कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का 48 वां जन्मदिन

0
619

देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 48 वां जन्मदिन प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान जगह-जगह गोष्ठी की गई और मरीजों के बीच फल वितरित कर अपने नेता की दीर्घ आयु की कामना की गई।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटा तथा मिष्ठान वितरित कर अपनी खुशी का इजहार करते हुए राहुल गांधी के दीर्घ जीवन की कामना की। इससे पूर्व कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजधानी देहरादून बिन्दाल पुल के निकट बस्ती में बिंदाल पुल मलीन बस्ती में गरीब बच्चों को कॉपी, किताबें व पठन सामग्री वितरित की गई।
कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों को राहुल सोनिया में विश्वास रखते हुए संकल्प लेकर पूरी क्षमता और दोगुना उत्साह से काम करने की जरूरत है। महंगाई तथा भ्रष्टाचार के नाम पर वोट लेने वाली मोदी सरकार की नीयत को जनता पूरी तरह से जान चुकी है और सही समय आने पर जवाब देने के लिए तैयार है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि हम सब कांग्रेसजन राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना करते हैं तथा आशा करते है कि उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और आने वाले सभी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को आशातीत सफलता प्राप्त होगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र शाह व अशोक वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चमोली लखपत बुटोला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगरनिगम नीनू सहगल, प्रदेश सचिव दीप बोहरा व दिनेश भंडारी, एससी एसटी पूर्व संयोजक मोहन काला, पंकज मैसोन, पार्षद अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, पप्पू कोहली, अनूप कपूर, कुलदीप सिंह ललकार और अन्य मौजूद रहे।