चमोली में जीप कैल नदी में गिरी

0
445
झील
Representative Image
गोपेश्वर,  चमोली जिले के देवाल विकास खंड के बलाण गांव में अंतेष्टि में जा रहा एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इसमें सवार 15 लोगों में से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गये। एक व्यक्ति अभी लापता बताया जा रहा है जबकि एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से 14 लोग वाहन में सवार होने की बात की जा रही है।
थाना थराली के अनुसार रविवार को देवाल के ग्राम बलाण के पदम सिंह पुत्र मान सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष की बीमारी से मृत्यु होने पर मृतक के दाह संस्कार के लिए ग्राम बलाण के ग्रामीण देवाल श्मशान घाट में दोपहर एक मैक्स वाहन में जा रहे थे कि वाहन अचानक आसपास बलाण-देवाल मोटर मार्ग में बानणा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई कैल नदी में जा गिरा।
बताया जा रहा है कि  वाहन में लगभग 15  लोग सवार थे जिसमें से आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गये हैं। एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है जबकि एक सकुशल है। घटना की जानकारी मिले पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों व मृतकों को घटनास्थल से निकालने के लिए रेश्क्यू आपरेशन चलाया। सभी घायलों को सीएचसी थराली उपचार के लिए लाया गया जिनमें से दो को हायर सेंटर भेजा गया है। जानकारी मिली है कि वाहन  में सवार मोहन सिंह पुत्र सिंह हयात सिंह उम्र लगभग 37 वर्ष पूरी तरह से सुरक्षित है जो  वाहन की छत से पहले सड़क में कूद गया था। वाहन की छत में चार व्यक्ति सवार थे।
मुख्यमंत्री रावत ने वाहन दुर्घटना में मृतक परिजन को 2-2 लाख रूपये व गम्भीर घायलों को 50-50 हजार रूपये की सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने के निर्देश दिये हैं।
दुर्घटना में इनकी हुई है माैत
-जयवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम बलाण पोस्ट बलाण विकास खंड देवाल।
-सुरेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष बलाण।
-मदन सिंह पुत्र केदार सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी बलाण गांव।
-दरबान सिंह पुत्र राम सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष बलाण।
-मदन सिंह  पुत्र पदम सिंह उम्र लगभग 38 वर्ष बलाण।
-कैलाश सिंह पुत्र गोविंद सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष बलाण।
-गोपाल सिंह पुत्र खिलाफ सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष बलाण।
-धर्म सिंह पुत्र पार सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष बलाण।
दुर्घटना में ये है लापता-
-जय सिंह दानू पुत्र पुष्कर सिंह उम्र लगभग 48 वर्ष ग्राम बलाण पोस्ट बलाण विकास खंड देवाल अभी तक लापता बता रहे हैं।
ये हुए हैं घायल 
-चलक महावीर सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम बलाण पोस्ट बलाण विकास खंड देवाल चमोली।
-गोपाल दानू पुत्र गोविंद सिंह उम्र लगभग 53 वर्ष निवासी ग्राम बलाण पोस्ट बलाण विकास खंड देवाल।
-आलम राम पुत्र स्वर्गीय हयात राम उम्र लगभग 40 वर्ष बलाण।
-मोहन सिंह पुत्र स्वर्गीय भजन सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष बलाण।
-हिम्मत सिंह पुत्र स्वर्गीय हयात सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष ।