उत्तराखंड : मौसम खराब होने से केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 07 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम हवाई मार्ग में श्रद्धालुओं को लेकर आ रहा एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर मंगलवार को मौसम खराब होने से गरुड़ चट्टी में क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत सवार 07 लोगों की मौत हो गई। यूकाडा सीईओ सी रविशंकर ने की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए घटना की जांच के...
सपा प्रमुख मुलायम सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार को वैदिक विधि के अनुसार गंगा में विसर्जित कर दी गईं। अस्थि विसर्जन उनके तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन की ओर से कराया गया।
दिवंगत मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए उनके बेटे अखिलेश यादव, डिंपल यादव, राम गोपाल यादव, धर्मेंद्र...
बदमाशों की गोली से 2 पुलिसकर्मी घायल
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ओवरब्रिज इलाके में बेखौफ बदमाश ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक कर फरार हो गए। पुलिसकर्मियों पर गोली चलने की घटना से क्षेत्र में दहशत है। घायल पुलिसकर्मियों के नाम पंचम और राजेंद्र हैं। दोनों ही पुलिसकर्मी लक्सर मेन बाजार चौकी में तैनात हैं। घायल पुलिसकर्मियों को लक्सर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले...
वरिष्ठ भाजपा नेता केदार सिंह फोनिया का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से केदार सिंह फोनिया राजनीति से विरत थे, लेकिन उनकी सतत पैनी निगाह राजनीति पर थी। वह संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन कर रहे थे।
केदार सिंह फोनिया के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...
उत्तराखंड : परिवहन विभाग खरीदेगा 600 सौ नई बसें, अब वर्ष भर बनेगा ग्रीन कार्ड
प्रदेश परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों के बेड़े की संख्या बढ़ाएगी। राज्य में 600 सौ नई बसों की खरीद की जाएगी, जिसमें 150 बसें बीएस-06 मानक की होंगी। अब चार धाम यात्रा सीजन ही नहीं बल्कि वर्ष भर वाहनों के लिए ग्रीन गार्ड बनाएं जाएंगे।
विधानसभा स्थित कक्ष में परिवहन मंत्री, चन्दन राम दास...
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने सभी दलों के विधायकों से मांगा 10 विकास योजनाओं का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उत्थान के लिए सभी दलों के विधायकों से विकास के 10 प्रस्ताव तैयार करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री का पहल जनहित से जोड़कर देखा जा रहा है। राज्य गठन के बाद किसी भी मुख्यमंत्री का यह पहला प्रयास है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड...
एसपी के नाम पर रकम वसूली करता था गैंग, तीन सदस्य गिरफ्तार
एसपी क्राइम हिमांशु वर्मा की फोटो का इस्तेमाल कर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सीआईयू और रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को बिजनौर से दबोचा है। आरोपितों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, सिम...
आईएसबीटी का मुख्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री विकास कार्योँं का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और अव्यवस्थाओं पर करारा प्रहार कर रहे हैं। उन्हें जहां कहीं भी कमी दिखती है, वहां मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर कई अधिकारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले आईएसबीटी पहुंचकर यात्रियों से...
राजस्व पुलिस के स्थान पर सामान्य पुलिस की स्थापना सराहनीय : ऋतु खंडूरी भूषण
मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त करने की शुरुआत को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने इस फैसले की सराहना करते हुए स्वागत किया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड में चरणबद्ध तरीके से राजस्व पुलिस व्यवस्था को...
उत्तराखंड : प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी पहुंचे बद्री-केदार, की पूजा-अर्चना
प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने गुरुवार को बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार से विश्व कल्याण की प्रार्थना की।
आज सुबह अंबानी हेलीकॉप्टर से पहले बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे, यहां पर पूजा-अर्चना और बाबा बदरीविशाल के आशीर्वाद प्राप्त किया।। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से...



























































