सूरज के तेवर हुए तीखे, पारे में आया उछाल
देहरादून, सूबे में तेज धूप और गर्मी परेशानी का सबब बन गई है। सूरज की तपिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक पारे में उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है।
इन दिनों सूरज की तपिश से लोग बेहाल हैं। गर्मी से...
मुंबई में सोमवार को नहीं होगी कोई शूटिंग
मुंबई, महानगर मुंबई की जनता सोमवार को चौथे चरण के मतदान में शहर की 6 सीटों पर किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। सोमवार को होने वाले मतदान के लिए जहां तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, वहीं फिल्मों की मायानगरी भी मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी मिली है कि इस दिन किसी...
प्लास्टिक का प्रयोग न रुकने पर चिंता जताई
देहरादून, प्लास्टिक के दुष्परिणाम, प्लास्टिक बैन की चुनौतियों और इसके विकल्प को लेकर शनिवार को बसंत विहार में गति फाउंडेशन ने 'गति टाॅक' का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने तमाम प्रयासों के बावजूद प्लास्टिक का इस्तेमाल कम न होने पर चिंता जताई।
गति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा कि, "सरकारी स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों...
पुरुषों की एकदिनी अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली महिला अंपायर बनी पोलोसेक
दुबई, नामीबिया और ओमान के बीच आज खेले जा रहे विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन 2 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसेक अंपायर के रूप में मैदान पर उतरीं। इसी के साथ वह पुरुषों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन गईं।
विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन 2 के फाइनल में अंपायर नियुक्त किये जाने पर...
निजी यात्रा पर प्रियंका
मुंबई, प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई आ गई हैं और अपने भैया और होने वाली भाभी के लिए शापिंग भी कर रही हैं, लेकिन इस यात्रा को निजी बताकर प्रियंका ने निर्माताओं से मिलने से मना कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीन निर्देशकों ने प्रियंका से मिलने के लिए...
चुनावी चर्चा- स्टार कैंपेनर की नाराजगी
मुंबई, विवेक ओबेराय और उनकी टीम को शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार था, जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी पर बनी फिल्म का भविष्य सुप्रीम कोर्ट को तय करना था।
चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलकर गदगद हुए विवेक ने सरेआम एलान कर दिया था कि अब कोई परेशानी नहीं है। बकौल विवेक, आयोग के अधिकारीगण हमारी फिल्म से प्रसन्न हैं।...
एयर इंडिया का सिस्टम बहाल, 5 घंटे फंसे रहे हजारों यात्री
नई दिल्ली, एयर इंडिया का सर्वर शनिवार को पांच घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हो गया। इस बीच दुनिया भर में विमानों की उड़ान प्रभावित रही। हजारों यात्री भारत सहित पूरी दुनिया के एयरपोर्ट पर फंसे रहे। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए खेद जताया है।
सर्वर डाउन की समस्या पर...
तीन धमाकों से फिर दहला श्रीलंका, आतंकियों के बांग्ला में जारी मैसेज से प. बंगाल में हाई अलर्ट
कोलकाता, सीरियल ब्लास्ट के बाद शुक्रवार रात एक बार फिर तीन धमाकों से श्रीलंका दहल उठा। इन ब्लास्टों की जिम्मेदारी आंतकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने लेते हुए बांग्ला भाषा में एक पोस्टर मैसेज भी जारी किया है। पोस्टर में लिखा है, 'शीघ्र आश्छी, इंशाअल्लाह...' यानी जल्द आ रहे हैं। पोस्टर पर अल मुरसालात का लोगो भी है। सुरक्षा...
पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मोटरसाइकिल मिस्त्री भी शामिल हैं जो चोरी की मोटरसाइकिलें खरीद कर उन्हें नया लुक देकर महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें बरामद की हैं जबकि चोरी की एक मोटरसाइकिल...
बढ़ने लगी मिट्टी के बर्तनों की मांग
हरिद्वार। गर्मी बढ़ते ही मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ गई है। आजकल लोग इन पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। मिट्टी के बने बर्तनों को स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है। जो लोगों को कई बीमारियों से भी दूर रखते हैं।
मिट्टी के बने बर्तनों की मांग बढ़ने से कुम्भकारों के...


























































