निजी यात्रा पर प्रियंका

0
418

मुंबई, प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई आ गई हैं और अपने भैया और होने वाली भाभी के लिए शापिंग भी कर रही हैं, लेकिन इस यात्रा को निजी बताकर प्रियंका ने निर्माताओं से मिलने से मना कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन निर्देशकों ने प्रियंका से मिलने के लिए इच्छा जाहिर की थी और मुंबई में प्रियंका की टीम से संपर्क किया था। उनकी टीम ने इन सभी तीनों निर्देशकों को सूचित किया है कि ये उनकी निजी यात्रा है और वे इस दौरान किसी भी तरह की प्रोफेशनल गतिविधि से खुद को दूर रखना चाहती हैं। इस महीने के अंत तक सिद्धार्थ की शादी उनकी गर्लफ्रेंड इश्तिा से होने जा रही है। फरवरी में इस जोडी की सगाई हुई है। कहा जा रहा है कि प्रियंका के पति निक जोनस इस शादी में शामिल होने के लिए 28 अप्रैल को मुंबई आएंगे। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ और इश्तिा के रिसेप्शन में बालीवुड से बहुत कम लोगों को बुलाया जाएगा। प्रियंका की टीम के अनुसार, इस विवाह के आयोजन को पारिवारिक और निजी रखा गया है।प्रियंका की कजिन सिस्टर परिणीति सोशल मीडिया पर लगातार फोटो डाल रही हैं, जिनमें वे शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।

प्रियंका की फिल्मों की बात करें, तो उनके पास पिंक इज स्काई नाम की फिल्म है, जिसका निर्देशन शोनाली बोस ने किया है, जिसमें प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और दंगल फेम जायरा वसीम हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज डेट अभी तक तय नहीं है।

हाल ही में खबर आई थी कि उड़नपरी पीटी उषा की जिंदगी पर जिस बायोपिक का प्रस्ताव प्रियंका चोपड़ा को दिया गया था, उसमें अब कैट्रीना कैफ काम करने जा रही हैं। कैट्रीना कैफ ने ही सलमान खान की फिल्म भारत में प्रियंका की जगह ली थी, जब प्रियंका ने खुद को इससे अलग कर लिया था।