एकांतवास के दौरान पौड़ी में हो चुकी हैं तीन मौतें
जनपद पौड़ी में एकांतवास के दौरान अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उक्त सभी मरीज पूर्व से ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। इसके बावजूद यह तो सच है कि तमाम एकांतवास केंद्रों पर सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कई एकांतवास केंद्रों पर बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं।...
उत्तराखंड: हवाई यात्री होंगे होटलों में क्वारंटाइन, भुगतान खुद करना होगा, यहां पढ़े प्रक्रिया
लॉक डाउन-4.0 के दौरान देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू करने के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने भी अपनी तैयारी कर ली है। उत्तराखंड से 7 उड़ानें परिचालित होंगी। इसलिए राज्य सरकार ने गढ़वाल के कमिश्नर रविनाथ रमन और एसडीआरएफ के आईजी संजय गुंज्याल को राज्यों के बीच समन्वय के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। प्रभावी समन्वय के...
चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की पहली बैठक में कई फैसलों पर मुहर
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए, जिसमें हक-हकूकधारियों और बद्री-केदार मंदिर समिति के कार्मिकों के हितों का पूरा ख्याल रखा गया।
बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विश्वभर में उत्तराखंड अध्यात्म का केन्द्र है। उत्तराखंड के मन्दिरों की...
धारचूला में इंटरनेशनल झूलापुल खुलने से दोनों तरफ फंसे लोगों की हुई घर वापसी
धारचूला में इंटरनेशनल झूलापुल खुलने से सीमांत क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुल खुलने पर नेपाल के माइग्रेशन पर जाने वाले छांगरू और तिंकर के ग्रामीणों ने जानवरों के साथ भारत में प्रवेश किया। साथ ही दो महीने से नेपाल में फंसे 40 भारतीय परिवारों की स्वदेश वापसी हुई है। इसके अलावा 150 के अधिक...
एकांतवास में रह रहे तीन दोस्तों ने बदल दी स्कूल की तस्वीर
(गोपेश्वर) कोरोना वायरस के वैश्विक संकट की इस घड़ी में अपने-अपने गांव लौटे लोगों को गांव के एकांतवास केंद्र में रहना अखर रहा है। कई लोग इन केंद्रों में सुविधाओं को लेकर जहां आक्रोशित हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने एकांतवास अवधि में अनुकरणीय कार्य करके मिसाल पेश कर रहे हैं। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है...
अलकनंदा में डाला जा रहा है बदरीनाथ हाईवे चौड़ीकरण कार्य मलबा
(गोपेश्वर) बदरीनाथ हाईवे पर स्थित चमोली में एनएचआईडीसीएल की लापरवाही ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कंपनी की ओर से हिल कटिंग के दौरान निकले मलबे से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। जिससे यहां कस्बे के घरों धूल से पट गये हैं। निर्माणदायी संस्था भी इस मलबे को अलकनंदा नदी डाल रही है। स्थानीय लोगों...
टनकपुर बनबसा पहुंचे सैकड़ों नेपालियों ने किया नेपाल सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन
(बनबसा) लाॅकडाउन के चलते भारत के विभिन्न शहरों में फंसे नेपाली नागरिक भी अपने वतन को लौट रहे हैं। इसके लिए उन्हें चम्पावत जिले की सीमा पर स्थित बनबसा आना पड़ रहा है। इससे पहले जगबूढ़ा पुल पर उनकी स्क्रीनिंग हो रही है। गुरुवार को बनबसा पुल के समीप एकत्र हुए करीब ढाई-तीन सौ नेपाली नागरिकों ने उन्हें अपने...
उत्तराखंड में पर्यटन उद्योग, कारोबारियों और कार्मिकों को राहत
कोरोना संकट काल में लॉकडाउन से परेशानहाल प्रदेश के पर्यटन उद्योग, इससे जुड़े कारोबारियों और कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। मंत्रिमंडल ने तय किया कि पर्यटन महकमे और अन्य विभागों में पर्यटन व्यवसाय में पंजीकृत एक लाख से ज्यादा इकाइयों में कार्यरत 2.15 लाख और ऑटो, ई-रिक्शा में पंजीकृत 27 हजार कर्मचारियों समेत कुल 2.43 लाख...
रुद्रप्रयागः सौगात भरा रहा डीएम के लिए गुरुवार का दिन
ठेठ गढ़वाली अंदाज से पहचान बनाए रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को गुरुवार का दिन दोगुनी खुशियां लेकर आया। पहली खुशी उन्हें सुबह उठकर अपनी शादी की सालगिरह का मिला। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों के संदेशों का तांता लगा रहा, जबकि दोपहर बाद उनके चाहने वालों को उनके स्थानान्तरण की सूचना मिली तो उन्होंने डीएम को फोन...
उत्तराखंड में 16 आईएएस और 4 पीसीएस अधिकारियों का तबादला
शासन ने गुरुवार को 16 आईएएस और 4 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसके साथ ही सचिवालय सेवा से जुड़े एक अधिकारी की जिम्मेदारियों में भी परिवर्तन किया गया है।
सरकार ने बहुचर्चित आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश से अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण तथा अध्यक्ष ब्रिज रोपवेज टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) का चार्ज वापस...


























































