैं। इनका संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी सबकुछ देखते हुए भी आंख बंद किए हुए हैं। इन्हीं खटारा वाहनों से आए दिन सड़क हादसे भी होते हैं। इससे ऋषिकेश -हरिद्वार राष्टीय राजमार्ग भी अछूता नहीं है। प्रशासन द्वारा जब भी कार्रवाई होती है, चेकिंग के नाम पर पुलिस व एआरटीओ विभाग खाना पूर्ति ही करते हैं।
इस मामले में एआरटीओ अनीता चमोला का कहना था कि अभी 15 साल की उम्र पूरी कर चुके वाहनों को सड़क से बाहर किए जाने का नियम सिर्फ एनसीआर दिल्ली में ही लागू है, अन्य प्रदेशों में यह लागू नहीं किया गया। इसके बावजूद समय-समय पर वाहनों के परमिट व अन्य कागजात चेक किए जाते हैं और जो सही वाहन होते हैं उन्हें ही अनुमति दी जाती है। यही नियम पूरे प्रदेश में लागू है। वहीं विक्रम ऑटो यूनियन के अध्यक्ष विनय सारस्वत का कहना है कि यूनियन में जो वाहन सड़क पर चल रहे हैं, उनके सभी कागजातों की समय-समय पर जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि उन्हीं वाहनों को यूनियन में चलने की अनुमति होती है, जिनके सभी दस्तावेज दुरुस्त होते हैं। कुछ शिकायतें हरिद्वार व लक्ष्मण झूला मुनि की रेती यूनियन से जुड़ी गाड़ियों की आ रही है, जिनके कागजात अधूरे और वाहन 15 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग कार्रवाई करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी

0

ऋषिकेश। राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश समेत प्रदेशभर में सरकारी हॉस्पिटलों में चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर राइट टू हेल्थ का आमरण अनशन छठे दिन भी जारी रहा।
राइट टू हेल्थ संस्था के संयोजक अरविंद हटवाल, पूर्व सैनिक चंद्रमोहन भट्ट, विनोद जुगलान, उत्तम असवाल, कर्म चन्द गुसांईं, सरोजनी थपलियाल, चंद्रकांता जोशी समेत कुल आठ लोग आमरण अनशन पर हैं। उनकी मांग है कि शीघ्र ही राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जाए। उनके समर्थन में क्रमिक अनशन में बैठने वालों में पंकज शर्मा, नवीन मोहन, विजय पंवार, प्रिया बिष्ट और मंजू शर्मा आदि प्रमुख रहे। इन सबके बीच बीती देर रात भारी पुलिस फोर्स द्वारा राजकीय चिकित्सालय पहुंच अनशनकारियों को जबरन उठाने की कोशिश की गई, लेकिन मौके पर बड़ी संख्या मे विभिन्न संस्थाओं ने एकत्र होकर पुलिस का पुरजोर विरोध किया। इसके चलते पुलिस के मंसूबे कामयाब न हो पाए और उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। आज धरने को सर्मथन देने वालों मे गढवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, नगर पालिका ऋषिकेश के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, देवभूमि उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, दुर्गा माता मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, पदम शर्मा, हर्षित गुप्ता, भवानी रावत, युद्धवीर चौहान, पूर्व सैनिक दिनेश सिंह असवाल, कमल सिंह भंडारी, हिमित कक्कड़, दिनेश कुलियाल, नवयुवक मंगलदल खदरी के पूर्व अध्यक्ष ख़ुशी राम भट्ट, पंचायत सदस्य खदरी श्रीकान्त रतूड़ी, कृष्ण स्वरुप रयाल,विशेश्वर बड़ोला, राजा धींगड़ा, दिनेश कोठारी, आशुतोष डंगवाल, महावीर उपाध्याय, सुनीता थापा, बबली पाल, सुशील रतूड़ी, जगमोहन झलवाल, उषा डोभाल, राम कृष्ण भट्ट, महावीर सिंह मैखुरी, युवा वेलफेयर मंच श्यामपुर, रमाकांत आदि शामिल थे।

