ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर कांवड़ियों के वाहन पर चट्टान टूटकर गिरी, चार की मौत, नौ घायल
ऋषिकेश, ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर नरेंद्र नगर समीप रविवार को पहाड़ से भारी भरकम चट्टान टूट कर गिरने से कांवड़ यात्रियों का एक वाहन उसकी चपेट में गया है। इसमें वाहन सवार चार कांवड़ियों की मलबे में दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात कांवड़िये घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव...
हिमालयन कॉन्क्लेव मे समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का संकल्प
हिमालयन कॉन्क्लेव में गहन मंथन के पश्चात प्रतिभागी हिमालयी राज्यों द्वारा ‘‘मसूरी संकल्प’’ पारित किया गया। इसमें पर्वतीय राज्यों द्वारा हिमालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और देश की समृद्धि में योगदान का संकल्प लिया गया। साथ ही, प्रकृति प्रदत्त जैव विविधता, ग्लेशियर, नदियों, झीलों के संरक्षण का भी प्रण लिया गया। भावी पीढ़ी के लिए लोककला,...
लक्ष्मण झूला के बाद अब राम झूला के भी टूटे तार
ऋषिकेश, नीलकंठ कावड़ियों की भारी भीड़ के चलते शनिवार को लक्ष्मण झूला के बाद अब राम झूला के भी सपोर्टिंग तार टूट जाने से राम झूला पुल पर भी खतरे के बादल मंडरा गए है, जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
उल्लेखनीय की 24 जुलाई को पंचक समाप्त होने के बाद नीलकंठ जल चढ़ाने वाले कांवरियों की जनसंख्या में...
हौसलों की उड़ान से कल्पना पांडेय का एडीजी में चयन
हरिद्वार, सफलता परिश्रम का इंतिहान लेती है। अगर दिल लगाकर परिश्रम किया तो सफलता कदमों में नजर आती है। ऐसे ही एक बुलंद हौसले की जीती जागती मिशाल है कल्पना पांडेय। चार बहनों और एक भाई के बीच पली बढ़ी कल्पना की शादी 12वीं कक्षा होने के बाद ही कर दी गई।
ससुराल में भी कल्पना को पढ़ने का अवसर...
लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दाम में कटौती, डीजल स्थिर
नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कटौती हुई है। शनिवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं डीजल की कीमतों में दूसरेद दिन भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। क्रूड ऑयल की कीमतें नियंत्रण में रहने के कारण पेट्रोल की कीमतों में कमी देखने को...
श्रीलंका ने मलिंगा को दी विजयी विदाई, पहले एकदिनी में बांग्लादेश को 91 रन से हराया
कोलंबो। श्रीलंका ने बांग्लादेश को तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला के पहले मैच में 91 रन से हराकर तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को विजयी विदाई दी।
मलिंगा ने भी इस मैच में तीन विकेट लेकर अपने आखिरी एकदिवसीय मैच को यादगार बना दिया। मलिंगा ने इस मैच में तीन विकेट लेकर भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा।
मलिंगा एकदिनी में...
कांवड़ियों की सुरक्षित वापसी कराने में जुटे पुलिसकर्मी
हरिद्वार। अंतिम चरण आते कांवड़ मेला पूरी तरह पुलिस प्रशासन के जिम्मे आ गया है। तमाम चौराहों व सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मी कांवड़ियों की सुरक्षित वापसी कराने में लगे हैं। कांवड़ियों को शहर के अंदर आने से रोकने में फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरी तरह कामयाब दिख रहा है। शिवमूर्ति से आर्यनगर तक का मार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह...
दिमागी बुखार का बढ़ता प्रकोप, डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमा हरकत में
हल्द्वानी। गत दिनों गौलापार के किशनपुर गांव में रहने वाली महिला रेखा देवी की जापानी बुखार से मृत्यु हो गई थी।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने मृतक रेखा देवी पत्नी दीपक चन्द्र के घर जाकर सांत्वना दी साथ ही गरीब दीपक चन्द्र को रेडक्रास से दस हजार रुपये दिये व उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1.50 लाख रूपये दिलाने हेतु पत्र...
शिक्षा व्यवस्था सुधार पर शिक्षा मंत्री का जोर, विधानसभा में की बैठक
देहरादून। प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का बीड़ा उठा चुके हैं लेकिन अधिकारी साथ नहीं दे रहे हैं। जहां शिक्षा सचिव से अरविंद पांडेय नाराज चल रहे हैं वहीं शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में उन्होंने अधिकारियों को शैक्षणिक माहौल सुधारने का निर्देश दिया।
अरविंद पांडेय ने विधानसभा के सभा कक्ष में अधिकारियों से बैठक...
भारतीय टीम के कोच का चयन करेगी कपिल देव और गायकवाड़ की सलाहकार समिति
नई दिल्ली, पूर्व कप्तान कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और पूर्व महिला क्रिकेटर शांता रंगास्वामी की क्रिकेट सलाहकार समिति भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का चयन करेगी, प्रशासकों की समिति ने बैठक के दौरान यह फैसला लिया।
सीओए प्रमुख विनोद राय ने बैठक के बाद कहा, ‘‘ये तीनों पुरुष टीम के कोच का चयन करेंगे । यह तदर्थ समिति नहीं है...


























































