विजिलेंस टीम के अधिकारी को बंधक बनाकर मारपीट
हरिद्वार। रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में बिजली चोरी को लेकर बुधवार को छापेमारी करने पहुंची विजिलेंस टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। टीम की छापेमारी पर हंगामा इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने एक अधिकारी को कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजिलेंस टीम को...
फिल्म आर्टिकल 15 का किया ब्राह्मणों ने विरोध, प्रदर्शन पर रोक की मांग
हरिद्वार। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने फिल्म आर्टिकल 15 के प्रदर्शन पर रोक की मांग की है। परिषद के सदस्याेें ने बुधवार को सिटी मैजिस्ट्रेट के माध्यम से उत्तराखण्ड के राज्यपाल को प्रदेश अध्यक्ष पं. मनोज गौतम के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों ने सांकेतिक...
नेताओं की लड़ाई से कांग्रेस परेशान
देहरादून। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के बहाने बड़े नेताओं की लड़ाई से कांग्रेस परेशान है। अध्यक्ष के रहते हुए उत्तराखंड में कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बवाल मचा हुआ है। यूथ कांग्रेस के दोनों धड़ों को बड़े नेता लगातार हवा दे रहे हैं।
बुधवार को लोकसभा चुनाव की हार के कारणों की समीक्षा करते हुए बैठक में यूथ कांग्रेस का...
25 साल बाद दलीप ताहिल और अक्षय कुमार साथ हुए
इन दिनों वेब सीरिज होस्टेज को लेकर चर्चित अभिनेता दलीप ताहिल लंबे अरसे बाद अक्षय कुमार के साथ काम करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार ही होम प्रोडक्शन फिल्म मिशन मंगल में दलीप ताहिल एक अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
खबरों के मुताबिक, हाल ही में हुए फिल्म के शेड्यूल में दलीप ताहिल ने हिस्सा लिया।...
चमोली की इस गांव में दून के छात्रों ने बिखेरे रंग
टूरिज्म और आपदा के क्षेत्र में काम करने वाला सेवा इंटरनेशनल एनजीओ एक बार फिर अपने बेहतरीन काम को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। टूरिज्म के क्षेत्र में काम करते हुए रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ दूर-दराज के गांवों में आगे बढ़ाने के लिए यह एनजीओ काफी समय से काम से काम कर रहा है।
इसी कड़ी में आगे...
दो्स्ताना की सिक्वल मेें राजकुमार राव
मुंबई, करण जौहर की कंपनी में फिल्म दोस्ताना की सिक्वल बनाने की योजना ने तेजी पकड़ी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिक्वल में मुख्य भूमिका के लिए राजकुमार राव को साइन किया गया है, जो पहली बार करण जौहर की कंपनी की किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं।
सूत्रों ने इस बात के संकेत भी दिए...
प्रदेश में स्वरोजगार बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा: मुख्यमंत्री
प्रदेश में स्वरोजगार बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाय। उत्पादों की ब्रांडिंग व पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दिया जाय। स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उनके कौशल विकास पर ध्यान दिया जाय। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में एल.ईडी. ग्राम लाईट प्रशिक्षण व उत्पादन कार्यक्रम की बैठक के दौरान कही।
मुख्यमंत्री...
चार हजार से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के लिए रवाना
गोपेश्वर, हेमकुंड साहिब में मंगलवार को रुक-रुक कर हो रही वर्षा और हिमपात को देखते हुए एहतियात के तौर पर सिख तीर्थ यात्रियों को गोंविदघाट में ही रोका जा रहा था लेकिन बुधवार को मौसम साफ होते ही फिर से यात्रियों को हेमकुंड के लिए रवाना कर दिया गया है। बुधवार को एक बजे तक 4200 तीर्थ यात्रियों को हेमकुंड के...
धर्मनगरी के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए एचआरडीए की अनूठी पहल
हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने एक नायाब पहल शुरू की है। विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी के आसपास वाले क्षेत्रों में पेड़ों पर आध्यात्मिक चित्रकारी करवाई जा रही है। जहां एक तरफ पेड़ों पर रंग-बिरंगे चित्र शहर की खुबसुरती बढ़ा रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ देवी-देवताओं के चित्र होने के...
अब कॉर्बेट नेशनल पार्क में भी वीआईपी कल्चर खत्म
(रामनगर) केंद्र सरकार की ओर से वीआइपी कल्चर पर किए गए कड़े प्रहार का असर विश्व प्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क पर भी पड़ा है। पार्क में वीआइपी राज समाप्त हो गया है। अब उत्तराखंड राज्य अतिथि नियमावली की सूची-एक में शामिल संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों को छोड़ अन्य किसी को वीआइपी ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा।
इस संबंध में पार्क निदेशक...



























