विधायक जोशी ने छात्र-छात्राओं को बांटे कोट

0

देहरादून। पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा वंचितों को सीधी सहायता पहुंचाने के क्रम में बुधवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज डोभालवाला में 168 छात्र-छात्राओं को कोट वितरित किये। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या को बढ़ाने के लिए विद्यालय को प्रयास करने को कहा।
छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विधायक जोशी ने कहा कि उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सर्दियों से बचने के लिए कोट दिये जाने की घोषणा की थी, जिसे आज पूरा किया। इससे पहले भी वह मसूरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में 400 कोट वितरित कर चुके हैं और इसी प्रकार कई प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों में भी कोट एवं स्वेटर वितरित किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिसने गरीबी देखी है, वही पुण्य के कार्यो में अपनी सहभागिता दे सकते हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित केन्द्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जन धन योजना, डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर योजना तथा आम भारतीयों के लिए प्रारम्भ की गई दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना जैसी कई लाभकारी येाजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसका लाभ आम नागरिकों को मिलने भी लगा है। इसी का परिणाम है कि राज्य की प्रतिव्यक्ति आय में वृद्धि दर्ज की गई है।
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिक्षा की गुणवत्ता एवं स्तर को सुधारने के लिए राज्य में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने जा रही है। उन्होंने विधायक जोशी के इस पुण्य कार्य की भी सराहना की। प्रधानाचार्य एस0एस0 बिष्ट ने सम्पूर्ण विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को स्वागत किया और कहा कि जिन बच्चों की आर्थिक स्थिति कमजोर है उनके लिए विधायक जोशी द्वारा समर्पित भाव से सेवा की जाती है।

होली पर रहेगी जिले की सभी शराब की दुकानें बंद

0

पौड़ी। जिला प्रशासन ने होली पर्व पर जनपद में सभी प्रकार की शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने दो मार्च को होली पर्व के शुभ अवसर पर जनपद की सभी शराब की दुकानें, बार तथा सैन्य कैंटीनों में शराब की बिक्री, परिवहन एवं उपभोग के लिए शराब की दुकानों को पूर्णतय बन्द रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड आबकारी विदेश मदिरा की फुटकर दुकानों के व्यवस्थापन नियमावली के तहत जनपद में सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों तथा आबकारी निरीक्षक को निर्देशों को पालन करने को कहा है।

सरकार पर भारी पड़ रही स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही

0

देहरादून। स्वाइन फ्लू के उपचार में बरती जा रही कोताही अब ‘सरकार’ पर भारी पड़ गई है। सूबे के मुखिया को दवा और भाजपा के मंत्री समेत अन्य नेताओं को एहतियातन टेस्ट कराने की नौबत आ गई है। दिवंगत विधायक से ये लोग जब मिले तब यह पता भी नहीं था कि उन्हें स्वाइन फ्लू है। अब जब रिपोर्ट आई है, सरकार व संगठन भी अलर्ट मोड में हैं।

थराली विधायक मगलनाल की मौत स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि होने के बाद उनसे मिलने वाले वीवीआइपी के लिए भी एलर्ट जारी किया गया है। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत तक को निगरानी में रखा गया है। बुधवार को डॉक्टर ने उन्हें टेमी फ्लू दवा की पहली खुराक दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दवा का पांच दिन तक कोर्स है। इस दौरान वह सघन निगरानी में रहेंगे। मुख्यमंत्री के फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बुधवार को जांच कर उन्हें दवा दी। सीएम के अलावा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मंत्री अरविंद पांडे, धन सिंह रावत, विधायक महेंद्र भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी अस्पताल जाकर थराली विधायक की कुशलक्षेम पूछी थी। उस वक्त स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई थी, सो किसी ने एहतियात भी नहीं बरती। लेकिन अब यह सभी सकते में हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को ही वैक्सीन लगवा चुके हैं। मामला वीवीआईपी से जुड़ा होने के कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया सीएम को पांच दिनों तक दवा खाने को दी जाएगी। इसके अलावा अन्य लोगों को भी जांच की सलाह दी गई है। 

Exclusive: होली से पहले मसूरी में मनेगी यह खास होली,जानिये क्यों

0

पहाड़ों की रानी मसूरी में 28 फरवरी को मनाई जाएगी होली।हैरान हो गए ना,जी हां, हम आपको बताते हैं क्यों पहली बार मसूरी में होली जल्दी मनाई जा रही है।दरअसल मसूरी के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब होली से दो दिन पहले यानि की 28 फरवरी को, गढ़वाली कलाकार और मसूरी के लोग मसूरी की गलियों में होली के गाने पर झूमते नज़र आऐंगे।

