छात्र संघ चुनाव : एबीवीपी से छीना 12 साल की बादशाहत, निखिल ने मारी बाजी 

0
432
उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी काॅलेज देहरादून में छात्र संघ चुनाव में बीते 12 वर्षों से जीत का परचम लहरा रही अखिल भारतीय विधयार्थी परिषद (एबीवीपी) को इस बार उसी के बागी निखिल शर्मा ने मात दे दी। एबीवीपी से बागी व निर्दलीय निखिल शर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की है। डीएवी कॉलेज में 12 साल बाद एबीवीपी को बड़ी हार मिली है। एनएसयूआई दूसरे नम्बर पर तो एबीवीपी तीसरे स्थान पर रही। दोपहर दो बजे देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में मतदान अंतिम चरण में पहुंचा और ढाई बजे संपन्न हो गया। इस बार डीएवी में मतदान प्रतिशत कम रहा। दो दिन पहले हुए झगड़े का असर माना जा रहा है।
चुनाव परिणाम
अध्यक्ष पर निर्दलीय निखिल शर्मा 1736 मत पाकर विजयी हुये। जबकि एबीवीपी के सागर तोमर 937 पाकर तीसरे और एनएसयूआई के हिमांशु रावत 1075 दूसरे स्थान पर रहे।
उपाध्यक्ष पद पर परितोष सिंह को 1513, सुप्रिया भंडारी को 1048, अंजना 824 मत मिले।
जबकि सचिव पद के पर नीरज सिंह चौहान 1780, संदीप कुकरेती को 1401, नवोध सिंह परमार को 522 मत मिले।
सह सचिव पद पर अंशिका शर्मा को 1026, शिवानी तोमर को 730, आकांक्षा को 577, प्रकृति रोहिल्ला को 434, अवलोक शर्मा को 358, क्षितिज बोरा को 256, रिया पूंदोला 124 मत प्राप्त किए। कोषाध्यक्ष पद पर ऋषि मोहन चौहान 743 वोट पाकर विजयी हुये। जबकि 583 वोट पाकर मनीषा दूसरे स्थान पर रहीं। विश्वविद्यालय छात्र संघ प्रतिनिधि के लिए राजेश भट्ट 1844 मत पाकर विजई घोषित हुए। जबकि सौरव सिंह नेगी 654 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।