उत्तराखंड के अनिल बलूनी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी,बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया हेड बने

0
632

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के प्रवक्ता अनिल बलूनी को बीजेपी का राष्ट्रीय मीडिया हेड चुना और संजय मायूख को उनका डेप्यूटी।

बलूनी से पहले इस स्थान पर श्रीकांत शर्मा थे जो अब उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हैं।बलूनी उत्तराखंड राज्य के रहने वाले हैं।बलूनी को अमित शाह का एक खास आदमी माना जाता है और शाह के विश्वासपूर्ण लोगों में बलूनी एक हैं।

बलूनी के बीजेपी राष्ट्रीय मीडिया हेड चुने जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि बहुत ख़ुशी की बात है, जो उनको पूरी मीडिया डिपार्टमेंट सौंपा गया है। यह कोई हल्की फुल्की बात नही हैं और बलूनी जी को इस काम को करने की काबलियत भी रखते हैं। अजय भट्ट ने कहा कि मेै खुद अनिल बलूनी को बधाई देना चाहता हूँ और उन्होंने ना केवल बीजेपी बल्कि पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है।