Page 395

डॉक्टर की पर्ची के बगैर मेडिकल स्टोर पर नहीं मिलेगी सर्दी, खांसी और जुकाम की दवा

डॉक्टर
- बिना पर्ची के इन दवाओं के लिए आने वाले का ब्योरा सीएमओ को मुहैया कराना होगा ः डीएम कोराेना वायरस (कोविड 19) संक्रमण के बढ़ते खतरे से बचाव के मद्देनजर अब मेडिकल स्टोरों से डॉक्टर की पर्ची के बगैर सर्दी, खांसी और जुकाम की दवा के लेनदेन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार...

आईआईटी रुड़की के सहयोग से एम्स ने किया पोर्टेबल वेंटीलेटर सिस्टम विकसित

आईआईटी रुड़की
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश ने कोरोना वायरस कोविड 19 के विश्वव्यापी बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर आईआईटी रुड़की के सहयोग से पोर्टेबल वेंटीलेटर सिस्टम प्राणवायु विकसित किया है, जिसे देश में वेंटीलेटर की कमी के चलते मरीजों के उपचार में उपयोग में लाया जाएगा। एडवांस तकनीक पर आधारित यह वेंटीलेटर सिस्टम कोविड मरीजों के लिए खासतौर से कारगर...

उत्तराखंड में कोरोना से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी, 23 नए आइसोलेशन वार्ड बने

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सरकार ने कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण के लिए आवश्यक संसाधनों को निरन्तर बढ़ाया गया है। राज्य स्तर पर कोविड-19 संक्रमण पर निगरानी के लिए संचालित हो रहे वार रूम से मिली जानकारी के आधार पर अपर सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं मिशन निदेशक एनएचएम) युगल...

आबादी से सटी राजाजी टाइगर रिजर्व की 30 किमी सीमा अति संवेदनशील घोषित

अमेरिका के न्यूयार्क में एक बाघिन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। इसके मद्देनजर उत्तराखंड में भी राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क का प्रशासन भी सतर्क हो गया है। आबादी क्षेत्र से लगी 30 किलोमीटर की सीमा को अति संवेदनशील घोषित किया गयाहै। हरिद्वार और देहरादून में बसावट से लगी करीब 30 किलोमीटर...

उत्तराखंडः कोरोना के मद्देनजर मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों के वेतन में 30 प्रतिशत कटौती का फैसला

उत्तराखंड सरकार प्रदेश में बढ़ती जमातियों की संख्या के दृष्टिगत  लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने के पक्ष में, केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव उत्तराखंड कैबिनेट ने बुधवार को बैठक में कोरोना वायरस (कोविड-19) से जंग के मद्देनजर अहम फैसले लिए हैं। इनमें केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अंतर्गत मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और विधायकों के वेतन में 30 प्रतिशत कटौती का फैसला भी शामिल...

कोरोना वायरस से लड़ाई में कैसे “चैत की चैताली” बना हथियार

कोरोना
कोरोना वायरस से लड़ाई में हर व्यक्ति अपना योगदान दे रहा है। देश के साथ उत्तराखंड भी इन दिनों लॉकडाउन में है और ऐसे में, घरों में बंद लोगों को कोरोना से लड़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिये युवा गढ़वाली गायक अमित सागर सामने आये हैं एक ख़ास पेशकश लेकर। अमित द्वारा मशहूर गायक चंद्र सिंह राही की शान में गाये गीत ‘चैत...

उत्तराखंडः 1879 में हरिद्वार कुंभ के समय हैजा फैलने पर भी हुआ था लॉक डाउन

पुरोला
लॉक डाउन का फरमान देवभूमि के लोगों के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पहले 1879 में हरिद्वार कुंभ के समय व्याप्त गंदगी के कारण हैजा फैलने पर भी गढ़वाल के सहायक आयुक्त को लॉक डाउन का आदेश देना पड़ा था। उस समय हरिद्वार कुंभ में हैजा फैलने पर सहयात्री तक बीमार और मृतकों को छोड़ कर भागने...

कोरोना से निबटने की बड़ी तैयारी, हाइब्रिड रेलगाड़ियों में होगा आइसोलेशन सेंटर 

सबसे सुरक्षित कुमाऊं जो अब बहुत बड़े संक्रमित इलाके के में तब्दील होता जा रहा है इस परिवर्तन के पीछे तब्लीगी जमात के उन जमातियों का बड़ा योगदान है जो यहां की मस्जिदों में पनाह लिये हुए थे। कुछ पुलिस द्वारा टांडा के खेतों से पकड़े गए थे। इनकी संख्या से कुमाऊं के कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या मे...

कोरोना के मद्देनजर देहरादून में तीन होटलों का अधिग्रहण

कोरोना
कोरोना वायरस (कोविड 19) के मद्देनजर संक्रमित व्यक्तियों काे डॉक्टरों के पर्यवेक्षण में क्वारंटाइन करने के लिए प्रशासन ने जनपद के तीन होटलों का अधिग्रहण किया है। यह होटल हैं- वाइस राय इन, सहारनपुर रोड निरंजनपुर, स्काई स्कैपरस जीएमएस रोड, मौजा कण्डोली एवं  दून कैसल, पटेलनगर सहारनपुर रोड हैं। इनमें क्रमशः 29 कमरे तथा 58 बेड, 37 कमरे तथा 76 बेड और 20...

बदरीनाथ के कपाट खुलने से पूर्व इस बार नहीं होगा तिमुंड्या कौथिग व गरुड छाड मेला

बदरीनाथ
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस बार बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व होने वाला धार्मिक आयोजन तिमुंड्या कौथिग (तीन सिर वाला) और गरुड़ छाड़ मेला नहीं होगा। देव पुजाई समिति ने जोशीमठ में होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। हालांकि कुछ गिने चुने लोगों के बीच ही धार्मिक परंपरा का निर्वहन कर ये आयोजन...