यह मस्तानों की टोली 28 तारीख को शाम 3 बजे मसूरी के शहीद स्थल पर एक घंटे का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देगा,इस परफॉर्मेंस के बाद शहीद स्थल से शहर का चक्कर लगा कर लोगों को बधाईयां देते हुए यह लोग लेैंडोर मसूरी पहुंच कर बैठकी होली की प्रस्तुति देंगे।

न्यूजपोस्ट से बातचीत में डॉ.पुरोहित ने बताया कि, “सेंटर ऑफ फोल्क परर्फॉमिंग आर्टस् एंड कल्चर की तरफ से यह पहल की गई थी,पहाड़ों में होली की यही परंपरा है और बहुत पहले से चली आ रही है।लेकिन समय के साथ-साथ यह केवल श्रीनगर के 2-3 घर में सिमट कर रह गई थी।हमारे विभाग ने पहल की और उन गांवों को वापस संजोया।हम लोगों ने नौजवनों को ट्रेनिंग दी और विलुप्त हो रही इस परंपरा को एक बार फिर से शुरु किया है।जबरदस्ती बाज़ार में होली कराई,लोगों के घर में गए,और अब ये होली सार्वजनिक स्थानों में आयोजित की जाएगी और लोग इससे जुड़ भी रहे हैं।”

WhatsApp Image 2018-02-26 at 17.24.15 (1)

गौरतलब है कि जो साल 2008 में एक प्रयोग के रुप में शुरु किया गया था वह परंपरा अब आगे बढ़ चुकी है और एक शहर से दूसरे शहर की तरफ बढ़ रही है। डॉ.पुरोहित ने बताया कि, “श्रीनगर और देवप्रयाग में जो होली गायन की परंपरा थी उसे कुछ लोग मिलकर संजो रहे है। कुमाऊं बॉर्डर के पास रहने वाले गढ़वाली लोगों के बीच इस तरह की होली काफी प्रचलित थी।साथ-साथ टिहरी दरबार में भी यह होली गाई जाती थी जिन्हें यहां के बादी गाते थे।”

दुनिया में मशहूर कुमाऊंनी होली के बारे में और बात करते हुए डॉ.पुरोहित कहते है कि, “होली पौष के पहले रविवार से शुरु होती है जिसे निर्वाना की होली कहते हैं जिसमे भगवान शंकर की होली गाई जाती है।बसंत पंचमी में श्रींगार की होली की शुरुआत होती है, इस गीत के बोल कुछ ऐसे हैं:”नवल बसंत,सखी ऋतुराज कहां रहैं,य़ौ नवल बसंत,” यह कृष्ण और राधा के श्रीनगर के गीत गाए जाते होते है।”

होली अपने तरह का ऐसा पर्व है जिसमें स्वांग होता है, व्यंग होता है, सबसे बड़ी बात होली की यह भी है कि इसमें स्त्री स्वांग करती है, पुरुष बनती है और उनकी कमियों पर व्यंग करती है। प्रदेशभर के गांवो, शहरों में मंच बनाए जाते है, मंडलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, उत्तराखंड राज्य में चंपावत और नैनीताल की होली सबसे ज्यादा मशहूर है।

बहरहाल मसूरी के लोगों के लिए यह पहली बार होगा जब उत्तराखंड की पारंपरिक होली की एक छटा उन्हें देखने को मिलेगी, जब इस दल के लोग गाना गाते, बजाते और नाचते हुए मसूरी की गलियों को रंगारंग करेंगे और शहर में कोई ऐसा नहीं होगा जो इस होली को नहीं देखेगा।

आर्चरी में उत्तराखण्ड पुलिस का पहला मेडल

0

बुधवार यानि 28 फरवरी 2018 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 6वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशीप में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनायें देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

अशोक कुमार,प्रसिडेंट उत्तराखंड बैंडमिंटन एसोसिएशन ने बताया दिनांक19 फरवरी 2018 से 23 फरवरी  2018 तक इम्फाल, मणिपुर में आयोजित हुई 6वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशीप  में उत्तराखण्ड पुलिस की 16 सदस्यीय टीम ने प्रतिभाग किया जिसमें कम्पाउंड मैन 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में आरक्षी संतोष कुमार ने रजत पदक अर्जित किया। उक्त प्रतियोगिता मे देशभर से लगभग 26 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस 11वें स्थान पर रही।