नागरिक संशोधन बिल पर कांग्रेस का जोरदादर हल्ला बोल

0
448

देहरादून, नागरिक संशोधन बिल पर घमासान अब राजनैतिक रूप ले चुका है। उत्तराखंड कांग्रेस ने संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली निकालकर सीएए और एनआरसी सहित महगाई के खिलाफ हजारों की संख्या में सड़को पर उत्तर कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

नागरिक संशोधन बिल पर मचे घमासान के बीच उत्तराखंड कांग्रेस ने इस बिल के विरोध में एक विशाल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से आये हजारों कार्यकर्ताओ ने राजधानी की सड़को पर उतरकर सरकार के इस बिल का विरोध किया। कार्यकर्ताओ के हुजूम को संभालने में पुलिस के भी पसीने छूट गए, भीड़ इतनी अधिक थी कि पूरा शहर जाम कुछ घंटो के लिए जाम हो गया, तो वही उत्तराखंड में हासिये पर खड़ी कांग्रेस भरी भीड़ देख कर गदगद नजर आयी।

हजारो की संख्या में आये कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार के इस कानून को कला कानून करार दिया। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई औऱ गिरती अर्थव्यवस्था पर भी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।यह घमासान अब राजनैतिक रूप भी ले चुका है उत्तराखंड भाजपा भी कांग्रेस की सविधान बचाओ रैली के जवाब में कल आभार रैली निकालकर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी कर रही है ,मतलब साफ़ है कि अब यह संघर्ष राजनैतिक रूप ले चूका है।

वही भाजपा ने कांग्रेस की इस रैली का जवाब कल होने वाली आभार रैली से देने का फैसला किया है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सविधान बचाओ रैली नहीं कांग्रेस बचाओ रैली है। ये राहुल गाँधी को दोबारा अध्यक्छ बनाने का गेम प्लान है । भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा की जो लोग देश को जलाने का काम कर रहे है वो आज फ्लेग मार्च निकाल रहे है। और जो लोग कल सीएए का विरोध कर रहे थे वो ही आज कांग्रेस की रैली में शामिल है, मतलब साफ़ है की ये सारे विरोध प्रदर्शनो में कांग्रेस का हाथ है यही लोग कभी कांग्रेस के कार्यकर्ता बनकर तो कभी मुस्लिम मंच में आ जाते है।