केंद्रीय चुनाव प्रभारी और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में बैठक

0
220
भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। आज पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव प्रभारी, मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से मिलने का क्रम जारी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लोकत्रांतिक पार्टी है यहां सबकी राय ली जाती है।

बुधवार सुबह बलवीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में भाजपा विधायकों और जिलाध्यक्ष के साथ अलग-अलग मिलने और बैठक का क्रम जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी भी मौजूद हैं। इस दौरान विधायकों के अलावा जिले के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी से बारी-बारी से चुनावी जानकारी ली जा रही है। पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता के साथ लोग मौजूद हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। इसी क्रम में सभी से बातचीत कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई जा रही है। संगठन पाधिकारियों के साथ कार्ययकर्ताओं से भी भाजपा में राय ली जाती है। इसी के तहत मिलने और बैठक का सिलसिला जारी है।

बताया जा रहा है कि भाजपा इस बैठक में उम्मीदवारों और विधायकों का मन टटोल रही है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र के लिए जनता के सुझाव पत्र और संभावित उम्मीदवार पर चर्चा की जा रही है। आगामी चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जिताऊ उम्मीदवारों को लेकर मंथन की जा रही है।