उत्तराखंडः कोरोना से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई कैबिनेट की बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना से राज्य में निपटने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने को लेकर मंथन हुआ। बैठक में निर्णय किया गया कि श्रीनगर (गढ़वाल) मेडिकल कालेज में गुरुवार से कोरोना की जांच शुरू की जाएगी। इसके साथ ही रुद्रपुर, हरिद्वार और पिथौरागढ़...
अभिनेता इरफान खान का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
फिल्म जगत के शानदार अभिनेता इरफान खान का आज बुधवार की सुबह 54 साल की उम्र में निधन हो गया। वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। इरफान खान के इंतकाल की खबर के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।फिल्म निर्देशक शूजित सरकार...
उत्तरकाशीः कोरोना के लिए सुरक्षित नहीं सीमांत जिले का अस्पताल, डब्ल्यूएचओ ने उठाया सवाल
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के राज्य सर्विलांस मेडिकल अधिकारी ने उत्तरकाशी के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें तमाम खामियां नजर आयीं। खासकर कोरोना के मद्देनजर अस्पताल सुरक्षित नहीं है।
डब्ल्यूएचओ ने बॉयो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही 1967 में बने भवन की जर्जर स्थिति पर भी अफसोस जताया है। इसके अलावा...
अर्द्धसैनिक बल तक पहुंचा कोरोना, सीआरपीएफ जवान की मौत
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक 55 वर्षीय जवान सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन की मंगलवार को दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई। सीआरपीएफ के प्रवक्ता के अनुसार यह जवान दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती था। वह असम का रहने वाला था और 31वीं बटालियन में तैनात था।
- गृहमंत्री अमित शाह ने जवान की मौत पर दुख जताकर...
चारधामः सादगी के साथ खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ भगवान के कपाट इस यात्रा वर्ष में मेष लग्न, पुनर्वसु नक्षत्र में आज प्रातः 6 बजकर 10 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक खुल गये हैं।
प्रात: तीन बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। पुजारी शिवशंकर लिंग एवं वेदपाठी मंदिर के दक्षिण द्वार पूजन के बाद मुख्य मंदिर परिसर में प्रविष्ट हुए। मुख्य...
बदरीनाथ धाम में रंग रोगन शुरू, कपाट खुलने से पहले तैयारियों में जुटा देवस्थानम बोर्ड
बदरीनाथ धाम यात्रा को लेकर देवस्थानम बोर्ड ने मंदिर की सजावट आदि का कार्य शुरू कर दिया है। धाम की विद्युत व्यवस्था सुचारु होने के साथ ही कर्मचारियों ने मंदिर परिसर से बर्फ भी हटा दी है। बोर्ड ने दिनों युद्ध स्तर पर मंदिर परिसर के सिंहद्वार आदि का रंग-रोगन कराना शुरू कर दिया गया है।
15 मई को खुलेंगे...
विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर कोरोना की मार
उत्तराखंड स्थित विश्व धरोहर 'फूलों की घाटी' तक जाने वाला मार्ग को कोरोना काल की वजह से खोलने का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। यहां का रास्ता नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क से जाता है। पूरे मार्ग पर भारी ग्लेशियर पसरे हैं। हर तरफ बर्फ ही बर्फ है। हर वर्ष फूलों की घाटी की यात्रा एक जून से...
मोदी फूड्स के माध्यम से 7500 से अधिक लोगों को वितरित किया गया राशन: विधायक जोशी
देहरादून, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मोदी फूड्स के पाॅच वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर नयागांव, अनारवाला, जोहड़ीगांव, मालसी, सालावाला एवं मकड़ैतगांव के लिए रवाना किया। विधायक गणेश जोशी ने बताया कि मोदी फूड्स के माध्यम से अब तक मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 7500 राशन किट वितरित की जा चुकी है और मोदी...
उत्तराखंडः दून मेडिकल कॉलेज में अब कंटेनर में लगेगी फ्लू ओपीडी
देहरादून के लिए सोमवार का दिन काफी राहत भरा रहा। सोमवार को जहां एक ओर कोरोना टेस्ट की सभी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुईं, वहीं देहरादून के तीन मरीज और हरिद्वार के दो मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इसी कड़ी में एक नई पहल दून मेडिकल कालेज में देखने को मिली, जहां अब सर्दी, खांसी और बुखार...
कोरोना महामारी के बीच समने आया बीट्ल्स और उत्तराखंड का कनेक्शन
(मसूरी) शायद ही किसी ने सोचा होगा कि उत्तराखंड और मशहूर बैंड बीट्ल्स के गीत “We’ll get by with a little help from our friends" के बीच कोई कनेक्शन होगा?
हाल ही में, लिवरपूल के बीट्ल्स स्टोरी ने इस ग्रुप के दुनिया भर में मौजूद चाहने वालों का एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में यह सभी फैन्स बीट्ल्स के गीत “We’ll get by...



























































