खेल खेल में घर के बाहर झगड़ गए बच्चे

0
784

रुद्रपुर, रम्पुरा चौकी क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए झगड़े ने बड़ा रूप लिया। बच्चे के साथ पिटाई की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला को लोगों ने धुन डाला। इसके बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर लात घूंसे चल गए। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए और दोनों ही तहरीर लेकर रम्पुरा पुलिस के पास जा पहुंचे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रहे है।

रेशमबाड़ी निवासी सुनहरा पत्नी दिलदार के बच्चे सुबह घर के बाहर खेल रहे थे। इन बच्चों के साथ पड़ोस में रहने वाले जिशान की बहन के बच्चे भी खेल रहे थे। खेल खेल में ही अचानक बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों बच्चों ने एक दूसरे को जमकर पीटा और फिर दोनों ही रोते हुए घर जा पहुंचे। घर में दोनों बच्चों ने एक दूसरे की शिकायत की, लेकिन सुनहरा को बच्चे की पिटाई अखर गई और वह शिकायत लेकर निशान के घर जा पहुंची।

बेटे की शिकायत निशान की बहन को नागवार गुजरी और दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बीच निशान के पूरे घर ने मिलकर सुनहरा पीट डाला। जिससे उसको गंभीर चोटे आ गई। इधर, झगड़े के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर जूतम पैजार हो गई। दूसरा पक्ष सुनहरा के परिवार पर चाकू मारने का आरोप लगा रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।