पांचों सीट पर चुनाव लड़ेगी उक्रांद

0
519
मुख्यमंत्री

गोपेश्वर,  उत्तराखंड की ज्वलंत मुद्दों को लेकर उक्रांद राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सत्य प्रकाश सती ने जानकारी देते हुये बताया कि देहरादून में उक्रांद केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया है।

इसके लिए लोकसभा क्षेत्र पौड़ी गढ़वाल से दल के वरिष्ठ नेता शांति प्रसाद भट्ट और नैनीताल लोकसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके काशी सिंह ऐरी को टिकट दिया गया है। शेष टिहरी, हरिद्वार और अल्मोड़ा सीटों पर भी जल्द ही प्रत्याशी का चयन कर लिया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास और देश के सदन में उत्तराखंड का नेतृत्व करने के साथ ही लोकसभा में राज्य के मुद्दों को उठाने के लिए क्षेत्रीय दल के सांसदों का होना आवश्यक है।

भाजपा और कांग्रेस उत्तराखंड का भला नहीं कर सकते हैं। राज्य निर्माण से जुड़े मुद्दे आज भी जस के तस हैं। राज्य भारी कर्ज में ढूबा हुआ है। राष्ट्रीय पार्टियां राज्य के हितैषी नहीं हो सकती। गैरसैंण के नाम पर दोनों पार्टियां राज्यवासियों को छल रही हैं।