Page 453

व्हाट्सएप की शिकायत पर भी महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा

देहरादून, उत्तराखंड पुलिस अब आधुनिक हो गई है। व्हाट्सएप से मिली शिकायत पर भी महिलाओं को सुरक्षा दी जाएगी। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस ने एक और पुख्ता कदम उठाया है। अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू...

46 साल की हुईं बॉलीवुड की रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड में रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर आज अपना 46 वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक में परदे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली उर्मिला मातोंडकर का जन्‍म 4 फरवरी 1974 को हुआ था। उन्होंने बतौर बाल कलाकार मराठी फिल्म 'जकोल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 1981 में उर्मिला मातोंडकर को निर्देशक...

महेश भट्ट की वेब सीरीज में होंगे ये स्टारकास्ट

फिल्म जगत के जाने माने फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। वह जल्द ही ड्रामेटिक लव स्टोरी पर आधारित एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज में अभिनेता ताहिर राज भसीन,अमला पॉल और अमृता पूरी अहम भूमिका में होंगी। इसकी जानकारी स्वयं महेश भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर...

 जर्जर विद्यालयों के भवनों के पुनर्निर्माण की एक सप्ताह में दें रिपोर्ट : विस अध्यक्ष 

ऋषिकेश, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जर्जर विद्यालयों के भवनों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।  मंगलवार को कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा है कि...

भाजपा पूर्व मंडल मंत्री राजीव सरीन सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने सभी का स्वागत किया। यहां कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में बड़ी...

कोराना वायरस के प्रति किया जागरूक 

कोरोना
ऋषिकेश,  स्वामी नारायण मिशन के खदरी खडकमाफ श्यामपुर में डेंगू ज्वर और कोरोना वायरस काे लेकर चिकित्सा एवं जागरुकता शिविर लगाया गया। शिविर में मिशन के अध्यक्ष डा.स्वामी नारायण ने इन बीमारियों के बारे में बताया कि ये तीनों बीमारियां संक्रामक हैं। आसपास के लोगों में भी इनके संक्रमण फैलते हुए देखे जा रहे हैं । लगभग चार वर्ष पहले डेंगू और चिकनगुनिया...

मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक तैयार करेंगे विकास की रूपरेखा

मार्च में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इसी क्रम में 13 फरवरी, को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों एवं विधायकगणों के साथ अब तक हुए विकास कार्यों के साथ ही भावी कार्ययोजना पर गहन मंथन करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक विभाग के कार्यों पर विस्तार से...

एटीपी रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंचे नोवाक जोकोविक

लंदन,  सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजा रैकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। जोकोविक ने स्पेन के राफेल नडाल को हटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। नडाल अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं जबकि फेडरर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार है। थीम एक स्थान के सुधार के...

दिल्ली के संग्राम में उत्तराखंड सरकार का इम्तिहान

देहरादून, दिल्ली के चुनावी संग्राम में उत्तराखंड सरकार का भी इम्तिहान है। जहां एक एक सीट पर भाजपा कडे़ मुकाबले से दो चार है, वहां पर उत्तराखंडियों के प्रभाव वाली दस सीटों पर कमल खिलाने के लिए उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री पसीना बहा रहे हैं। खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। भाजपा संगठन ने...

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कुम्भ मेले की आवश्यक तैयारियों के निर्देश

देहरादून, मुख्यमंत्री रावत 10 फरवरी 2020 को मेला नियंत्रण भवन हरिद्वार में अपराह्न 3ः00 बजे कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं से सम्बन्धित कार्यों एवं योजनाओं की गहन समीक्षा करेंगे। सचिवालय में कुम्भ मेले से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय प्रमुखों एवं विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों का...