Page 452

जनता के लिए मुगल गार्डन 5 फरवरी से खुलेगा

नई दिल्ली,  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 4 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन के वार्षिक 'उद्यानोत्सव' का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही गार्डन 5 फरवरी से 8 मार्च तक जनता के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति के उप प्रेस सचिव डॉ. निमिष रुस्तगी ने बताया कि इस साल के उद्यानोत्सव का मुख्य आकर्षण ट्यूलिप और विदेशी फूलों के अलावा बल्बनुमा फूल हैं। फरवरी के दौरान मुगल गार्डन में लगभग 10 हजार ट्यूलिप की विशेष रूप से खेती की...

बैंकों में हड़ताल, एटीएम हुए खाली 

ऋषिकेश,  बैंकों की दो दिन की हड़ताल के बाद संडे को शहर के अधिकांश एटीएम खाली हो गए हैं। बैंकों की हड़ताल ने आमजन का गणित गड़बड़ा दिया है। कैश की किल्लत से ऋषिकेश में आम आदमी सहित यहां आये पर्यटक और श्रद्वालु भी परेशान दिखे। रविवार को सुबह 10 बजे के बाद अधिकांश एटीएम दगा दे गए। बैंकों में...

बीटल्स को दोबारा जीवंत करने की कोशिशें रंग ला रही हैं

(ऋषिकेश) दुनिया के बेहतरीन संगीतकारों में से एक बीटल्स बैंड की भारत से जुड़ी यादगार लंबे समय तक उत्तराखंड के ऋषिकेश में उदासीनता का शिकार रही। यहीं पर, महाऋषि महेश योगी के आश्रम में 1968 के अपने प्रवास के दौरान बीटल्स दल को सदस्यों ने 48 सदाबहार गीतों की रचना की थी। कुछ समय पहले तक, ऋषिकेश के बाहरी इलाक़े में...

सात से औली में शुरू होगी चैंपियनशिप, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन 

ऋषिकेश, औली में आगामी 7 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाली विश्व विख्यात नेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप 2020 की तैयारियां जाेर-शोर से प्रारंभ हो गई हैं। इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे।  गढ़वाल मंडल आयुक्त रवि रमन और गढ़वाल मंडल विकास निगम की महाप्रबंधक ईवा आशीष ने पर्यटन विभाग से...

 चारधाम यात्रा 2020 : गढ़वाल आयुक्त ने की अधिकारियों संग की बैठक

ऋषिकेश,  चारधाम यात्रा 2020 की तैयारी को लेकर आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन ने सभी जनपदों के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा को गड्ढा मुक्त और पॉलीथिन मुक्त बनाने के दिशा निर्देश दिए हैं। ऋषिकेश नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त रवि नाथ रमन और पुलिस उप महानिरीक्षक अजय रौतेला ने कहा कि चार धाम यात्रा...

कोरोना वायरस को लेकर हिमालयन हॉस्पिटल में विशेष आइसोलेशन वॉर्ड

डोईवाला- उत्तराखंड के हायर सेंटर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में कोरोना वायरस को लेकर विशेष अलर्ट किया गया है। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से कोरोना आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है। इसमें वैंटिलटेर की सुविधा भी मौजूद रहेगी। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से हॉस्पिटल में आइसोलेशन वॉर्ड तैयार किया गया है। जरूरत के मुताबिक इसमें बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की जा सकती...

वाईब्रेंट भारत का वाईब्रेंट बजट : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री रावत ने केंद्रीय बजट को वाईब्रेंट भारत का वाईब्रेंट बजट बताते हुए इस दशक का पहला बजट प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ को साकार करने वाला बजट है। जन आकांक्षाओं को समर्पित गांवों, किसानों, युवाओं,...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का शुभारंभ

फरीदाबाद,  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल सत्यनारायण आर्य ने की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवर पाल सहित उज़्बेकिस्तान दूतावास के राजदूत फरहाद आरजिएव प्रमुख रूप से इस मौके पर मौजूद रहे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेले के...

सलमान खान ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ने दिसंबर, 2019 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है और अब अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग के समय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। 54 वर्षीय अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'दबंग 3' के एक्शन दृश्यों में से एक शॉट को साझा किया। तस्वीर में सलमान...

बॉलीवुड के जग्गू दादा के 63वें जन्मदिन पर रोहित शेट्टी ने किया एलान

बॉलीवुड के जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफ का 63वां जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए खास है। क्योंकि रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ शामिल हो गए हैं। नवंबर, 2019 में अक्षय कुमार ने 'सूर्यवंशी' के सेट से एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें यह घोषणा की गई थी कि शूटिंग पूरी हो गई...