न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने को लेकर एनएच ने की निशानदेही
ऋषिकेश, उच्च न्यायालय के आदेश पर ऋषिकेश में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की प्रक्रिया के चलते नेशनल हाईवे एनएच विभाग सक्रिय हो गया है। इससे अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई है। अतिक्रमण हटाने के लिए चंद्रभागा पुल से टैक्सी यूनियन सड़क की पैमाइश कर निशानदेही की।
बुधवार को एनएच विभाग के अवर अभियंता प्रवीण सक्सेना ने बताया कि...
कन्या भ्रूण हत्या सबसे बड़ा पाप, राज्य में बालिका लिंगानुपात में सुधार : मुख्यमंत्री
श्रीनगर/देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि हमें बालिकाओं को स्वतंत्रता देनी होगी। उनकी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा। संकोच, जीवन की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। बेटियों को संकोच नहीं करना चाहिए। जब संकोच दूर होगा तभी प्रगति होगी। मुख्यमंत्री ने कन्या भ्रूण हत्या को बहुत बड़ा पाप बताते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों...
देहरादून एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें आठ नवम्बर से निरस्त
लखनऊ, उत्तर रेलवे प्रशासन हरिद्वार-देहरादून सेक्शन पर यार्ड रिमाड्यूलिंग का कार्य 10 नवम्बर से करने जा रहा है। इसलिए देहरादून एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें आठ नवम्बर से छह फरवरी के बीच निरस्त रहेंगी।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार-देहरादून सेक्शन पर यार्ड रिमाड्यूलिंग का कार्य 10 नवम्बर से नए साल के सात फरवरी के...
‘लाल सिंह चड्डा’ का मोशन पोस्टर जारी, अलगे साल रिलीज होगी फिल्म
आमिर खान की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' का मोशन पोस्टर बुधवार को जारी हो गया है।इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगी।
अभिनेता आमिर खान ने फिल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।आमिर ने लिखा-'क्या पता हम में है कहानी,या है कहानी में हम!
फिल्म लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड फिल्म...
‘लव यू टर्न’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ
हाल ही में फिल्म ' लव यू टर्न ' का ट्रेलर लांच किया गया जहां पर फिल्म की सारी यूनिट के साथ एक्टर रुस्लान मुमताज़ और एक्ट्रेस पूर्वा राणा आये। टेलीविज़न के चॉकलेटी बॉय रुसलान मुमताज़ और अद्विक महाजन, इस फ़िल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। टीवी सिरिअल्स और फिल्मों में काम कर चुके रुस्लान मुमताज़ और 'नागिन...
तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
गोपेश्वर, पंच केदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बुधवार को सुबह 11:30 बजे बंद कर दिए गये। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह से शुरू हो गई थी। पूजा अर्चना, श्रृंगार, मंदिर में भोग लगने के पश्चात स्वयंभू शिवलिंग को समाधि दी गयी। इसके पश्चात तृतीय...
क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने से ग्रामीण परेशान
गोपेशवर, लोनिवि की लापरवाही नगर पंचायत नंदप्रयाग के ग्रामीण वार्ड भौंरा के ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। यहां बीते चार माह से गांव को यातायाता सुविधा देने वाली कुहेड़-मथरपाल सड़क बाधित पड़ी हुई है। ऐसे में यहां ग्रामीणों को मुख्य बाजार तक पहुंचने के लिये करीब चार किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है...
पांच दिवसीय मंदाकिनी मेला अगस्त्यमुनि में छह से
रुद्रप्रयाग, मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के लिए अगस्त्यमुनि का मैदान सजने लगा है। छह नवम्बर से दस नवम्बर तक अगस्त्यमुनि में लगने वाले मेले के लिए मेला कमेटी ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। छह नवम्बर को मेले का उद्घाटन केदारनाथ विधायक मनोज रावत करेंगे।
मेला अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, मेला संयोजक विक्रम...
फूलों की घाटी ने इस साल बनाया नया कीर्तिमान
(चमोली), इस साल दुनिया में मशहूर फूलों की घाटी ने 1 जून 2019 से 31 अक्टूबर को बंद होने के बीच नया कीर्तिमान बनाया है। घाटी ने सरकारी खजाने में 27,60,000 का राजस्व जमा कराया है, ये कमाई यहां आने वाले 17,424 सैलानियों से हुई है, ये संख्या पिछले साल 14,965 रही थी।
रेंजर ब्रिजमोहन बताते हैं कि "16,904 भारतीय...
नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव पर पुरी-अमृतसर के बीच विशेष रेलगाड़ी
नई दिल्ली, सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर रेलवे पुरी और अमृतसर के बीच नौ नवम्बर से एक विशेष रेलगाड़ी चलाएगा। यह रेलगाड़ी शनिवार को पुरी से और मंगलवार को अमृतसर से चलेगी।
उत्तर रेलवे के अनुसार, रेलगाड़ी संख्या 08427 पुरी-अमृतसर एक्सप्रेस विशेष रेलगाड़ी शनिवार 9 नवम्बर को पुरी से रात्रि 11.35 बजे रवाना होगी और सोमवार को रात्रि 11.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या...



























































