बजट 2020 : संसद में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट आज, एक फरवरी को आम बजट

0
498
नई दिल्‍ली,  संसद के बजट सत्र के पहले  दिन शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों सदनों में वित्त वर्ष 2019-2020 के आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश की करेंगी। इसकी प्रति संसद भवन पहुंच चुकी है।
आ‍र्थिक सर्वे रिपोर्ट से देश की वित्तीय हालत के बारे में सही जानकारी मिलती है। इस रिपोर्ट को आर्थिक जानकारों की मदद से वित्त मंत्रालय तैयार करता है। इस वर्ष आर्थिक सर्वे की थीम ‘वेल्थ क्रिएशन’ है। सरकार ने इस वित्त वर्ष (2020-21) में विकास दर पांच फीसदी रहने का अनुमान जताया है। यह पिछले 11 सालों का न्यूनतम स्तर है, जबकि दूसरी तिमाही में विकास दर गिरकर 4.5 फीसदी पर पहुंच गई थी।
वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट 1 फरवरी को पेश होगा। बजट से ठीक एक दिन पहले आर्थिक सर्वे संसद में पेश किया जाता है। इससे आधिकारिक तौर पर पता चलता है कि बीते वर्ष आर्थिक र्मोचे पर देश का क्‍या हाल रहा। पिछले वर्ष की सर्वे रिपोर्ट में बताया गया था कि जीडीपी की वृद्धि दर वित्‍त वर्ष 2017-18 में 7.2  फीसदी की जगह वित्‍त वर्ष 2018-19 में 6.8 फीसदी रही।
 
बजट सत्र को दो हिस्सों मेंः इस बार बजट सत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले में यह 31 जनवरी से 11 फरवरी और दूसरे में 2 मार्च से 3 अप्रैल तक चलेगा। शुक्रवार अपराह्न दो बजे पार्लियामेंट लाइब्रेरी में भाजपा  एग्जिक्युटिव कमेटी की और एनडीए की बैठक करीब 3ः30 बजे होगी।