सीईओ ने आदर्श आचार संहिता पर मांगा सभी राजनीतिक दलों से सहयोग
देहरादून, मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सचिवालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से आदर्श चुनाव आचार संहिता के कड़ाई से अनुपालन करने में सहयोग मांगा। साथ ही चुनाव प्रचार के खर्च में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा, प्रत्येक उम्मीदवार से एफिडेविट लिया जायेगा। यह एफिडेविट आनलाइन भी भरा जा सकता है। शासकीय...
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ‘एसआरएचयू फेस्ट-2019’ का भव्य आगाज
डोईवाला, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह ‘एसआरएचयू फेस्ट- 2019’ का आगाज छात्र-छात्राओं की रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के 38 छात्र-छात्राओं को लिटरेरी अवॉर्ड व स्पोर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
ओपन एयर थियेटर में ‘एसआरएचयू फेस्ट-2019’ का भव्य आगाज हुआ। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व कुलपति डॉ.विजय धस्माना...
मतदाताओं के लिए ‘चमोली एंथम’
गोपेश्वर, जिला प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चमोली एंथम ‘वोट दो, वोट दो चमोली’ राॅक ऑडियो गाना लाॅन्च किया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान मौजूद रहे, इस गीत को महेन्द्र कुमार ने आवाज दी है।
वहीं चमोली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 4634 युवा मतदाता पंजीकृत...
उत्तराखंड में सुरक्षा बलों के साये में होगा चुनाव
देहरादून, लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में सुरक्षा बलों की 30 कंपनियां तैनात होंगी। यह कंपनियां चीन और नेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखेंगी। 15 मार्च तक संबंधित जिलों में इनकी तैनाती हो जाएगी। उत्तराखंड के दो मैदानी क्षेत्र ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए हैं, यह काफी संवेदनशील हैं।
पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने...
चमोली जिले में 555 केंद्रों पर 291203 वोटर करेंगे मतदान
गोपेश्वर। चमोली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 555 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। इसमें अब तक पंजीकृत कुल 291203 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ विधानसभा के 206 मतदेय स्थल, थराली विधानसभा में 178 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा में 171 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। जिले में सबसे दूरस्थ मतदेय...
दिल्ली में लागू ठोस कचरा प्रबंधन नियम से एनजीटी असंतुष्ट
नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल(एनजीटी) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2016 को लागू करने में बरती जा रही कोताही पर चिन्ता जताई है। एनजीटी चेयरपर्सन जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने कहा कि लोग प्रदूषण से मर रहे हैं लेकिन आपके पास कोई नीति नहीं है। आप इस पर समय दीजिए।
एनजीटी ने कहा कि हमारे पास दिल्ली...
भगवानदास मेडिकल काॅलेज ने हड़पी छात्रों के टूर की धनराशि
देहरादून। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता का बालावाला स्थित सरदार भगवानदास मेडिकल काॅलेज एक बार फिर विवादों में आ गया है। थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत बालावाला स्थित भगवानदास मेडिकल कॉलेज ने जयपुर प्रवास (टूर) के नाम पर सैकड़ों मेडिकल छात्रों से लाखों रुपये हड़प लिया है। सोमवार को आक्रोशित छात्र संस्थान के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गये...
आचार संहिता लागू होते ही हटने लगे पोस्टर, बैनर
गोपेश्वर। चमेाली में लोक सभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के साथ प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। सोमवार को प्रशासन ने पालिका व नगर पंचायतों की मदद से सार्वजनिक संपत्तियों पर लगे पार्टियों के पोस्टर, बैनरों को हटना शुरू कर दिया है।
जिला निर्वाचान अधिकारी स्वाती एस भदौरिया के आदेशों के बाद जिले में गोपेश्वर, जोशीमठ,...
केदारनाथ हाइवे के निर्माण में काटे गए पीपल के पेड़
रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ एवं केदारनाथ हाई-वे को विकसित करने के लिए भगवान कृष्ण के प्रिय वृक्ष पीपल के पेड़ों की बलि दी जा रही है। अब तक अनगिनत पीपल के पेड़ों को काटा जा चुका है। चारधाम यात्रा के दौरान जिन पेड़ों के नीचे तीर्थयात्री और साधु-संत कुछ देर विश्राम कर आगे की यात्रा को निकलते थे, अब उन पेड़ों...
देहरादून का झंडा मेला 25 मार्च से, तैयारियां शुरू
देहरादून। राजधानी देहरादून में एतिहासिक झंडा मेला 25 मार्च से शुरू होगा। मेले को लेकर तैयारियों शुरू हो गई हैं। दर्शनी गिलाफ इस बार पंजाब के होशियारपुर जिले के केसर सिंह चढ़ाएंगे। फाल्गुन मास की पंचमी तिथि को ऐतिहासिक झंडे मेले के आरोहण के साथ ही मेले की शुरुआत होगी, जो करीब एक महीने तक चलेगी।
दरबार साहिब के व्यवस्थापक...



























































