Page 816

दावत का भोज पडा भारी, मेहमान फूड फ्वायजनिंग के शिकार

डेस्टिनेशन
जसपुर, शादी की दावत में आये महमानों को दावत के उडद चावल काफी मंहगे पड गये, दावत का भोज खाने के तुरन्त बाद ही महमानों की तबीयत खराब होने लगी, उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि कुछ लोगों को जसपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां सभी...

शराब के खिलाफ पुलिस ने भी खोल मोर्चा

उधमसिंह नगर, रुड़की में जहरीली शराब और आगामी 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने जिले के तमाम अधिकारियों संग बैठक की इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए। रुड़की में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद जहा उधमसिंह नगर पुलिस द्वारा जिले में अलर्ट करते हुए ताबड़ तोड़...

आयरलैंड से भिड़ने दून पहुंची अफगानिस्तान की टीम, जानिए कब-कब होंगे मैच

(देहरादून) 21 फरवरी से आयरलैंड के साथ शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए अफगानिस्तान की 14 सदस्यीय टीम देहरादून पहुंच गई है। टीम के साथ मुख्य कोच, क्षेत्ररक्षण कोच, फिजियो समेत अन्य दो ऑफिसियल भी साथ में पहुंचे हैं। हालांकि, टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी अभी नहीं पहुंचे हैं, उनके जल्द दून पहुंचने की उम्मीद है। दून के रायपुर स्थित...

चतुर्थ केदार के कपाट 19 मई को खुलेंगे

गोपेश्वर, पंच केदार में से चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 19 मई को ग्रीष्मकाल के लिये खुल जायेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट ने बताया कि, "चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत 15 मई को भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर के गर्भ गृह से निकालकर मंदिर परिसर में...

राजधानी दून में निकली चटक धूप, 13 से बारिश के आसार

Weather, Uttarakhand
देहरादून। राजधानी देहरादून सहित गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में सोमवार को चटक धूप निकलने से लोगों को गलन भरी ठंड से राहत मिली। वहीं आसामन में आंशिक रूप से आसमान में आज बादल बने रहने के आसार है, जबकि 13 से 15 तक राज्य के उच्च क्षेत्रों में हल्की से हल्की व​र्षा के साथ बर्फबारी की संभावना है।...

अवैध शराब पर आएगा विधेयकः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत विधानसभा में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि इस सत्र में एक विधेयक लाया जाएगा, जिसमें जहरीली शराब बेचने व अवैध तरीके से इस तरह का कारोबार करने वालों लिए सख्त प्रावधान होंगे व इस तरह के अपराधियों को कठोर दण्ड दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के मामलों की...

रुड़की कांडः खेतों में पुलिस के सामने बच्चों ने नष्ट की कच्ची शराब

हरिद्वार। उत्तराखंड और यूपी में जहरीली शराब से मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों प्रदेश में अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद नींद से जागी पुलिस कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई तो कर रही है, लेकिन लापरवाही के साथ। मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र...

बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, नौ घायल

गोपेश्वर। गोपेश्वर चमोली मोटर के बाईपास मार्ग पर बारातियों से भरा मैक्स वाहन सोमवार को अनियंत्रित होकर 150 मीटर खड्ड साइड में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार 11 लोगों में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। इनमें तीन वर्ष की एक बालिका भी है। विकासखंड घाट के मटई...

विधानसभा के आसपास धारा-144 लागू

उत्तराखंड विधानसभा
देहरादून। उत्तराखण्ड बजट सत्र शुरू होते ही विधानसभा परिसर के आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 11 फरवरी से विधानसभा सत्र की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड सहिता 1980 की धारा 188 के अधीन दण्डनीय अपराध होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की...

‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ कार्यक्रम 12 से

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी चुनावी दृष्टि से पूरी तरह सक्रिय हो गई है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तमाम कार्यक्रम शुरू किए हैं।12 फरवरी से 2 मार्च तक भाजपा देशभर में ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें परिवारों को पार्टी के साथ जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर...