एनजीटी के आदेश की अफवाह निराधार होने पर संतों ने जताया हर्ष

0
1297
saint,akhada haridwar

हरिद्वार। धार्मिक परम्पराओं के साथ खिलवाड़ किये जाने का साजिश रची जा रही है। कुछ विदेशी शक्तियां हमारी भारतीय संस्कृति को नष्ट करना चाहती हैं। उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बातें उमेश्वर धाम ट्रस्ट के सचिव थानापति महंत शिवपुरी त्रिकालदर्शी महाराज ने कहीं। उन्हों ने कहा कि हमारी सनातन परम्पराओं को जो लोग नष्ट करने पर तुले हैं उनके यह मंसूबे कतई पूरे नहीं होंगे। आदि अनादिकाल से जो मठ मंदिरों में पूजा पाठ और भगवान के जयकारे लगाये जाते हैं, वही हमारी भारतीय संस्कृति की अद्भुत पहचान है।

महंत शिवपुरी त्रिकालदर्शी महाराज ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों के जयकारे लगाने, मंत्रोच्चारण करने या फिर घंटिया बजाने के बारे में कल तक जो एनजीटी के आदेश के नाम अफवाह फैलाई गई थी, वह निराधार साबित होने का संतों ने स्वागत किया है। उन्होंने एनजीटी का भी आभार जताया। फैसले का आभार जताने वालों में महंत मोहनदास रामायणी, स्वामी चिद्विलासानंद, महामंडलेश्वरस्वामी कपिल मुनि, महंत साधनानंद, स्वामी ऋषिरामकृष, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत मोहन सिंह, महंत भास्कर गिरि, महंत पंजाब गिरि, महंत आकाश गिरि, महंत सुखदेव मुनि, महंत त्रिवेणी दास प्रमुख रहे।
एनजीटी द्वारा बाबा अमरनाथ बर्फानी की गुफा में भजन कीर्तन व मंत्रोच्चारण एवं उद्घोष करने पर देश के राष्ट्रीय समाचार पत्रों व प्रकाशन के माध्यम से स्पष्टीकरण देने पर तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में लोगों ने मां गंगा के समीप गंगेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक कर उत्साह प्रकट किया।