गरुड़छाड़ मेले के गवाह बने हजारों श्रद्धालु
गोपेश्वर, चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाॅक के बड़ागांव के पंचायत चौक में रविवार को गरुड़छाड़ मेले में हजारों की संख्या में नि:संतान दंपति पहुंचे। गांव के पांच सौ मीटर ऊपर मथकोट में एक बड़े सुराई के पेड़ से गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु की प्रतिमा को रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया। प्रतिमा के पहुंचते ही श्रद्धालुओं के जयकारे...
चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड भाजपा का 28 सदस्यीय दल हरियाणा रवाना
देहरादून, उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी, विधायक, मंत्री और वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं का 24 सदस्यीय दल लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए रविवार को हरियाणा रवाना हुआ। जल्द ही दिल्ली सहित अन्य राज्यों में जाने वालों का नाम तय होगा।
भाजपा के प्रांतीय कार्यालय बलबीर रोड पर रविवार को पार्टी की हुई बैठक में...
एक राज्य मंत्री ऐसा जिससे दिखाया सरकारी सुविधा वालों को आईना
जहां उत्तराखंड के कई नेता आज भी सरकारी भत्ते सरकारी आवास मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं , वहीं एक ऐसा राज्य मंत्री भी है जो अपनी सारी सरकारी सुविधाओं को छोड़ के दूसरों को आईना दिखा रहा है । राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए गन्ना और चीनी उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष भगत राम कोठारी ने...
युवा पीढ़ी ने लिया संकल्प: विधायक धनोल्टी श्री प्रीतम पंवार
टिहरी गढ़वाल जनक्रान्ति के महानायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी जी की स्मृति में उनकी जन्म भूमि वृक्षपुरी, पुजार गांव, सकलाना, सत्यों सकलाना, जिला टिहरी ,गढ़वाल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 28 अप्रैल 2019 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर मेले का उदघाटन माननीय विधायक धनोल्टी श्री प्रीतम...
गुरदासपुर से टिकट नहीं मिलने से निराश लेकिन भाजपा के साथ : कविता खन्ना
नई दिल्ली, दिवंगत अभिनेता और चार बार गुरदासपुर से लोकसभा सांसद रहे विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा का टिकट नहीं दिए जाने के भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही उनके साथ अस्वीकार्य व्यवहार किया गया हो लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के...
सूरज के तेवर हुए तीखे, पारे में आया उछाल
देहरादून, सूबे में तेज धूप और गर्मी परेशानी का सबब बन गई है। सूरज की तपिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक पारे में उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है।
इन दिनों सूरज की तपिश से लोग बेहाल हैं। गर्मी से...
मुंबई में सोमवार को नहीं होगी कोई शूटिंग
मुंबई, महानगर मुंबई की जनता सोमवार को चौथे चरण के मतदान में शहर की 6 सीटों पर किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। सोमवार को होने वाले मतदान के लिए जहां तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, वहीं फिल्मों की मायानगरी भी मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी मिली है कि इस दिन किसी...
प्लास्टिक का प्रयोग न रुकने पर चिंता जताई
देहरादून, प्लास्टिक के दुष्परिणाम, प्लास्टिक बैन की चुनौतियों और इसके विकल्प को लेकर शनिवार को बसंत विहार में गति फाउंडेशन ने 'गति टाॅक' का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने तमाम प्रयासों के बावजूद प्लास्टिक का इस्तेमाल कम न होने पर चिंता जताई।
गति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा कि, "सरकारी स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों...
पुरुषों की एकदिनी अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली महिला अंपायर बनी पोलोसेक
दुबई, नामीबिया और ओमान के बीच आज खेले जा रहे विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन 2 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसेक अंपायर के रूप में मैदान पर उतरीं। इसी के साथ वह पुरुषों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन गईं।
विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन 2 के फाइनल में अंपायर नियुक्त किये जाने पर...
निजी यात्रा पर प्रियंका
मुंबई, प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई आ गई हैं और अपने भैया और होने वाली भाभी के लिए शापिंग भी कर रही हैं, लेकिन इस यात्रा को निजी बताकर प्रियंका ने निर्माताओं से मिलने से मना कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीन निर्देशकों ने प्रियंका से मिलने के लिए...



























































