Page 39

उत्तराखंड : हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बवाल के बाद लगा कर्फ्यू, उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के बाद हुए बवाल और हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने के साथ ही उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस बलों को गोली मारने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को गम्भीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव और...

उत्तराखंड : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

हरक सिंह
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूरे देश की तरह उत्तराखंड में भी छापेमारी प्रारंभ कर दी है। कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत के घर और उनसे जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है। दिल्ली, उत्तराखंड, चंडीगढ़ समेत 16 स्थानों पर ईडी छापेमारी की जा रही है। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस के नेता हरक सिंह के ठिकानों पर...

उत्तराखंड : विधानसभा में पेश किया गया समान नागरिक संहिता विधेयक

उत्तराखंड विधानसभा के पटल पर आज (मंगलवार) आज समान नागरिक संहिता विधेयक को रखा गया। इसके बाद सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।इसके बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल पर चर्चा शुरू हुई। सायं करीब साढ़े छह बजे तक चर्चा के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कल 11 बजे तक के...

मंत्रिमंडल में उत्तराखंड फ़िल्म नीति-2024 सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर लगी मुहर

उत्तराखंड
धामी मंत्रिमंडल में उत्तराखंड फ़िल्म नीति-2024, जनपद चंपावत के तहसील पाटी को नगर पंचायत बनाने, नगरपालिका खटीमा का विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार सायं सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। विधानसभा का सत्र आहूत होने के चलते मंत्रिमंडल की ब्रीफिंग की गई। फिल्म नीति के तहत फिल्म विकास परिषद द्वारा...

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार को ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुरू है। मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं -गढ़वाल मंडल के पांच जनपदों में ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात होने आसार हैं। पहाड़ों पर ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का क्रम जारी...

राज्यपाल ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी को दिलाई शपथ

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने रविवार को राजभवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी को पद की शपथ दिलाई। इसके पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राष्ट्रपति की ओर से जारी मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस आरएस चौहान की स्थानांतरण की अधिसूचना पढ़ी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य...

मसूरी में बर्फबारी का पर्यटक ले रहे आनंद, कई जगह बर्फबारी बनी मुसीबत

मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फबारी के बाद लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। मसूरी में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। हालांकि बर्फबारी के बाद लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। बर्फबारी के बाद कई मुख्य सड़कों पर फिसलन होने से वाहनों को चलने में दिक्कत हो रही है जिस कारण कई वाहन फिसल...

उत्तराखंड में छह आईएएस सहित 18 अधिकारियों का तबादला

उत्तराखंड शासन ने मंगलवार देररात छह आईएएस, 12 पीसीएस सहित कुल 18 अधिकारियों का स्थान्तरण किया है। इनमें मेहरबान सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि विकास मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक हरिश्चंद्र कांडपाल को निदेशक सेवायोजन हल्द्वानी और...

हवाई यात्रा से उत्तराखंड पर्यटन को लगेंगे पंख : धामी

मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री स्वयं भी हवाई जहाज में बैठकर देहरादून रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने इस हवाई सेवा प्रारंभ होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड...

अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर एसडीआरएफ जवान ने लहराया भारतीय ध्वज

एसडीआरएफ पुलिस के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय ध्वज लहराकर देश और उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है। एसडीआरएफ मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ 29 जनवरी को समय प्रातः 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह किया। पुलिस...