कांवड़ मेला : स्कूलों में चार दिन का अवकाश
देहरादून, ऋषिकेश क्षेत्र में कांवड़ मेला में श्रद्धालुओं के अत्याधिक आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों में चार दिन का अवकाश घोषित किया है।
कांवड़ मेला के चलते छात्र-छात्राओं को विद्यालयों आने जाने में समस्या हो रही थी। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी सी रविशंकर ने 27 से 30 जुलाई तक ऋषिकेश स्थित...
बाईकर्स कांवड़ियों ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ाई
ऋषिकेश, तीर्थ नगरी ऋषिकेश में कांवड़ियों की बाईकों के शोरगुल ने ध्वनि प्रदूषण बढ़ा दिया है। जिससे शहरवासियों की शांति पूरी तरह भंग हो रही है। बाइक सवार कांविड़यो का रेला ऋषिकेश पहुंचना शुरू हो गया था। बाईकर्स इतनी बड़ी संख्या में आ रहे हैंं, कि मेला ड्यूटी पर पुलिस को उनको कंट्रोल करने में काफी दिक्कत आ रही है। बाईकर्स कांवड़िए हाईवे से...
वीवो ने लॉन्च किया नया मोबाबाइल वाई 90, कीमत 6,990 रुपए
मुंबई वीवो मोबाइल कंपनी ने स्मार्टफोन Y90 को लॉन्च किया। यह इसकी मौजूदा वाई-सीरीज पोर्टफोलियो में उन्नत खूबियों के साथ सबसे किफायती संकलन है।
इस स्मार्टफोन की कीमत 6,990 रुपए है। शनिवार से सभी ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स व प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर ब्लैक और गोल्ड कलर के वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा।
Y90 में 4030 एमएएच बैटरी दी गई है जिसका संयोजन...
दिल्ली में भी टैक्स फ्री होगी ऋतिक रोशन स्टारर ‘सुपर 30’
नई दिल्ली, अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने ऋतिक रोशन स्टारर और आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म 'सुपर 30' को राजधानी में टैक्स फ्री का दर्जा दिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इस फिल्म से दिल्ली के छात्रों और शिक्षकों को प्रेरणा मिलेगी।
सुपर 30 फेम...
शौर्य दिवस पर मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देहरादून, शौर्य दिवस के अवसर शुक्रवार को गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, "देश की रक्षा के लिए हमारे जवानों ने हमेशा अदम्य साहस का परिचय दिया। उत्तराखण्ड के जवानों ने देश की रक्षा के लिए सभी...
पेट्रोल के दाम घटे, डीजल यथावत
नई दिल्ली, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दामों में सात पैसे प्रति लीटर की कटौती की है, जबकि डीजल के दाम यथावत रहे। क्रूड ऑयल की कीमतें कंट्रोल में रहने की वजह से पेट्रोल के दामों में लगातार दूसरे दिन कटौती हुई है।
आईओसीएल के मुताबिक आज दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल छह पैसे प्रति लीटर तक...
अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ धरना
गोपेश्वर, चमोली तहसील प्रशासन व नगर पालिका के अतिक्रमण के खिलाफ 18 जुलाई को गोपेश्वर नगर में की गई कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। प्रशासन की कार्रवाई से प्रभावित हुए स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया है। धरना दे रहे लोगों ने प्रशासन से आवासी व्यवस्था करने, रोजगार दिये जाने सहित विभिन्न मांगों पर...
कारगिल शहीद राजेश गुरुंग को पुष्पाजंलि अर्पित करते मसूरी विधायक
देहरादून, कारगिल विजय दिवस ‘शौर्य दिवस‘‘ के अवसर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने देहरादून के चांदमारी में कारगिल शहीद राईफलमैन राजेश गुरुंग को श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होनें शहीद गुरुंग की माता श्रीमती बसंती देवी एवं पिता श्री श्याम सिंह गुरुंग को एक महान मॉ-बाप का दर्जा देते हुए कहा कि, "अपने बेटे को एकमात्र उन्होनें ही नहीं बल्कि...
…तो इसलिए कपिल और गिन्नी को मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट
कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर बीते दिनों से खबरें आईं थी कि वे अपने कॉमेडी शो से छोटा सा ब्रेक ले सकते हैं, जिसकी वजह है उनके घर में आने वाली खुशियां। दरअसल, कपिल जल्द ही पापा बनने वाले हैं, इसलिए वे ज्यादा से ज्यादा समय अपनी पत्नी गिन्नी के साथ बिताना चाहते हैं।
बताया जा रहा है कि कपिल...
फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के सेट पर घायल हुईं श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के लिए दोनों काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के सेट पर हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ एक हादसा हो गया। कुछ दिन पहले फिल्म की शूटिंग के दौर एक्ट्रर वरुण धवन घायल हो गए थे। वहीं अब...


























































