बजट 2020 की खास बातें
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट संसद के पटल पर रख दिया है। नए दशक का पहला आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है और देश के 100 जिलों में पानी की कमी दूर करने के लिए कदम उठाएंगे।
बजट 2020 के खास बिंदु:
...
निर्भया के दादा बोले-तारीख-दर-तारीख भी नहीं बचा पाएगी हैवानों को
बलिया, निर्भया रेप और मर्डर केस में गुनहगारों की फांसी टलने से आहत परिजनों को इस बात का सुकून है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। निर्भया के दादा ने कहा कि तारीख-दर- तारीख भी हैवानों को नहीं बचा पाएगी।
उन्होंने से कहा कि न्यायालय पर भरोसा है। न्याय प्रकिया में उपलब्ध सारे प्रावधानों का वे लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।...
हल्द्वानी में दो हत्याओं से सनसनी
हल्द्वानी, हल्द्वानी में दो हत्याओं से सनसनी फैल गई। कैंची धाम क्षेत्र में बाबा की हत्या का मामला सामने आया जबकि कालाढूंगी में एक युवती की जली लाश मिली।
बताया जा रहा है कि घटना बीती रात की है। मृतक बाबा केशर नाथ की उम्र 100 साल के करीब बताई जा रही है। बाबा के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।...
कोरोना वायरस से हाहाकार, वुहान से 324 भारतीय पहुंचे दिल्ली
नई दिल्ली, कोरोना वायरस से चीन में हाहाकार मचा हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के बाद पूरी दुनिया चौकन्ना हो गई है। दुनिया के तमाम देशों के हजारों लोग चीन में फंसे हुए हैं। भारत ने अपने नागरिकों को चीन से एयर लिफ्ट करने का फैसला किया है। विशेष विमान...
मातृ सदन ने मुख्यमंत्री समेत 150 के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
हरिद्वार, मातृ सदन में साध्वी गंगा की अविरल निर्मलता को लेकर अनशनरत पद्मावती को देर रात्रि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के जबरन अनशन से उठाने और उन्हें दून चिकित्सालय में भर्ती कराने जाने के मामले में स्वामी शिवानंद के शिष्य ब्रह्मचारी दयानंद की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत 150 पुलिस, प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों-कर्मियों के खिलाफ सीजीएम कोर्ट...
कपाट खुलने की तिथि की घोषणा के बाद प्रशासन भी हुआ सक्रिय
गोपेश्वर, बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा के बाद चमोली प्रशासन ने भी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विगत यात्रा सीजन में आयी समस्याओं, शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने इस वर्ष यात्रा सीजन...
बजट 2020 : संसद में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट आज, एक फरवरी को आम बजट
नई दिल्ली, संसद के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों सदनों में वित्त वर्ष 2019-2020 के आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश की करेंगी। इसकी प्रति संसद भवन पहुंच चुकी है।
आर्थिक सर्वे रिपोर्ट से देश की वित्तीय हालत के बारे में सही जानकारी...
संजय मिश्रा और दीपक डोबरियाल स्टारर फिल्म ‘कामयाब’ को प्रोड्यूस करेंगे शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भले ही एक अभिनेता के रूप में अपनी अगली फिल्म का फैसला नहीं किया है, लेकिन उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। बॉलीवुड में अभिनेताओं के संघर्ष पर एक फिल्म बना रहे हैं। फिल्म का नाम 'कामयाब' होगा और इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता करेंगे। इस फिल्म में...
फिल्म ‘दुर्गावती’ की 60 दिन की एमपी शेड्यूल की शूटिंग शुरू
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने अभिनय कौशल से दर्शकों और आलोचकों को प्रभावित किया है। 2019 में भूमि ने बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक कई हिट फिल्म दी है। भूमि अपने अभिनय कौशल के अलावा ग्लैमर लुक से भी लोगों का दिल जीत रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें कुछ ही समय में वायरल हो जाती है।...
इस बार और भी चमकेगी चार धाम यात्रा
देहरादून, उत्तराखंड चारधाम यात्रा इस बार और चमकती हुई दिखेगी। इसका सबसे बड़ा कारण यात्रा का इस बार काफी पहले शुरू होना माना जा रहा है। 2019 में सात मई से चार धाम यात्रा शुरू हुई थी जबकि इस बार 26 अप्रैल से यह यात्रा शुरू होने जा रही है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे। उत्तराखंड...



























































