CAA को लेकर बीजेपी की अहम बैठक, जनता के बीच जाएगी बीजेपी

0
470

देहरादून, नागरिकता संशोधन बिल पर बढ़ रहे विरोध के चलते और कांग्रेस के देश भर में हुए प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड भाजपा संगठन ने जनता के बीच जाकर इस बिल की जानकारी लोगों तक पहुचाने का निर्णय लिया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस लोगो को इस बिल के खिलाफ भड़का रही है, अब भाजपा पहले मीडया के जरिये जनता तक अपनी बात पहुँचाएगी।साथ ही इस बिल के बारे में लोगों को जागरूक भी करेगी। कांग्रेस के विरोध के बाद उत्तराखंड भाजपा ने यह योजना बनायी है।

देहरादून के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर भाजपा विधायकों, मंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक, मंत्रियों और पदाधिकारियों को नागरिकता संशोधन कानून को जनता के बीच ले जाकर कानून की खूबियों को बताने के निर्देश दिए गए हैं।

1 जनवरी से लेकर 5 जनवरी तक प्रेस वार्ताओं के माध्यम से केंद्रीय नेता CAA की खूबियां बताने का काम करेंगे,जिसके लिए मंत्रियो की ड्यूटी लगाई गयी है, साथ ही 6 जनवरी से 10 जनवरी तक सभी 70 विधानसभाओ में रैलियां भी निकाली जायेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि CAA को लेकर 1 जनवरी से 5 जनवरी तक प्रेस वार्ताएं की जाएंगी और 6 तारीख से 10 तारीख तक सीएए को लेकर सभी विधानसभाओं में रैलियां भी निकाली जाएंगी।

भट्ट ने कहा कि CAA को लेकर कांग्रेस जिस तरह से भ्रम फैला रही है इसका जवाब बीजेपी देगी। जिला स्तर, बूथ और मंडल स्तर तक सीएए के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी और इसके फायदे बताए जाएंगे।