Page 767

नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, दावेदारों को सूची जारी होने का इंतजार

देहरादून, उत्तराखंड में चुनावी प्रक्रिया काफी तेज है। हालांकि सरकारी व्यवस्थाओं के हिसाब से राजनीतिक दल सुस्त हैं लेकिन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी तक राज्य में किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है। इसके चलते सोमवार दोपहर तक महज पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। अधिसूचना के अनुसार प्रदेश की...

क्लैट-2019 का आयोजन 26 मई को, पहले 12 मई को होनी थी परीक्षा

देहरादून, कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट(क्लैट) का आयोजन अब 26 मई को होगा। पहले यह परीक्षा 12 मई को होनी थी। पर इस दिन लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान होना है। जिस कारण परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। यह निर्णय क्लैट कंसोर्टियम द्वारा लिया गया है। परीक्षा तीन से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। बता...

हरिद्वार से चुनाव लड़ सकते हैं त्रिवेन्द्र सिंह रावत!

हरिद्वार,  हरिद्वार लोकसभा सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए नामांकन फार्म लिया है। नामांकन फार्म लेने के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत अपनी पत्नी के संग जिला निर्वाचन कार्यालय रोशनाबाद पहुंचे। फार्म लेने के बाद हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वह भ्रष्ट सिस्टम से आजिज आकर चुनाव लड़...

पहाड़ी होली के रंग में रंगा बंगलुरू

बंगलुरू, प्रदेश से दूर उत्तराखण्डी प्रवासियों के संग़ठन उत्तराखंड महासंघ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बेंगलुरु के सांभरम कन्वेंशन सेंटर में हुए इस कार्यक्रम में 600 से ज़्यादा लोग पहुँचे। रंगों व अपनो के बीच खुशनुमा माहौल में चार चांद लगाने उत्तराखंड के लोकगायक धूम सिंह रावत कार्यक्रम में पहुंचे। उत्तराखंड के वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ की थाप व...

गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी “मां” मोबाईल एप

अक्सर यह कहा जाता रहा है कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में स्वास्थय सुविधाओं की कमी है। लेकिन अगर हम आंकड़े देखें तो वह कुछ और ही कहते हैं। पहाड़ी जिलों की तुलना में हरिद्वार, उधमसिंहनगर और देहरादून के मैदानी जिलों में मैटरनल मृत्यु दर सबसे अधिक है। और आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं वह एक पहाड़ी...

डिवाइडर से टकराई बस, सभी यात्री सुरक्षित

देहरादून,  अजबपुर फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह एक बस सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह करीब पांच बजे उत्तराखंड रोडवेज की बस (यूके 07 पीए 3119) आईएसबीटी से अल्मोड़ा जा रही थी। बस को गुलाब सिंह पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम गासी...

उर्गम घाटी के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

गोपेश्वर,  चमोली जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र उर्गम घाटी के उत्तरी अलकनंदा विकास संघ ने जिलाधिकारी चमोली को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीण कई बार अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शासन प्रशासन का चक्कर काट चुके हैं लेकिन मांग पर गौर नहीं किया जा...

चुनाव से पहले असलाह धारियों पर कार्यवाही

ऊधमसिंह नगर, लोकसभा चुनाव को देखते हुए ऊधमसिंह नगर पुलिस ने कमर कस ली है। 31 दिसंबर से चुनाव आयोग के निर्देश के बाद जिले में कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। जिसमें अभियान के रूप में अवैध असला रखने वाले और लाइसेंसी असला का दुरुपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। लोकसभा चुनाव से पहले उधमसिंह...

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

उधमसिंह नगर, लोकसभा चुनाव को देखते हुए उधमसिंह नगर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल 18 मार्च से उत्तराखंड में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी इसको लेकर उधमसिंह नगर जिला प्रशासन ने रुद्रपुर के कलेक्ट्रेट में तैयारियां की हैं। जहां प्रत्याशी 18 मार्च से 25 मार्च तक लोकसभा चुनाव का नामांकन दर्ज कराएंगे। नामांकन प्रक्रिया को...

साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म का संकट

मुंबई, बैडमिंटन क्वीन के नाम से मशहूर साइना नेहवाल की जिंदगी पर बन रही बायोपिक का संकट अभी टला नहीं है। इस फिल्म में साइना की भूमिका निभा रहीं श्रद्धा कपूर को हटा दिया गया है और उनकी जगह अब परिणीती चोपड़ा को ये रोल दिया गया है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि फिल्म का संकट अभी खत्म...