पूर्व भाजपा नेता के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

    0
    224
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की जेई और एई की परीक्षा भर्ती घोटाले के मामले में फरार चल रहे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान संजय धारीवाल के घर के बाहर पुलिस ने मुनादी कराकर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। संजय धारीवाल पर पुलिस की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

    जनवरी में कनखल थाने में परीक्षा भर्ती घोटाले में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में मोहम्मदपुर गांव के प्रधान और पूर्व मंगलौर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल को भी नामजद किया गया था। भर्ती घोटाले में नाम आने के बाद भाजपा से उसे निष्कासित कर दिया गया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद से पूर्व भाजपा नेता फरार चल रहा है। इस मामले में अब न्यायालय की ओर से कुर्की नोटिस जारी किया गया है। बुधवार को मंगलौर पुलिस गांव पहुंची और मुनादी कराने के साथ ही पूर्व भाजपा नेता के घर पर कुुर्की नोटिस चस्पा किया। नोटिस में कहा गया है कि तीन मार्च तक न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उसके घर की कुर्की की जाएगी।एसपी क्राइम एवं एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी संजय धारीवाल के घर पर पुलिस की ओर से कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है। गिरफ्तारी या सरेंडर नहीं करने पर घर की कुर्की की जाएगी।