उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग को जर्जर व मियाद निकले पुलों की जानकारी नहीं
आवागमन के लिए उत्तराखंड में हजारों की संख्या में पुलों का निमार्ण किया गया है। इनमें कई पुलों की सुरक्षा मियाद पूरी हो चुकी है लेकिन ऐसे पुलों की संख्या की जानकारी लोक निर्माण विभाग मुख्यालय को नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बीते जुलाई माह में ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला पुल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने के चलते बन्द कर दिया गया जो...
वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाने के लिए बनाई गयी 9100 वर्ग फीट में विशालकाय पेंटिंग
शिवपुरी के एक निजी स्कूल के छात्रों ने चंद्रयान -2 के असफल होने के बाद भी यहां पर एक 9100 वर्ग फीट में विशालकाय पेंटिंग बनाकर इसरो के वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया है । गीता पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपने स्कूल परिसर में ही 9100 वर्ग फीट की विशालकाय पेंटिंग बनाई । पेंटिंग में चंद्रयान 2...
डेंगू के बढ़ते खतरे को देख निगम ने शुरू की फाॅगिंग
ऋषिकेश, तीर्थ नगरी ऋषिकेश में डेंगू के बढ़ते खौफ को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फाॅगिंग शुरू करा दी है। नगर की मलिन बस्तियों में निगम का फाॅगिंग अभियान जारी है। जगह-जगह फाॅगिंग कराकर डेंगू के मंडरा रहे खतरे को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
शहर में मच्छरों का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।...
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हमला, सरकार के लोग खनन व भ्रष्टाचार में मशगूल ,बीजेपी का पलटवार
देहरादून, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश की बदहाली को लेकर त्रिवेन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डेंगू सहित अन्य बीमारियां घर-घर पैर पसार चुकी हैं। लेकिन सरकार के लोग खनन और भ्रष्टाचार में मशगूल है।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने...
जिलाधिकारी चमोली ने गोविन्द घाट पहुॅचकर नुकसान का जायजा लिया
जोशीमठ के गोविन्दघाट में सुबह लगभग 5ः00 बजे के आसपास बादल फटने एवं अतिवृष्टि के कारण बरसाती नालों से भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते गोविन्द घाट में निजी पार्किग में खडी कुछ गाडियां मलवे में दब गई, जबकि कुछ दुकानें, ढावे एवं निजी संपत्तियां भी क्षतिग्रस्त हुई है वही बरसाती नालों के कारण गोविन्द घाट से आगे बद्रीनाथ...
राज्य में विकसित होंगी हेली सेवाऐं, देश के पहले हेलीकाप्टर सम्मेलन में हुई चर्चा
देहरादून में देश के पहले "हेलीकॉप्टर सम्मेलन" का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य में हेली सेवाओं के योगदान और विस्तार को लेकर चर्चा की गई। सम्मेलन में बोलते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में हेली सेवाओं के विस्तार की बहुत सम्भावनाएं हैं।औऱ इन्ही संभावनाओं को निरंतर तलाशने के लिये उत्तराखण्ड में हर साल,...
उत्तराखंड : पिथौरागढ़ व चमोली जिले में बादल फटने से भारी नुकसान, एक व्यक्ति की मौत
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी क्षेत्र में और चमोली जिले के गोविंदघाट में शुक्रवार की रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी तहसील के टीमटीया बोरा गांव में मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। सियाधुरा बासबगड़ में भी एक महिला घायल हुई है। तीन आवासी...
अधिकारियों के थोड़े से योगदान से बच्चों का संवरेगा भविष्य : मंगेश
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि अधिकारियों के थोड़े से योगदान से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल और जीवन परिवर्तन हो सकता है। सम्बन्धित विद्यालय के शिक्षक धीमीगति से सीखने वाले विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें हर महीने कठिन विषयों का निदानात्मक शिक्षण प्रदान करेंगे।
जिला कार्यालय सभागार में शुक्रवार काे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए 116...
छात्रसंघ चुनाव : डीएवी पीजी कॉलेज में दो गुटों में खूनी संघर्ष
छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी और बागी निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान कई छात्रनेता घायल हो गए मौके पर सभी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
डीएवी पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी समेत तमाम छात्र संगठन और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार एबीवीपी की ओर...
क्षतिग्रस्त लाइनों को सुचारू नहीं किए जाने पर प्रतिदिन के हिसाब से लगेगा जुर्माना : कौशिक
उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल के साथ शहर में सड़क व्यवस्थाओं पर एक महत्वपूर्ण बैठक सीसीआर सभागार में की। बैठक में उन्होंने कहा कि पेयजल, विद्युत तथा सीवरेज की क्षतिग्रस्त लाइनों को सुचारू न किये जाने पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जायेगा ।
कौशिक ने सड़कों की खुदाई कर बिछायी...



























































