कोरोना वायरस के चलते डॉ गायत्री नैनीताल में रुकीं, विद्यार्थियों को पढ़ा रहीं ऑनलाइन
नैनीताल, कोरोना वायरस के चलते चीन की शियान जाइटोंग यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डा. गायत्री कठायत चीन नहीं जा पा रही हैं। वे इन दिनों अपने घर नैनीताल में हैं, लेकिन उन्होंने घर में ही बकायदा अपना विशेष कार्यालय स्थापित कर लिया है। यहां से वे शियान यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियाें को ऑनलाइन पढ़ा रही हैं।
डा. गायत्री के नाम...
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में विधानसभा का बजट सत्र शुरू
भराड़ीसैंण (गैरसैंण) चमोली, उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र यहां राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और उम्मीद जताई कि यह सरकार आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हुए हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। इससे पहले राज्यपाल ने गार्ड ऑफ आनर लिया। इस मौके...
नई भूमिका में आने के बाद बंशीधर भगत पर भी होंगी निगाहें
देहरादून, विधानसभा के गैरसैंण में होने जा रहे सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के तालमेल की पहली परीक्षा होगी। सदन में सबकी निगाहें भगत पर होगी कि वह मुख्यमंत्री की ढाल बनने में कितना कामयाब होते हैं। कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के बीच अच्छा तालमेल दिखता है। अब त्रिवेंद्र-भगत की...
नैनीताल में शुरू हुई मूक फिल्म ‘टसल ऑफ वर्ल्ड’ की शूटिंग
नैनीताल, नैनीताल में मूक और लघु फिल्म ‘टसल ऑफ वर्ल्ड’ की शूटिंग शुरू हुई है। सोमवार को नैनी झील के किनारे माल रोड पर कुछ दृश्यों को फिल्माया गया। इस फिल्म में नायिका प्राची बंसल लेखक के रूप में है। इसके निर्देशक बरेली (यूपी) के मयंक श्रीवास्तव हैं।
उन्होंने बताया कि यह फिल्म प्रयांक प्रोडक्शन के लिए बनाई जा रही...
विधायक मनोज रावत साइकिल से पहुंचे कर्णप्रयाग
गैरसैंण में आयोजित विधानसभा के बजट सत्र की समयावधि बढ़ाने के साथ ही गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर साइकिल यात्री केदारनाथ के विधायक मनोज रावत सोमवार को कर्णप्रयाग पहुंचे।
उन्होंने कहा की पूर्व की हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही थी। भाजपा की...
सरकार ने कहा- काम नहीं तो वेतन नहीं, हड़ताली कर्मचारियों का 5 से इमरजेंसी सेवाएं ठप करने का ऐलान
उत्तराखंड में सरकार से वार्ता विफल होने के बाद जनरल ओबीसी कर्मचारी सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के इस रवैये पर शासन ने भी सोमवार को कड़ा रुख अपनाते हुए ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ का फरमान सुना दिया। सरकार के इस आदेश ने आग में घी डालने का काम किया। हड़ताली कर्मचारी जहां एक तरफ बेमियादी...
हाईकोर्ट का आदेश न मानने पर हिमालयन आयुर्वेदिक काॅलेज के प्रधानाचार्य को रहना पड़ा हिरासत में
उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर हिमालयन आयुर्वेदिक काॅलेज के प्रधानाचार्य अनिल झा को सोमवार को दो घंटे तक हिरासत में रहना पड़ा। हाईकोर्ट ने 3 मार्च की तिथि नियत करते हुए कॉलेज के निदेशक को पेश होने के निर्देश दिए हैं।
न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार कॉलेज...
हाईकोर्ट ने दो सप्ताह में दून वैली के सभी स्लाटर हाउसों की जांच रिपोर्ट डीएम से तलब की
नैनीताल, उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश रमेश रंगनाथन व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने दून वैली में जिंदा जानवरों के आयात पर रोक लगाने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए देहरादून के जिलाधिकारी सहित राज्य सरकार से दो सप्ताह के भीतर दून वैली में सभी स्लाटर हाउसों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले...
30 साल के हुए टाइगर श्रॉफ, ‘हीरोपंती’ ने बनाया रातों-रात स्टार
बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। टाइगर श्रॉफ का जन्म आज ही के दिन यानी 2 मार्च, 1990 को मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री आयशा श्रॉफ के घर हुआ। अपने डांस और एक्शन से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले हैंडसम अभिनेता टाइगर श्रॉफ को बचपन से ही डांस...
कोरोना वायरस: चीन से धागे की आपूर्ति नहीं, भागलपुर का सिल्क कारोबार सिसकने को मजबूर
भागलपुर, चीन में फैले कोरोना वायरस का असर अब भागलपुर के सिल्क बाजार पर पड़ने लगा है। कोरोना वायरस के कारण चीन से सिल्क धागे की आपूर्ति नहीं होने के कारण थोक कारोबारियों ने चीन निर्मित चाइनीज धागे की कीमत बढ़ा दी है जिससे सिल्क धागे की आपूर्ति में बीस फीसदी से अधिक की कमी आ गयी है। इस...


























































