Page 549

महापौर समेत अन्य भक्तों ने कात्यायनी मंदिर में नवाया शीश 

ऋषिकेश,  शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं का मंदिरों में तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिरों में यज्ञ, भजन, कीर्तन आदि कार्यक्रमों में भाग लिया। इस मौके पर शहर के महापौर ने मां की पूजा अर्चना की। शनिवार भोर होते ही शहर के कात्यायनी मंदिर श्रद्धालु पहुंचने लगे। सुबह के वक्त...

बाबा रामदेव के खिलाफ थाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता 

देहरादून,  बाबा रामदेव ने कुछ दिनाें पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष साेनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध बयानबाजी की थी। इसी के विराेध में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार काे देहरादून पुलिस थाने में शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। इस दौरान बाबा के खिलाफ नियमों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व...

उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव: भाजपा ने 90 नेताओं को पार्टी से किया बाहर

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ठीक एक दिन पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों में शाामिल 40 पदाधिकारियों सहित अपने 90 नेताओं पर गाज गिराई है। आगे भी अन्य कार्यकर्ताओं को पार्टी लाईन से बाहर जाने पर कड़े कार्यवाही की चेतावनी दी है। पांच अक्टूबर शनिवार को राज्य के 30 ब्लॉंक में होने वाले पंचायत...

बदरीनाथ हाइवे लामबगड़ में  बाधित 

गोपेश्वर, शुक्रवार अपराह्न बाद बदरीनाथ हाइवे लामबगड में एक बार फिर बाधित हो गया है। इससे बदरीनाथ धाम की यात्रा बाधित हो गई है। चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण लामबगड स्लाइड जोन में पहाड़ी से मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है, जिसके कारण बदरीनाथ धाम की यात्रा बाधित हो गयी है। हालांकि...

नेशनल मेमोरी चैंपियनशिप का खिताब उत्तराखंड की झोली में 

ऋषिकेश, तीर्थनगरी ऋषिकेश के प्रतीक यादव ने लगातार आठवीं बार इंडियन मैमोरी चेम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर कीर्तिमान स्थापित किया। मुम्बई में 2 अक्टूबर से 3 अक्टूबर के बीच मुम्बई के ठाणे में आयोजित हुई नेशनल मैमोरी चेम्पियनशिप 2019 में 200 से अधिक प्रतिभागियों को पराजित कर ऋषिकेश सोमेश्वर नगर निवासी प्रतीक यादव ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।प्रतियोगिता...

रिजर्व बैंक ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.1 फीसदी किया

मुंबई/नई दिल्‍ली,  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) ने रेपो रेट में एक बार फिर कटौती की है। चालू वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ब्‍याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। इसमें 5वीं बार रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 5.15 फीसदी कर दिया। इसके...

पूर्व छात्र  समाज कल्याण और वंचित लोगों की  सहायता के लिए  योगदान करे :राष्ट्रपति

हरिद्वार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आईआईटी रुड़की के  पूर्व छात्रों को समाज कल्याण और वंचित लोगों की  सहायता के लिए अपना योगदान देने पर बल देते हुए कहा कि, " इससे शिक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी।  आईआईटी अपनी गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। संस्थानों में होने वाले शोध का लाभ आम आदमी तक पहुंचना चाहिए। विज्ञान के क्षेत्र में पुरुषों के समान...

माता के भक्ताें काे फलाहार पड़ रहा भारी, आसमान पर फलों के दाम

ऋषिकेश,  कहावत है भूखे पेट हरि भजन न होए। मगर भूखे पेट ही जगत जननी मां दुर्गा की उपासना उनके भक्तों को करनी पड़ रही है। कारण है, कमरतोड़ महंगाई के साथ आसमान छूते फलों के दाम। शारदीय नवरात्र में व्रत रखने वाले लोगों की जेब पर फलों के दाम भारी पड़ने लगे हैं। लोगों का कहना है कि महज सप्ताह...

दिग्विजय सिंह पर भड़के लक्सर के विधायक संजय गुप्ता, कहा मुस्लिमों से प्यार है तो पाकिस्तान चले जाओ.

उत्तराखंड के लक्सर से विधायक संजय गुप्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, "अगर दिग्गी राजा का मुसलमानों से प्यार है तो वो पाकिस्तान चले जाएं।"  विधायक ने कहा कि, "हिन्दुओं को ऐसे नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए। पूरे विश्व में इस्लामिक आतंकवाद फैल रहा है ये दिग्विजय सिंह को...

दीपावली पर आरबीआई का तोहफा, रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती 

मुम्बई/नई दिल्ली,  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आारबीआई) ने ब्याज दर में कटौती कर लोगों को दीपावली का तोहफा दिया है। शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक के बाद आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट यानी (0.25 फीसदी) की कटौती की है। ऐसे में बैंक भी ब्याज दर घटाएंगे और लोगों के होम लोन, ऑटो...