प्रधानमंत्री मोदी ने कार्तिक आर्यन को बताया ‘रॉकस्टार’
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्तिक आर्यन को खुद को लूजर कहे जाने पर ट्वीट कर उन्हें 'रॉकस्टार' बताया है।
दरअसल कार्तिक आर्यन ने हाल ही में मुबई में हुए सिनेमा संग्रहालय के नए भवन के उद्घाटन के मौके की एक फोटो अपने ट्विटर पर शेयर की। इस फोटो में कार्तिक प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी लेना चाहते थे...
केदारनाथ में पांच फिट तक बर्फ गिरने से तापमान माइनस दस डिग्री
रुद्रप्रयाग, जिले में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है।
मंगलवार को ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ में पांच फिट तक बर्फ पड़ी है। इससे केदारनाथ का तापमान माइनस दस डिग्री हो गया है। भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित रहा। मार्ग...
देहरादून सर्राफा में सोना में तेजी, चांदी सुस्त
देहरादून, देहरादून सर्राफा में सप्ताह के दूसरे दिन सोने की कीमतों में मामुली बढ़त देखने को मिली, जबकि चांदी में गिरावट जारी है। शुरद्ध सोना गिरावट के बाद आज दस रुपये चढ़कर 33,160 रुपये पर पहुंच गया वही चांदी 350 रुपये टूटकर 39,500 रुपये आ गई।
मंगलवार को देहरादून सर्राफ बाजार में पीली धातु शुद्ध सोना 10 रुपये तेजी के...
ऋषिकेश एम्स ने मुजफ्फरनगर में कैंप लगाकर छात्राओं को किया जागरूक
ऋषिकेश , अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में आयोजित मासिक जनजागरूकता अभियान के तहत मुजफ्फरनगर के दो विद्यालयों में सैकड़ों छात्राओं को सर्विक्स कैंसर गर्भाशय के मुख के कैंसर को लेकर जागरूक किया गया।
संस्थान के स्त्री रोग विभाग की ओर से आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि, "कम उम्र...
आईसीसी वार्षिक पुरस्कारों में विराट कोहली का धमाल
नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) के वार्षिक पुरस्कारों में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया दिया।विराट कोहली ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए दिए जाने वाले सर गैरीफिल्ड सोबर्स ट्रॉफी, आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और आईसीसी एकदिवसीय प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीता। कोहली यह तीनों खिताब एकसाथ जीतने वाले...
मेले से संस्कृति और परंपराएं रहती हैं जीवन्त
हल्द्वानी, विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि मेलों से जहां हमारे स्वयं सेवी संस्थाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी,वहीं इस प्रकार के आयोजन से उनके उत्पाद को जानने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही मेले हमारी संस्कृति को जीवन्त रखने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परम्पराओं से रूबरू कराने का प्रमुख साधन है।
बतौर मुख्य अतिथि विधायक...
फिल्म ‘उरी’ सभी को देखना चाहिएः आशा भोसले
नई दिल्ली, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित गायिका आशा भोसले ने भी अपने ट्विटर पर फिल्म 'उरी' की तारीफ की है।
आशा भोसले ने ट्वीट कर कहा, 'कल रात फिल्म उरी देखी। मैं भारतीय सेना और सरकार को सलाम करती हूं, जिन्होंऑपरेशन में देशभक्ति दिखाई। इस फिल्म को सभी को देखना चाहिए।' वहीं आशा भोसले के ट्वीट का रिप्लाई देते...
स्वच्छ सर्वेक्षण में देहरादून ने रैंकिंग सुधारी: अनूप
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जो अन्य शहरों की तुलना में भले ही साफ-सूथरी है पर जनसंख्या घनत्व के साथ यहां कूड़े कचरे का निस्तारण अपेक्षित रूप से नहीं हो रहा है। जिसका खुलासा गति फाउंडेशन नामक एक संगठन ने किया है। केन्द्र सरकार एवं शहरी कार्य कमंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरूआत 2015 में स्वच्छ भारत अभियान के...
जिलाधिकारी ने वोटर एवरनेस फोरम का किया विमोचन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मंगलवार को क्लेक्ट्रेट सभागार गोपेश्वर में निर्वाचन आयोग की पहल पर पहली बार सरकारी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ‘वोटर एवरनेश फोरम’ का विमोचन किया।
स्वीप कोर कमेटी की बैठक लेते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने तथा अगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय...
बारिश,आंधी ने शहर की बिगाड़ी सूरत
(ऋषिकेश) मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार को अंधड़ और तेज हवाओं ने तीर्थ नगरी में लोगों को मुश्किल में डाले रखा। गढवाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश में मौसम ने जबरदस्त करवट बदली जिसके चलते जाड़े के मौसम की पहली मूसलाधार बारिश देखने को मिली। लोगों को यहां चटक धूप की वजह से गर्माहट का अहसास होने लगा था, लेकिन...



























































