आजाद हिन्द फौज के लासंनायक भीम सिंह बिष्ट का निधन,सीएम ने जताया शोक

0
863

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 96वें वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिन्द फौज के लासंनायक भीम सिंह बिष्ट के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की। 96 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीम सिंह बिष्ट का शुक्रवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भीम सिंह बिष्ट ने आजादी की लड़ाई में अपना अहम योगदान दिया है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने ईश्वर से उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
बता दें कि देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भीम सिंह बिष्ट 19 वर्ष की उम्र में 28 अगस्त 1940 को सेना में भर्ती हो गए थे। इसी दौरान देश की आजादी के लिए छिड़े आंदोलनों और अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ओर से 1941 में गठित आजाद हिंद फौज से वह खासे प्रभावित हुए और 1942 को सेना की नौकरी छोड़कर आजाद हिंद फौज में भर्ती हो गए थे।