कैबिनेट बैठक में तीस बिन्दुओं पर लिए गए निर्णय

0
227
कैबिनेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 30 बिंदुओं पर निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत राज्य सरकार की सोलर नीति में सीएम स्वरोजगार संशोधन नीति को मंजूरी दे दी गई है।

कैबिनेट बैठक में लिए गये निर्णयों के अनुसार राज्यपाल के अभिभाषण के साथ-साथ गैरसैंण में पेश होने वाले बजट को भी मंजूरी मिल गई है। सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार इस बार सर प्लस बजट पेश कर सकती है। आज की कैबिनेट में राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण दिए जाने का प्रस्ताव नहीं आ सका। इसके लिए कैबिनेट ने नाराजगी व्यक्त की है।

कैबिनेट में लिए गये निर्णय के अनुसार सूबे की ऐसी जमीन जो अलग-अलग प्रकार से कब्जे में है। ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए एक सब कमेटी का गठन कर दिया गया हैं। यह कमेटी सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। साथ ही दूरसंचार पुलिस से संबंधित विषय को मंजूरी दी गई है। श्रम विभाग के आवास विभाग के कुछ प्रस्ताव भी मंजूर किए गए हैं।

आज पर्यटन नीति मंजूर नहीं हो सकी है। इसका प्रेजेंटेशन कैबिनेट बैठक में हुआ, लेकिन इसे अगली कैबिनेट पर लाने के लिए कहा गया है। साथ ही अन्य प्रस्तावों पर भी मंजूरी दे दी गयी है।