Page 438

डीएम और एसपी ने लिया केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

आगामी केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन और यात्रियों को बेहतरीन सुविधा मुहैया कराने के लिए भारी बर्फबारी में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने केदारनाथ धाम में पैदल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए को गौरीकुंड में कार्यरत मजदूरों व यात्रियों के लिए शौचालय की व्यवस्था करने के लिए अलग-अलग...

हरिद्वार पहुंचे पाकिस्तान के हिंदू श्रद्धालुओं ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ  

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से तीर्थयात्रा पर सोमवार को हरिद्वार पहुंचे हिंदुओं के जत्थे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। साथ ही भारत सरकार के नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को सही ठहराते हुए इसे साहसिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे वर्षों पहले पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं का जीवन अच्छा हो सकेगा। इस जत्थे ने पाकिस्तान में...

ऋषिकेश में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू

महाशिवरात्रि
ऋषिकेश, देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर का महाशिवरात्रि पर्व 21 फरवरी को है। इसको लेकर शिवालयों में सजावट का काम शुरू हो गया है। भोले बाबा का त्योहार निकट आते ही भक्तों में भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए बेताबी बढने लगी है। महाशिवरात्रि पर्व पर मणिकूट पर्वत स्थित शिवधाम नीलकंठ महादेव मंदिर में बड़ी तादाद में श्रद्वालु जलाभिषेक करते...

उत्तरकाशी में कार भागीरथी मे गिरी, 6 की मौत

उत्तरकाशी,  गंगोत्री मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद एक कार (होंडा सिटी) के धरासू- नालू पानी के पास भागीरथी नदी में गिर जाने से छह लोगों की जान चली गई। होंडा सिटी पैराफीट तोड़ती हुई 300 मीटर नीचे गिरकर नदी में समा गई। डंडा एसडीएम आकाश जोशी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद इस...

18 वर्षों बाद भगवती राकेश्वरी और तुंगनाथ का अद्भुत मिलन 

रुद्रप्रयाग,  भगवान तुंगनाथ की दिवारा यात्रा सीमान्त ग्राम पंचायत और मदमहेश्वर यात्रा के अहम पड़ाव गौंडार गांव पहुंची। सोमवार को भगवती राकेश्वरी और भगवान तुंगनाथ के 18 वर्षों बाद अद्भुत मिलन के साक्षी सैकड़ों श्रद्धालु बने।  दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए उनियाणा गांव पहुंचेगी और महाशिवरात्रि पर्व पर दिवारा यात्रा मदमहेश्वर घाटी से विदा होकर कालीमठ घाटी में...

फिर उठेगा गैरसैंण का सुलगता सवाल

पर्वतीय जनभावनाओं की राजधानी गैरसैंण का सवाल फिर सुलगने को तैयार है। गैरसैंण में तीन मार्च से विधानसभा सत्र प्रस्तावित है। इस दौरान यह बात फिर से उठेगी कि पर्वतीय जनभावनाओं की इस राजधानी का भविष्य क्या है? क्या वह कभी स्थायी राजधानी घोषित होगी या फिर ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए सरकार के कदम आगे बढे़ंगे। भाजपा और कांग्रेस...

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया विभागों का बंटवारा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तीसरी बार बतौर मुख्यमंत्री अपना कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सतेंद्र जैन और राजेन्द्र पाल गौतम ने भी कार्यभार संभाल लिया है। दिल्ली सचिवालय में सोमवार को केजरीवाल मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक हुई जिसमें सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। केजरीवाल अपने पास कोई मंत्रालय नहीं रखेंगे।...

निर्भया केस: दोषियों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे दी जाएगी फांसी

  - पटियाला हाउस कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को निर्भया के दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। एडिशनल सेशंस जज धर्मेंद्र राणा ने 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी देने का आदेश जारी किया है। सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट को स्टेटस रिपोर्ट सौंपा। सरकारी वकील राजीव...

गंगा में टापू पर फंसे पश्चिम बंगाल के 3 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

बंगाल से आए तीन पर्यटकों को पुलिस ने उस समय सुरक्षित निकाल लिया, जब वह गंगा के बीच बने टापू में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण फंस गए थे। थाना मुनि की रेती प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि रविवार शाम थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग पूर्णानंद घाट पर गंगा नदी के बीच में...

उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा करवट, 19 को बारिश और बर्फबारी के आसार

बर्फबारी
उत्तराखंड में करीब एक हफ्ते से दिन में तापमान बढ़ने लगा है लेकिन अगले दो दिनों में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में 19 और 20 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अधिकारी अमित कुमार ने मौसम विभाग के हवाले से सोमवार को यहां बताया कि...