Page 433

एसआरएचयू-बायोसाइंस विभाग के भवन का उद्घाटन

डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एचआईएमएस) के बायो साइंस विभाग के नए भवन का उद्घाटन किया गया। कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि स्टूडेंट्स का ओवरऑल डेवलेपमेंट विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में पूजा-अर्चना के साथ एचएमआईएस के अधीन संचालित बायोसाइंस विभाग के नए भवन का लोकर्पण किया गया। इस...

भारत-अमेरिका संबंधों के लिए ट्रम्प की यात्रा अहम

नई दिल्ली, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को अपनी पहली भारत यात्रा पर अहमदाबाद आ रहे हैं। भारत का दौरा करने वाले ट्रम्प सातवें अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। वह भारत में तीन शहर अहमदाबाद, आगरा और राजधानी दिल्ली जाएंगे। अहमदाबाद के "नमस्ते ट्रम्प" कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के 100,000 से अधिक लोगों को संबोधित करने की उम्मीद है। यह "हाउडी, मोदी" कार्यक्रम के...

कोरोना वायरस: बिना मास्क के भारत-नेपाल सीमा पर प्रवेश प्रतिबंधित 

दुनिया के लिए गंभीर समस्या बन चुके कोरोना वायरस ने भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से बिना मास्क पहने लोगों के सीमा के आर-पार प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस निर्णय के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें बिना मास्क लगाए प्रवेश कर रहे लोगों को लौटा...

कुंभ-2021 से पहले चारधाम सड़क प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्यः वीके सिंह

ऑल वेदर रोड
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल (रिटायर्ड ) वीके सिंह ने कहा है कि चारधाम सड़क प्रोजेक्ट को अगले साल हरिद्वार में पड़ने वाले कुंभ से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में प्रोजेक्ट की प्रगति का ब्योरा देते हुए कहा कि चारधाम सड़क प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य शुरू है। कोशिश...

नई आबकारी नीतिः दुकानों का आवंटन होगा लाटरी से, 3600 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

हरिद्वार
उत्तराखंड कैबिनेट की सचिवालय में हुई बैठक में शनिवार को नई आबकारी नीति, राज्य बजट और राज्यपाल के अभिभाषण सहित कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 13 बिंदुओं को रखा गया। राज्य का अनुमानित बजट 53, 000 हजार करोड़ रुपये होगा। यह पिछले साल से 10 प्रतिशत ज्यादा है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत...

एक और वरिष्ठ आईएएस ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति 

उत्तराखंड के वरिष्ठ नौकरशाहों का प्रदेश से मोहभंग होने लगा है। अब एक और वरिष्ठ आईएएस ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। डाॅ. उमाकांत पंवार के बाद डाॅ. राकेश कुमार दूसरे ऐसे आईएएस हैं जो स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके हैं। डाॅ. राकेश कुमार की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को स्वीकृति मिल गई है। वह केंद्र में प्रतिनियुक्ति का समय बढ़ाए जाने को...

वरुण और सारा की ‘कुली नं 1’ की शूटिंग पूरी, 1 मई को रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री सारा अली खान की जोड़ी 'कुली नं 1' में नजर आने वाली हैं। अभिनेता वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन की आगामी कॉमेडी फिल्म 'कुली नं 1' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म 'कुली नं 1' इसी साल 1 मई को रिलीज होने वाली है। 32 वर्षीय अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी के साथ इसकी जानकारी...

अनिल कपूर और शेखर कपूर को ‘मिस्टर इंडिया’ के रीमेक की सूचना नहीं देने पर भड़कीं सोनम कपूर आहूजा

जब से फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने शेखर कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के रीमेक की घोषणा की है तभी से सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के निर्देशक शेखर कपूर के बाद अब सोनम कपूर ने रीमेक बनने की खबर पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अभिनेत्री ने...

कोरोना वायरस की वजह से ग्लोबल एयरलाइनों को  29 अरब डालर की क्षति 

लॉस एंजेलिस,  चीन में कोरोना वायरस की वजह से ग्लोबल एयरलाइनों को मौजूदा वित्त वर्ष में 29 अरब डालर की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। इनमें ज़्यादातर एयरलाइनें चीन की हैं। चीन से आने और जाने वाली एयरलाइनों के बारे में जानकारी चाही, तो साफ़ साफ़ बता दिया कि उन्हें यह जानकारी देने का कोई अधिकार नहीं है। इंटरनेशनल...

पेट्रोल के भाव में मामूली बढ़ोतरी, डीजल में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्‍ली,  ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने कई दिनों के अंतराल के बाद शनिवार को पेट्रोल के भाव में मामूली बढ़ोतरी की है। हालांकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ओएमसी ने पेट्रोल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में...