विधायक मनोज रावत साइकिल से पहुंचे कर्णप्रयाग

0
453
गैरसैंण में आयोजित विधानसभा के बजट सत्र की समयावधि बढ़ाने के साथ ही गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर साइकिल यात्री केदारनाथ के विधायक मनोज रावत सोमवार को कर्णप्रयाग पहुंचे।
उन्होंने कहा की पूर्व की हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही थी। भाजपा की सरकार आते ही इस पर विराम लगा दिया गया।
लालटेन यात्रा से उत्साहित कांग्रेस अब करेगी पोल खोल यात्रा  
लालटेन पद यात्रा से उत्साहित कांग्रेस देहरादून में धरना-प्रदर्शन कर श्रीनगर में 26 मार्च को ‘पोल खोल यात्रा’ आयोजित करेगी। इस यात्रा में त्रिवेन्द्र सरकार की विफलताओं और वादों को जनता के सामने रखा जाएगा।
सोमवार को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया कि हल्द्वानी की लालटेन पद यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। इसी क्रम में प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में पौड़ी जिला के श्रीनगर में 26 मार्च को पार्टी बड़े स्तर पर ‘पोल खोल यात्रा’ कार्यक्रम करेगी। इसकी तैयारी के लिये एक बैठक 12 मार्च को प्रदेश मुख्यालय पर बुलाई गई है। इस बैठक में पौड़ी सासंद, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारीगण, कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण व जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखगण शामिल होंंगे।