Page 722

चुनावी चर्चा- स्टार कैंपेनर की नाराजगी

मुंबई,  विवेक ओबेराय और उनकी टीम को शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार था, जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी पर बनी फिल्म का भविष्य सुप्रीम कोर्ट को तय करना था। चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलकर गदगद हुए विवेक ने सरेआम एलान कर दिया था कि अब कोई परेशानी नहीं है। बकौल विवेक, आयोग के अधिकारीगण हमारी फिल्म से प्रसन्न हैं।...

एयर इंडिया का सिस्टम बहाल, 5 घंटे फंसे रहे हजारों यात्री

नई दिल्ली,  एयर इंडिया का सर्वर शनिवार को पांच घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हो गया। इस बीच दुनिया भर में विमानों की उड़ान प्रभावित रही। हजारों यात्री भारत सहित पूरी दुनिया के एयरपोर्ट पर फंसे रहे। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए खेद जताया है। सर्वर डाउन की समस्या पर...

तीन धमाकों से फिर दहला श्रीलंका, आतंकियों के बांग्ला में जारी मैसेज से प. बंगाल में हाई अलर्ट

कोलकाता, सीरियल ब्लास्ट के बाद शुक्रवार रात एक बार फिर तीन धमाकों से श्रीलंका दहल उठा। इन ब्लास्टों की जिम्मेदारी आंतकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने लेते हुए बांग्ला भाषा में एक पोस्टर मैसेज भी जारी किया है। पोस्टर में लिखा है, 'शीघ्र आश्छी, इंशाअल्लाह...' यानी जल्द आ रहे हैं। पोस्टर पर अल मुरसालात का लोगो भी है। सुरक्षा...

पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

रुद्रपुर में ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मोटरसाइकिल मिस्त्री भी शामिल हैं जो चोरी की मोटरसाइकिलें खरीद कर उन्हें नया लुक देकर महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें बरामद की हैं जबकि चोरी की एक मोटरसाइकिल...

बढ़ने लगी मिट्टी के बर्तनों की मांग

हरिद्वार। गर्मी बढ़ते ही मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ गई है। आजकल लोग इन पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। मिट्टी के बने बर्तनों को स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है। जो लोगों को कई बीमारियों से भी दूर रखते हैं। मिट्टी के बने बर्तनों की मांग बढ़ने से कुम्भकारों के...

दिल्ली से बुकिंग कर लाया कार रुद्रपुर से लेकर भागा

रुद्रपुर में चोरी के एक ताजा मामले में चोर ने वारदात को अंजाम देने के लिए चार राज्यों के चक्कर काटे और अंत में रुद्रपुर आकर कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया। आरोपी पुलिस की सक्रियता की वजह से राज्य की सीमा नहीं...

बढ़ती गर्मी में कैसे रखें अपने शरीर को हाईड्रेटेड

(देहरादून) मौसम के तेवरों के चलते उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों जैसे देहरादून में गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूट गए।पिछले एक हफ्ते में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में रिर्काड तोड़ गर्मी हुई है। इस गर्मी से बचने के लिए डा.टम्टा और डा. संजय सरीन ने कुछ उपाय बताएं है जो आपको भीषण गर्मी में भी तरोताजा रह सकता हैः क्या...

समृद्ध वन्य जीवों के लिए बड़ा खतरा हैं शिकारी, रेल और बिजली की लाइनें

देहरादून। उत्तराखंड वन्य जीवों के मामले में काफी समृद्ध है। वन्य जीव अलग अलग कारणों से बलि वेदी पर चढ़ रहे हैं। कभी शिकारी, कभी बिजली की लाइनें तो कभी रेलवे, इन वन्य पशुओं को मौत के घाट उतार रहे हैं। नौ नवम्बर, 2000 को अस्तित्व में आये उत्तराखंड का कुल क्षेत्रफल 53 हजार 483 वर्ग किलोमीटर है। यहां वन्य...

लोकसभा चुनावः मतगणना की तैयारी शुरू, 12 सौ कार्मिकों की ड्यूटी

Phones not allowed in counting centres
(देहरादून) लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना के लिए कार्मिकों को दो शिफ्ट में तैनात किया जाएगा। इसके लिए 12 सौ कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कार्मिकों को 30 अप्रैल से मतगणना का प्रशिक्षण दिया जाएगा। टिहरी की सात और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की तीन विधानसभाओं की मतगणना रायपुर स्पोर्टस कॉलेज...

तेल कलश यात्रा श्रीनगर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना

श्रीनगर। बदरीनाथ गाडू घड़ा (तेल कलश) अभिषेक यात्रा मंदिर समिति के डालमिया धर्मशाला श्रीनगर से शुक्रवार को डिम्मर (कर्णप्रयाग) के लिए प्रस्थान किया। नरेन्द्र नगर टिहरी राज दरबार से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर बदरीविशाल भगवान के अभिषेक के लिए तिलों के तेल से भरा हुआ कलश बदरीधाम पहुंचता है। इसी के तहत यह यात्रा चल...