ऋषिकेश एम्स ने की कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी
ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में कोरोना वायरस आशंकित मरीजों के लिए ओइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था के साथ अब विभिन्न काउंटरों पर इंफ्रारेड थर्मामीटर व कोरोना संक्रमित रोगियों व उनके तीमारदारों के लिए मास्क की व्यवस्था भी कर दी गई है, जिससे अन्य लोगों को इस बीमारी के संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।
एम्स ऋषिकेश प्रशासन की ओर...
नैनीताल पहुंचे इटली के दोनों नागरिक स्वस्थ
नैनीताल, कोरोना वायरस की दहशत के बीच नैनीताल पहुंचे इटली के दोनों सैलानी स्वस्थ हैं। यह दोनों गुरुवार को यहां पहुंचे। यह दोनों मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईकोर्ट के निचले गेट के पास के एक होटल में ठहरे हैं। मल्लीताल कोतवाली ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी थी। इस पर जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस...
इस साल होलिका दहन का योग शुभ मुहूर्त में
हरिद्वार, रंगों का त्योहार होली इस साल 10 मार्च को मनाया जाएगा। नौ मार्च को होलिका दहन होगा। इस वर्ष होलिका दहन गज केसरी योग में किया जाएगा। इस योग को शुभकारी माना जाता है। यह कहना है पं. देवेन्द्र शुक्ल शास्त्री का।
उन्होंने बताया कि इस बार होलिका दहन गज केसरी योग में होगा। यह शुभकारी होता है। इसका प्रभाव...
खाई में गिरा मैक्स वाहन, छह की मौत और चार घायल
नई टिहरी, ज्वारना-बंगियाल लिंक मोटरमार्ग पर देवीधार के पास एक एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार छह लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को चंबा और जिला अस्पाताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।
कंडीसौड़ तहसीलदार उपेन्द्र बहुगुणा ने बताया कि...
कोरोना की दस्तक पर सलमान खान ने कहा-नमस्कार…हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है!
सलमान खान इन दिनों 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। सलमान खान ने कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कोरोना वायरस अब भारत में भी अपना पैर पसार रहा है। अब तक 29 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी हैं। सलमान खान ने प्रशंसकों को कोरोनो वायरस...
एम्स ऋषिकेश और दून अस्पताल की कोरोना पर लचर तैयारियों को लेकर भड़के डीएम
जिलाधिकारी ने एम्स ऋषिकेश एवं दून अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए की गई लचर तैयारियों पर नाराजगी जताते हुए संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में प्रशिक्षित चिकित्सकों के माध्यम से इलाज कर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।
जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी डाॅ.आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन एवं चिकित्सा...
उत्तराखंडः विधानसभा में गूंजा महान सर्वेयर पं. नैनसिंह रावत के वंशजों की गुरबत का मामला
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को महान सर्वेयर व अन्वेषक पंडित नैन सिंह रावत के वंशजों की खराब माली हालत और गुरबत का मसला गूंजा। धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने नियम 58 के तहत यह मामला उठाया।
- हरीश धामी ने उठाया मुद्दा, प्रदेश सरकार से वंशजों के बकाया कर्ज को चुकाने की मांग की
- प्रदेश सरकार ने...
उत्तराखंड में 18 मार्च के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तारः मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को कहा कि 18 मार्च के बाद कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी का विशेषज्ञों से ब्लू प्रिंट तैयार कराया जाएगा, उसके बाद प्राथमिकता और बजट की उपलब्धता के आधार पर...
ईपीएफओ ने पीएफ पर ब्याज दर घटाया, अब मिलेगा 8.5 फीसदी ब्याज
नई दिल्ली, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के करीब 6 करोड़ अंशधारकों को बड़ा झटका देने वाली खबर है। ईपीएफओ अपने सदस्यों को उनकी भविष्य निधि (पीएफ) पर 8.65 फीसदी के बजाय अब 8.5 फीसदी ही ब्याज देगा। चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ब्याज दरों में 0.15 फीसदी की कटौती की गई है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री...
कोरोना वायरस के भय से नहीं छुआ एक हफ्ते से अपना चेहरा : डोनाल्ड ट्रंप
वॉशिंगटन, व्हाइट हाउस में आयोजित एक बैठक के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस के डर से उन्होंने हफ्ते भर से अपना चेहरा नहीं छुआ है, यह ऐसी चीज है जिसे वह ‘मिस’ करते हैं।
व्हाइट हाउस में आयोजित बैठक में देश के प्रमुख हवाई सेवाओं के अध्यक्ष मौजूद थे। साउथवेस्ट, यूनाइटेड, अमेरिकन और जेट ब्लू के...



























































