सेब के लिए प्रख्यात हर्षिल में एप्पल फेस्टिवल की धूम,देश दुनिया में हर्षिल के सेब की डिमांड बढ़ी है: जोशी
सेब की ब्रांडिंग और उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को हर्षिल में एप्पल फेस्टिवल शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने किया।
इस दौरान उद्यान मंत्री जोशी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत को आगे बढ़ाने में कृषकों का सबसे बड़ा योगदान...
इन्वेस्टर्स समिट के लिए अब तक 54 हजार करोड़ से अधिक के हुए एमओयू : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड में आगामी दिसम्बर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अब तक संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और दिल्ली में कुल मिलाकर अब तक चौवन हजार पांच सौ पचास करोड़ (54550 करोड़) के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को दुबई दौरे से लौटने के बाद दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।...
उत्तराखंड के छोलिया और झोड़ा लोक नर्तकों की प्रस्तुति को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में मिला स्थान
प्रधानमंत्री मोदी के चार दिन पूर्व 12 अक्टूबर को देवभूमि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ आगमन पर राज्य के छोलिया और झोड़ा लोक नर्तकों की ढोल दमाऊ लोक वाद्य यंत्राें के साथ प्रस्तुति को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में स्थान प्राप्त हुआ है। यह जानकारी निदेशक संस्कृति विभाग की ओर से दी गई।
सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में समुद्र तल से 5338 फीट...
प्रवासी भारतीयों ने दुबई में मुख्यमंत्री धामी का किया स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी को लेकर लन्दन के बाद अब दुबई और आबूधाबी के भ्रमण पर हैं। सोमवार को धामी के दुबई एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों की ओर से स्वागत किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने दुबई में रह रहे समस्त प्रवासी भारतीयों का आभार प्रकट किया।
मुख्यमंत्री धामी...
प्रधानमंत्री ने पिथौरागढ़ के गूंजी में जवानों और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, बढ़ाया हौसला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार सुबह पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गूंजी में जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने पार्वती कुंड में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रधानमंत्री पूरी तरह से अध्यात्म के रंग में रंगे दिखे।
प्रधानमंत्री मोदी का गूंजी में स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री...
प्रधानमंत्री मोदी ने पार्वती कुंड में दर्शन कर पूजा-अर्चना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना के बाद आदि कैलाश के दर्शन भी किए। इस दौरान आध्यात्मिक रंग में रंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डमरू, घंटा और शंख बजाते नजर आए। उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
प्रधानमंत्री यहां से गुंजी गांव जाएंगे। जहां वे सेना, आईटीबीपी और बीआरओ जवानों सहित स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करेंगे।प्रधानमंत्री दोपहर...
पुरोला के लाल धान की खेती तैयार, कटाई में जुटे काश्तकार
रवांई के पुरोला क्षेत्र का मशहूर लाल धान (चरदान) का कटोरा तैयार हो चुका है। इन दिनों पुरोला के कमल और रामा सेंराई में धान की कटाई शुरू हो चुकी है ।
रवांई घाटी के पुरोला के करीब 2000 हेक्टेयर क्षेत्र में लाल धान की खेती होती है। यदि इसे जीआई टैग मिल जाता है, तो अंतराष्ट्रीय बाजार में यह...
नैनीताल में बस खाई में गिरी, सात की मौत, 26 घायल
नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर रविवार रात्रि एक बड़ी दुर्घटना घटित हुई है। मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर घटगढ़ के पास एक खतरनाक मोड़ पर हुई दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटनास्थल पर काफी खतरनाक मोड़ होने के बावजूद वहां सड़क किनारे रेलिंग न लगी होने की भी जानकारी सामने...
माहरा ने साधा सरकार पर निशाना, लगाई आरोपों की झड़ी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि डेंगू से जूझ रहे प्रदेश को संभालने के नाम पर सरकार आंकड़े छिपाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एम्स अस्पताल में छह सौ नियुक्तियां की गईं, सभी बाहरी प्रदेशों के हैं। मशीन खरीदारी में भी काफी घोटाला किया गया...
उत्तराखंड में लगे भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में मंगलवार को दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आए भूकंप की तीव्रता अलग-अलग दर्ज की गई है। ऊधमसिंह नगर में इसकी तीव्रता 6.2 बताई गई तो चमोली में रिएक्टर पैमाने पर 5.5 आंकी गई है।
देहरादून में 2 बजकर 53...



























































