देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 16 साल का रिकार्ड, तापमान पहुंचा 35 डिग्री तक

0
3019

मौसम के तेवरों के चलते उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों जैसे देहरादून में गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूट गए।पिछले एक हफ्ते में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में रिर्काड तोड़ गर्मी हुई है।बुधवार को देहरादून ने पिछले 16 सालों का रिर्काड तोड़ दिया है।बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा जो 2001 के बाद मार्च में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है।

बढ़ते तापमान के साथ दोपहर में लोगों को उमस का सामना करना पड़ जो शाम तक भी बरकरार रही।हालांकि मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 1 अप्रैल से बारिश के आसार है लेकिन आज भी तापमान 35 के आसपास ही रहेगा।उत्तराखंड राज्य में पिछले एक हफ्ते में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री ज्यादा चल रहा है। ना केवल मैदानी इलाकें बल्कि पहाड़ी क्षेत्र भी लोग गर्मी से झुलस रहे हैं।बुधवार को मौसम ने थोड़ी और उछाल भरी और देहरादून में तापमान 35.8 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले मार्च 2010 में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस था।यह बात तो हो गई मैदानी क्षेत्रों की लेकिन पहाड़ों में भी आलम कुछ अलग नहीं था, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

कहने को मार्च का महीना खत्म होने में केवल एक दिन बचा है और अप्रैल शुरु होने से पहले मौसम का यह रुप देखने को मिल रहा तो आने वाले महीनों में मौसम कैसा होगा इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।