‘डूलिटिल’ का पहला पोस्टर रिलीज, अलग अंदाज में नजर आये रॉबर्ट डाउनी

0
1572
रोबर्ट डाउनी की फिल्म ‘डूलिटिल’ का पहला पोस्टर रविवार को रिलीज हो गया है। पोस्टर में वह बिलकुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कोमल ने लिखा, फिल्म की कहानी एक इंसान की है जो जानवरों से बात कर सकता है। यह फिल्म 17 जनवरी 2020 को रिलीज होगी!
फिल्म के  पोस्टर में रॉबर्ट  चिंपैंजी, जिराफ, लोमड़ी,ऑस्ट्रिच, तोता और बत्तख आदि जानवरों के साथ  नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी लीक से हटकर है। फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी है,जो जानवरों से बाते करता है। उल्लेखनीय है की रॉबर्ट मार्वल सीरीज की सबसे बड़ी फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ में लम्बे समय तक ‘आयरन मैन’ का किरदार निभा रहे थे। हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने ये किरदार इतने वक्त तक किया था कि दुनिया के कई देशों में लोग रॉबर्ट को आयरन मैन के नाम से ही जानने लगी थी। एवेंजर्स सीरीज के बाद रॉबर्ट पहली बार एक अलग अंदाज में ‘डूलिटिल’ पर नजर  आएंगे। यह फिल्म 17 जनवरी 2020 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।