ऋषिकेश में फंसे युवकों को विधायक की पहल पर डीएम ने भिजवाया उत्तरकाशी
पहाड़ के पढ़े लिखे जो युवा रोजगार के लिए देश के अलग- अलग हिस्सों में विभिन्न होटलों तथा दूसरे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने गए थे, वे इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उत्तरकाशी के युवक कोरोना के बाद घोषित लाॅक डाउन के बाद सोमवार तड़के ऋषिकेश- देहरादून पहुंचे थे। राज्य में लाॅक डाउन के चलते सभी...
कोरोना लॉकडाउन: रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के लिये इन दुकानों से करें संपर्क
राज्य में कोरोना लॉकडाउन के चलते लोगों को जरूरी सामान की किल्लत से बचाने के लिये प्रशासन ने कमर कस ली है। देहरादून की बात करें तो जिला प्रशासन ने जिला पुलिस के साथ मिलकर लोगों तक जरूरत का सामना पहुंचाने के लिये इंतजाम किये हैं। इसके लिये पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में दुकानों को चिन्हित किया है।...
ऋषिकेश में लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 7 लोग गिरफ्तार
ऋषिकेश, उत्तराखंड सरकार द्वारा घोषित लॉक डाउन का उल्लंघन किए जाने पर ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड सरकार द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये संपूर्ण उत्तराखंड में लॉक डाउन घोषित किया गया है। इसके बावजूद तीर्थ नगरी में बिना कारण सड़कों पर घूम रहे 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें टोनी...
उत्तरकाशी: अब तक 168 सन्दिग्ध लोगों की हुई स्क्रीनिंग, नहीं मिले कोरोना के लक्षण
उत्तरकाशी, उत्तरकाशी में सोमवार 23 मार्च को प्रदेश भर से जनपद में आएं 57 स्थानीय व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। फिलहाल इनमें किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए।
जिला चिकित्सालय वॉर रूम से मिली जानकारी के अनुसार इन्हें एहतियात के तौर पर 14 दिन तक क्वारंटाइन में रखा गया है। सीएमओ डीपी जोशी ने बताया कि अब तक...
भारतीय करंसी रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले पहुंचा 76 के नीचे
नई दिल्ली/मुंबई, कोरोना वायरस के कोहराम असर हर जगह देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली सहित 12 राज्यों ने लॉकडाउन घोषित किया है। वहीं, शेयर बाजार धड़ाम हो रहे हैं और रुपया भी लुढ़कता जा रहा है। रुपया सोमवार को नए लो पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपये में 95 पैसे की गिरावट देखी गई, जिसके बाद...
युवाओं ने शुरू की घरों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने की मुहिम शुरू
गोपेश्वर, चमोली में लॉकडाउन के दौरान जिला मुख्यालय पर स्वयं सेवी युवाओं के संगठन एलडीआरएफ (लोकल डिजास्टर रिलीफ फोर्स) ने एक सार्थक मुहिम शुरू की है। युवाओं ने संगठन के विभिन्न मोहल्लों में निवास करने वाले युवाओं के नम्बर सोशल मीडिया पर जारी कर खाद्यान्न और दवाइयों की आपूर्ति के लिए सम्पर्क करने की अपील की है। युवाओं की...
नैनीताल में सुबह 8 से 2 बजे तक ही खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें
नैनीताल, शहर में मेडिकल स्टोर पूरे 24 घंटे जबकि अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें प्रातः 8 से दिन में 2 बजे तक एवं मल्लीताल स्थित सब्जी मंडी सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक खुलेगी। इसके अलावा कोई भी दुकानें, रेस्टोरेंट आदि किसी भी स्थिति में नहीं खोले जाएंगे। सोमवार को पुलिस-प्रशासन एवं नगर के व्यापार मंडल अध्यक्षों...
कोरोना वायरस के सम्बन्ध में फीडबैक लेते हुए आगे की तैयारियों पर चर्चा की: मुख्यमंत्री
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस के सम्बन्ध में फीडबैक लेते हुए आगे की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक के उपरान्त मीडिया के साथ अनौपचारिक वार्ता में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने आमजन से लाॅक डाउन में अपनी सहभागिता निभाने का अनुरोध किया। उन्होंने सरकार द्वारा दिए गए...
उत्तरकाशी की सीमाएं सील, परीक्षण के बाद आने की अनुमति
उत्तरकाशी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के ऐलान के बाद डीएम ने जनपद की सीमाएं सील कर पुलिस तैनात कर दी है। धरासू, डांमटा मोरी पुलिस सीमाओं पर चैकिंग कर रही। इसी बीच लॉकडाउन के बाद गुजरात, मुंबई, चंडीगढ़ से वापस लौटने वाले स्थानीय लोगों की जांच की जा रही है।
इधर, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में...
लॉक डाउन का मिलाजुला असर, वाहन लेकर सड़कों पर उतरे लोग
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रशासनिक अधिकारियों को लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आग्रह किया है कि "कोरोना वायरस संक्रमण" के बचाव के लिए लोग अपने घरों में रहें। लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसीलिये राज्य में...



























































