राहुल गांधी ने देवभूमि की बेइज्जती की: मुन्ना
देहरादून, भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने राहुल गांधी के परेड मैदान के भाषण को झूठा एवं देवभूमि का अपमान बताते हुए पुरजोर प्रतिकार किया है। मुन्ना सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी के सभी आरोपों को नकारा तथा कहा कि डीएलएफ घोटाला किसकी देन था। उन्होंने कहा कि सारे मोदी...
सत्ता में आएंगे तो सच्ची जीएसटी लाएंगे: राहुल
देहरादून, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार केन्द्र में आती है तो हम हम गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) को सच्ची जीएसटी में बदल देंगे। एक टैक्स होगा, साधारण टैक्स होगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दून के परेड मैदान में से ऐलान किया कि इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सत्ता...
राहुल गांधी की परिवर्तन रैली में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी
देहरादून, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की परिवर्तन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी देहरादून के परेड मैदान में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर राहुल गांधी ने मंच पर गले लगाकर मनीष खंडूड़ी का कांग्रेस में स्वागत किया।
परेड मैदान मंच पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने मनीष खंडूड़ी समेत...
एमसीआई के मानकों के तहत दून अस्पताल में बेड की बढ़ोत्तरी
देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में बेड की दिक्कत कुछ हद तक कम हो गई है। भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) के मानकों के अनुसार अस्पताल में बेड संख्या बढ़ा दी गई है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 110 बेड की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके अलावा दस बेड इमरजेंसी में भी बढ़ाए गए हैं।
दून अस्पताल व दून महिला अस्पताल...
मतदाता जागरूकता के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत
देहरादून। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराये जाने को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोक दी है। इसी संबंध में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरुगेशन ने जिला कार्यालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर डीएम अधिकारियों को अपनी कार्ययोजना के तहत् मतदान जागरूकता संदेशों को अधिकाधिक प्रचारित कराये जाने को कहा।...
कांग्रेस अध्यक्ष सैनिक परिवारों के जख्म न कुरेदें: शमशेर बिष्ट
देहरादून। राहुल गांधी शहीद सैनिकों के घर उनके जख्म कुरेदने जा रहे हैं जो दु:खद है। यदि राहुल गांधी में जरा सी नैतिकता होती तो वह घटना के बाद सैनिकों के घर पहुंचते लेकिन अब घर जाकर उनके मां बाप के जख्मों को कुरेदना केवल राजनीति है। उक्त बातें पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष पीटीआर शमशेर सिंह...
वाहन की चपेट में आकर गुलदार की मौत
ऋषिकेश। ऋषिकेश देहरादून राष्ट्रीय राज मार्ग पर नेपाली फार्म के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब छह बजे राहगीरों ने मोतीचूर वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी केएस नेगी के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए...
प्रधानमंत्री मोदी पर बनी फिल्म 12 अप्रैल को होगी रिलीज
मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बन रही फिल्म की रिलीज डेट तय कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ये फिल्म देश-विदेश के सिनेमाघरों में आगामी 12 अप्रैल को रिलीज की जाएगी।
उत्तरांचल का शेड्यूल पूरा करने के बाद इन दिनों मुंबई में फिल्म की टीम अंतिम दिनों की शूटिंग करने में व्यस्त है। इस शेड्यूल...
जन्मदिन पर आमिर खान की नई फिल्म
मुंबई, पिछले कई सालों से आमिर खान अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से मिलते हैं। अपने 54वें जन्मदिन के दिन बांद्रा स्थित अपने घर पर आमिर खान ने मीडियाकर्मियों के साथ मिलकर केक काटा और इसके बाद सवाल-जवाबों का दौर हुआ।
पिछले साल दीवाली पर रिलीज हुई यशराज की फिल्म 'ठग आफ हिंदोस्तां' के बाक्स आफिस पर फ्लाप...
मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
गोपेश्वर, स्वीप कार्यक्रम के तहत चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड के जिलासू बीएड कॉलेज में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आजीविका समूह की महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने रंगोली एवं गढ़वाली गीतों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली स्वाती एस भदौरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव...



























































